लाइव न्यूज़ :

रीपोस्टिंग को आसान बनाने के लिए नए फीचर पर काम कर रहा इंस्टाग्राम, ट्विटर की तरह कर पाएंगे रीट्वीट

By मनाली रस्तोगी | Updated: September 10, 2022 17:14 IST

इंस्टाग्राम के यूजर्स को फिलहाल सिर्फ अपनी स्टोरी के साथ पोस्ट या वीडियो शेयर करने का विकल्प मिलता है, जो 24 घंटे के बाद अपने आप गायब हो जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देनए रीपोस्ट फीचर के साथ यूजर्स अपने प्रोफाइल पर एक पोस्ट को स्वचालित रूप से गायब किए बिना साझा करने में सक्षम होंगे।रीपोस्ट टैब के रूप में यह नया फीचर इंस्टाग्राम यूजर्स को अन्य यूजर्स के पोस्ट और वीडियो को उनके प्रोफाइल पर शेयर करने में मदद करेगा।

नई दिल्ली:मेटा के स्वामित्व वाला सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्रामट्विटर के रीट्वीट विकल्प के समान एक नया फीचर जारी कर रहा है। इसका फोकस वीडियोज पर है। रीपोस्ट टैब के रूप में यह नया फीचर इंस्टाग्राम यूजर्स को अन्य यूजर्स के पोस्ट और वीडियो को उनके प्रोफाइल पर शेयर करने में मदद करेगा। 

इंस्टाग्राम के यूजर्स को फिलहाल केवल अपनी स्टोरी के साथ पोस्ट या वीडियो शेयर करने का विकल्प मिलता है, जो 24 घंटे के बाद अपने आप गायब हो जाता है। लाइव हिंदुस्तान की रिपोर्ट के अनुसार, नए रीपोस्ट फीचर के साथ यूजर्स अपने प्रोफाइल पर एक पोस्ट को स्वचालित रूप से गायब किए बिना साझा करने में सक्षम होंगे।

सोशल मीडिया एनालिस्ट मैट नवारा ने एक ट्वीट कर इस फीचर की जानकारी दी और कहा कि कई प्रोफाइल में एक नया 'रिपोस्ट' टैब दिखाई दे रहा है, जो यूजर द्वारा रीपोस्ट की गई तस्वीरों या वीडियो को दिखाएगा। यूजर्स को शेयर मेन्यू में अपनी प्रोफाइल पर पोस्ट शेयर करने का विकल्प दिया जाएगा। इसके अलावा किसी पोस्ट को रीशेयर करते समय यूजर्स उस पर अपना कैप्शन या रिएक्शन भी लिख सकेंगे, जैसा कि ट्विटर पर क्वोट ट्वीट फीचर के साथ फिलहाल उपलब्ध विकल्प है। 

हालांकि, इस फीचर की अभी पुष्टि नहीं हुई है। ऐप में नया रीपोस्ट फीचर जोड़ने से पहले इंस्टाग्राम इसे चुनिंदा यूजर्स के साथ टेस्ट करेगा और उनसे फीडबैक लेगा। अगर इस फीचर को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलती है, तो कंपनी अगर कोई बग्स हुआ तो उसे ठीक करने के बाद इसे एंड्रॉइड और आईओएस दोनों प्लेटफॉर्म का हिस्सा बना सकती है। 

यह भी सामने आया है कि इंस्टाग्राम अपनी कई खरीदारी सुविधाओं को वापस ले रहा है, अपना ध्यान सीधे विज्ञापन के माध्यम से ई-कॉमर्स को बढ़ाने के लिए स्थानांतरित कर रहा है। इंस्टाग्राम से खरीदारी करने के बजाय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म चाहता है कि यूजर्स ऐप पर दिखाए गए विज्ञापनों को देखकर प्रोडक्ट खरीदें। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस बदलाव की जानकारी इंस्टाग्राम के आंतरिक स्टाफ को भी दे दी गई है। 

टॅग्स :इंस्टाग्राममेटाट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

भारतAAP छोड़ने के 24 घंटे के भीतर राघव चड्ढा के इंस्टाग्राम पर 1 मिलियन फॉलोअर्स घटे

कारोबारनौकरी पर आफत?, मेटा और माइक्रोसॉफ्ट में 20,000 से अधिक छंटनी, दुनिया भर में कई कंपनी लेऑफ के लिए तैयार?

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

विश्वX Down: मस्क का 'X' हुआ ठप, हजारों यूजर्स ने की लॉगिन और फीड में दिक्कत की शिकायत

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की