लाइव न्यूज़ :

इंस्टाग्राम हुआ डाउन, दुनिया भर के हजारों यूजर्स को हो रही परेशानी

By अंजली चौहान | Updated: March 9, 2023 11:12 IST

यूजर्स का कहना है कि उन्हें ऐप का इस्तेमाल करने में परेशानी हो रही है। इसका सबसे ज्यादा असर अमेरिका के यूजर्स को रहा है।

Open in App
ठळक मुद्दे गुरुवार की सुबह हजारों यूजर्स का इंस्टाग्राम हुआ डाउन इंस्टाग्राम के डाउन होने की सबसे ज्यादा शिकायत अमेरिका से आई सोशल मीडिया के अन्य प्लेटफॉर्म पर यूजर्स शिकायत कर रहे है

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के गुरुवार को डाउन होने की सूचना है। आउटेज ट्रैकिंग वेबसाइट Downdetector.com के मुताबिक, आज सुबह हजारों यूजर्स की इंस्टाग्राम सेवाएं डाउन हो गई थी। डाउनडिटेक्टर के मुताबिक, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की रिपोर्ट करने वाले लोगों की  46,000 से अधिक घटनाएं हुईं।

डाउनडिटेक्टर अपने प्लेटफॉर्म पर उपयोगकर्ता द्वारा सबमिट की गई त्रुटियों सहित कई स्रोतों से स्टेटस रिपोर्ट को जोड़कर आउटेज को ट्रैक करता है।

यूजर्स का कहना है कि उन्हें ऐप का इस्तेमाल करने में परेशानी हो रही है। इसका सबसे ज्यादा असर अमेरिका के यूजर्स को रहा है। इस संबंध में कई यूजर्स ने सोशल मीडिया के अन्य प्लेटफॉर्म पर इसकी शिकायत भी की है। 

डाउनडिटेक्टर के मुताबिक, अमेरिका के अलावा भारत और ऑस्ट्रेलिया में भी कई यूजर्स के साथ इंस्टाग्राम को चलाने में समस्या को देखा गया है। हालांकि, मेटा ने इसे लेकर अभी तक कोई जानकारी साझा नहीं की है। 

पहले भी हुई ऐसी दिक्कत 

बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब इंस्टाग्राम को चलाने में यूजर्स को परेशानी हो रही है। इससे पहले भी हाल ही में इंस्टाग्राम पर यूजर्स को मैसेज करने में दिक्कत हो रही थी। उस वक्त यूजर्स जब मैसेज कर रहे थे तो वह मैसेज सेंड तो हो रहा था लेकिन सामने वाले के पास नहीं जा रहा था। इस समस्या के सामने आने के बाद कंपनी ने इस जल्द ही ठीक कर लिया था। 

इंस्टाग्राम दुनियाभर में व्हाट्सएप के बाद सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाला सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है। इसे भारत समेत दुनिया के कई देशों में लोगों द्वारा इस्तेमाल किया जाता है। 

टॅग्स :इंस्टाग्रामसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

ज़रा हटकेVIDEO: एटा में बदमाशों से अकेले भिड़ गई बुजुर्ग महिला, साहस देख सोशल मीडिया पर लोग कर रहे सलाम

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की