लाइव न्यूज़ :

तीन कैमरे वाला Huawei P20 Pro और P20 Lite लॉन्च से पहले Amazon इंडिया पर लिस्ट

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: April 21, 2018 11:18 IST

हुवावे P20 सीरीज स्मार्टफोन से जुड़ा एक टीजर जारी किया गया है जिसमें इन फोन्स को भारत में 24 अप्रैल को लॉन्च किए जाने की बात कही जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देहुवावे P20 प्रो में पिछले हिस्से पर दो नहीं, तीन कैमरे हैंHuawei P20 रेंज के स्मार्टफोन 24 अप्रैल को लॉन्च होंगे

नई दिल्ली, 21 अप्रैल। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी हुवावे के लेटेस्ट फ्लैगशिप P20 सीरीज के स्मार्टफोन को लेकर काफी दिनों से चर्चा चल रही है। इन स्मार्टफोन्स को पिछले महीने पेरिस में आयोजित हुए एक इवेंट में लॉन्च किया गया था। अब इन स्मार्टफोन्स को भारत में उपलब्ध कराने की तैयारी चल रही है। P20 सीरीज स्मार्टफोन से जुड़ा एक टीजर जारी किया गया है जिसमें इन फोन्स को भारत में 24 अप्रैल को लॉन्च किए जाने की बात कही जा रही है। कंपनी ने दिल्ली में आयोजित होने वाले इवेंट के लिए मीडिया इनवाइट भी भेज दिए हैं।

इसे भी पढ़ें: Whatsapp जल्द लाएगा Android और iOS यूजर्स के लिए दो शानदार फीचर

वहीं दूसरी ओर Huawei P20 रेंज के स्मार्टफोन को लेकर Amazon India की वेबसाइट पर एक वेबपेज लाइव हुआ है। इस पेज में Huawei P20 Pro और Huawei P20 Lite को "coming soon" के साथ लिस्ट किया गया है। जबकि हैरान करने वाली बात यह है कि हुवावे P20 को लिस्ट नहीं किया गया है। फिलहाल, भारतीय बाजार में इन स्मार्टफोन्स की कीमत और उपलब्धता की जानकारी नहीं दी गई है। इन हैंडसेट के एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न इंडिया पर बेचे जाने की संभावनाएं प्रबल हो गई हैं।

Huawei P20 Pro के स्पेसिफिकेशन और फीचर

Huawei P20 Pro ड्यूल सिम स्मार्टफोन हैं जो एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित ईएमयूआई 8.1 पर चलता है। इसमें गूगल एआरकोर के लिए सपोर्ट मौज़ूद है और ये कस्टमाइज़ गूगल असिस्टेंट के साथ आता है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर हुआवे हाइसिलिकॉन किरिन 970 चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है। हुआवे P20 प्रो 6 जीबी रैम के साथ आएगा। हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है। फोन 460 डिग्री फेस अनलॉक फीचर के साथ आता है। इसके बारे में 0.6 सेकेंड में हैंडसेट को अनलॉक करने का दावा है।

Huawei P20 Pro में 6.1 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2240 पिक्सल) ओलेड फुलव्यू डिस्प्ले है। फोन के फ्रंट पैनल पर आईफोन X जैसा नॉच है। हुवावे ने बताया है कि Huawei P20 Pro को आईपी67 की रेटिंग मिली है और इसकी बैटरी 4000 एमएएच की है। हैंडसेट की बैटरी हुवावे सुपरचार्ज फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

इसे भी पढ़ें: Nokia 8 Sirocco और Nokia 7 Plus की भारत में शुरू हुई प्री-ऑर्डर बुकिंग, कैशबैक के अलावा मिलेंगे कई ऑफर

हुवावे P20 प्रो में पिछले हिस्से पर दो नहीं, तीन कैमरे हैं। सबसे ऊपर 8 मेगापिक्सल का सेंसर है। यह 3X ऑप्टिकल ज़ूम वाला लाइका टेलीफोटो लेंस हैं। दूसरा, 40 मेगापिक्सल का आरजीबी सेंसर है। वहीं, तीसरा 20 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर है। इसका फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है।

टॅग्स :हुआवे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतडॉक्यूमेंट्री विवाद के बीच BBC पर बीजेपी सांसद ने लगाया बड़ा आरोप, कहा- चीनी कंपनी से लिए पैसे, बताया 'बिकाऊ'

विश्वचीनी छात्रों ने ‘गायब’ होने वाले कोट का किया है आविष्कार, रात या दिन कभी भी सीसीटीवी कैमरों में नजर नहीं आएंगे आप

टेकमेनियाइस देश की सरकार ने अपने लोगों से कहा, फेंक दें अपने चाइनीज फोन

विश्वअमेरिका ने हुवावेई पर बढ़ाई सख्ती, उससे संबद्ध 38 इकाइयों को निगरानी सूची में डाला

टेकमेनियाभारत के बाद अमेरिका ने बढ़ाई चीन की मुश्किल, इन 2 कंपनियों के उत्पादों को बताया राष्ट्र के लिए खतरा

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की