लाइव न्यूज़ :

Reliance Jio यूजर्स को कंपनी ने दिया नया तोहफा, साढ़े छह करोड़ लोगों को मिलेगा यह फायदा

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: May 18, 2018 11:42 IST

इस एक्सक्लूसिव साझेदारी के साथ, Jio Screenz भारत का सबसे बड़ा प्लेटफॉर्म बन जाएगा। भारत में एंटरटेनमेंट बेसड गेमिंग का यह अकेला एकीकृत प्लेटफॉर्म होगा।

Open in App

नई दिल्ली, 18 मई: रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड (Jio) हमेशा से ही अपने यूजर्स के लिए कुछ न कुछ नया करने की कोशिश में रहता है। इसी के तहत जियो ने अब स्क्रीनज़ के साथ एक्सक्लूसिव पार्टनरशिप की है। आपको बता दें कि स्क्रीनज़, "एंटरटेनमेंट बेसड इंटरेक्टिविटी" प्लेटफार्म है, जिसे दुनिया के प्रमुख ब्राडकॉस्टर्स इस्तेमाल करते हैं। यह साझेदारी जियो के मौजूदा गेमिंग प्लेटफॉर्म को मजबूती देगी। “जियो क्रिकेट प्ले अलॉन्ग” को 6 करोड़ 50 लाख से अधिक लोग खेल रहे हैं। इससे पहले “कौन बनेगा करोड़पति प्ले अलॉन्ग” ने केबीसी गेम को घर-घर तक पहुंचा दिया था। इससे पहले यूजर्स घर बठै 'कौन बनेगा करोड़पति प्ले अलॉन्ग' के माध्यम से केबीसी को खेल सकते थे।

इसे भी पढ़ें: सिंगल कैमरा स्मार्टफोन से भी क्लिक कर सकते हैं Bokeh इफेक्ट इमेज, यह है तरीका

इस एक्सक्लूसिव साझेदारी के साथ, Jio Screenz भारत का सबसे बड़ा प्लेटफॉर्म बन जाएगा। भारत में एंटरटेनमेंट बेसड गेमिंग का यह अकेला एकीकृत प्लेटफॉर्म होगा।

इससे ब्रॉडकास्टर्स और पब्लिशर्स बेहतर एंगेजिंग कंटेंट तैयार कर पाएंगे साथ ही जरूरत पड़ने पर इसे अगले लेवल तक भी ले जा सकेंगे। इस प्लेटफॉर्म ब्रॉडकास्टर्स और दर्शकों के बीच लाइव, रीयल-टाइम इंटरेक्शन हो सकेगा।

पिछले कुछ दिनों में जियो द्वारा लॉन्च किया गया यह दूसरा इनोवेटिव एंगेजमेंट प्लेटफॉर्म है। पिछले हफ्ते ही जियो ने JioInteract नाम से दुनिया का पहला आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस बेसड एंगेजमेंट प्लेटफॉर्म लॉन्च किया था।

Jio Screenz से यूजर्स को मिलेंगी ये सुविधाएं

1. Jio Screenz प्लेटफॉर्म टीवी शो के दौरान ब्रॉडकास्टरों और दर्शकों के बीच दो तरफा कनवरशेसन की सुविधा देता है। रियल टाइम में सवाल जबाव और वोटिंग की जा सकती है।

2. यह कंटेंट मैनेजमेंट सिस्टम (सीएमएस) के उपयोग को आसान बनाता है। जो ब्रॉडकास्टर्स को इंटरैक्टिव कंटेंट बनाने में मदद करता है।

3. यह एंड्रॉयड, आईओएस और जियो काई-ओएस पर चलेगा।

इसे भी पढ़ें: लंबे इंतजार के बाद OnePlus 6 भारत में हुआ लॉन्च, iPhone, Samsung और Huawei के इन फोन से होगा मुकाबला

4. Jio Screenz विभिन्न सोशल नेटवर्क जैसे Google, फेसबुक, ट्विटर जैसे प्लेटफॉर्म को सपोर्ट करता है।

5. यह रिच डेटा रिपोर्टिंग का सपोर्ट करता है और प्रत्येक उपयोगकर्ता के लिए विशिष्ट प्रोफाइल बनाता है, इसलिए उनके लिए विशेष विज्ञापन चलाए जा सकते हैं।

टॅग्स :रिलायंस जियोटेलीकॉमजिओइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की