लाइव न्यूज़ :

Jio से टक्कर लेने के लिए Idea ने लॉन्च किए 3 नए प्रीपेड प्लान, रोज मिलेगा 1.5 GB डेटा, अनलिमिटेड कॉल

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: October 4, 2018 13:47 IST

आइडिया ने अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए तीन नए प्लान पेश किया है। जिनमें प्रतिदिन 1.5GB डेटा ग्राहकों को मिलेगा।

Open in App
ठळक मुद्दे इन प्लान्स की कीमत 209 रुपये, 479 रुपये और 529 रुपये हैंआइडिया ने अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए तीन नए प्लान पेश किया हैप्रतिदिन 1.5GB डेटा ग्राहकों को मिलेगा

नई दिल्ली, 4 अक्टूबर: टेलीकॉम सेक्टर में Reliance Jio से मुकाबले के लिए वोडाफोन मर्ज आइडिया कंपनी ने अपने यूजर्स के लिए तीन नए प्रीपेड प्लान लॉन्च किए हैं। इन प्लान्स की सबसे बड़ी खास बात इनमें यूजर को 1.5 जीबी डेटा मिलेगा। कंपनी की ओर से लॉन्च किए गए इन प्लान्स की कीमत 209 रुपये, 479 रुपये और 529 रुपये हैं। अब बात करते हैं इन प्लान में मिलने वाले फायदें की।

Idea के 209 रुपये वाला प्लान

आइडिया के 209 रुपये वाले प्लान के तहत यूजर को रोजाना 1.5 जीबी डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉल और प्रतिदिन 100 एसएमएस (लोकल और नेशनल) की सुविधा मिलेगी। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है। कॉलिंग के लिए इसमें रोज 250 मिनट और हफ्ते में 1,000 मिनट की टॉक लिमिट है। लिमिट खत्म होने के बाद यूजर को 1 पैसा प्रति सेकेंड की दर से चुकाना होगा। वही, डेटा समाप्त होने पर आपको 4 पैसे/10 जीबी की दर से भुगतान करना होगा।

479 रुपये वाला प्लान

इस प्लान की तहत यूजर को रोज 1.5 जीबी डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉल और प्रतिदिन 100 एसएमएस (लोकल और नेशनल) की सुविधा मिलेगी। यह प्लान 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ पेश किया गया है। इस प्लान में भी 209 रुपये वाले प्लान की तरह कॉल की लिमिट रखी गई है।

529 रुपये वाला प्लान

बात करें 529 रुपये वाले प्लान की तरह तो यूजर को रोजाना 1.5 जीबी डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉल और प्रतिदिन 100 एसएमएस (लोकल और नेशनल) की सुविधा दी जाएगी। इस प्लान की वैलिडिटी 90 दिनों की है।

Reliance Jio के इन प्लान से होगी टक्कर

अब बात रिलायंस जियो के प्लान की। Reliance Jio का 1.5 जीबी प्रतिदिन वाला प्लान 149 रुपये का है, यह 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इसके अलावा 349 रुपये, 399 रुपये, 449 रुपये वाले प्लान भी मौजूद हैं जिनमें 1.5 जीबी प्रतिदिन डेटा मिलता है। इन प्लान की वैलिडिटी क्रमश: 70 दिन, 84 दिन और 91 दिनों की है।

टॅग्स :आईडियाजियोप्रीपेड प्लानटेलीकॉम
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारSim Binding Rule 2026: WhatsApp चलाने वालों के लिए बड़ी खबर; जानें क्या है नया 'सिम बाइंडिंग' नियम, 1 मार्च हो गया लागू

कारोबार80,502 करोड़ रुपये का बकाया, वोडाफोन आइडिया का शुद्ध घाटा कम होकर 5,286 करोड़ रुपये

भारतJIO PC: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंप्यूटर प्रेमियों की पहली पसंद बना जियो-पीसी, मात्र 599 रुपये में घर आएगा हाई-एंड कंप्यूटर

कारोबारVodafone Idea: ₹87,695 करोड़ बकाया, मोदी सरकार ने वोडाफोन-आइडिया को 5 साल की दी राहत, शेयर बाजार 11% गिरा

कारोबारJIO और NHAI में करार, नेशनल हाईवे पर मोबाइल पर मिलेगा सेफ्टी अलर्ट, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों, कोहरे वाले इलाकों और डायवर्जन की पहले मिलेगी चेतावनी

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की