लाइव न्यूज़ :

Huawei P20 Pro और P20 Lite स्मार्टफोन भारत में हुए लॉन्च, फुलव्यू डिस्प्ले और AI पावर्ड कैमरा फीचर से लैस

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: April 24, 2018 16:03 IST

P20 Pro हैंडसेट ब्लैक और मिडनाइट ब्लू रंग में उपलब्ध होगा। P20 Lite को ब्लैक और ब्लू रंग में खरीदा जा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देHuawei P20 Pro में पिछले हिस्से पर तीन कैमरा दिए गए हैंहुवावे पी20 प्रो की कीमत 64,999 रुपये हैहुवावे पी20 लाइट 19,999 रुपये में मिलेगा

नई दिल्ली, 24 अप्रैल। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी अपने Huawei P20 Pro और P20 Lite को भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने दिल्ली में आयोजित हुए एक इवेंट के दौरान इन स्मार्टफोन्स से पर्दा उठाया है। इन स्मार्टफोन्स की खास बात यह है कि Huawei P20 Pro में पिछले हिस्से पर तीन कैमरा दिए गए हैं। वहीं, Huawei P20 Lite ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है। P20 Pro हैंडसेट ब्लैक और मिडनाइट ब्लू रंग में उपलब्ध होगा। P20 Lite को ब्लैक और ब्लू रंग में खरीदा जा सकता है।

बता दें कि पहले ही आई रिपोर्ट में यह बात सामने आई थी कि Huawei की नई पी20 सीरीज़ के स्मार्टफोन एआई पावर्ड कैमरा फीचर और लाइका के साथ साझेदारी में बनाए गए कैमरे के साथ आते हैं। दोनों ही हैंडसेट में फुलव्यू डिस्प्ले हैं और आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड ओरियो पर चलते हैं। वहीं, आपको बता दें कि Huawei ने इस सीरीज के तीसरे हैंडसेट Huawei P20 को भारत में लॉन्च नहीं किया है।

इसे भी पढ़ें: Xiaomi Mi 6X (Mi A2) लॉन्च से पहले ही Android.com पर हुआ लिस्ट, लीक हुई कीमत

Huawei P20 Pro, P20 Lite की कीमत और लॉन्च ऑफर

भारतीय बाजार में हुवावे पी20 प्रो की कीमत 64,999 रुपये रखी गई है और हुवावे पी20 लाइट 19,999 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। दोनों ही स्मार्टफोन को एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न इंडिया से खरीदा जा सकता है। इन स्मार्टफोन की बिक्री 3 मई से शुरू होगी। कंपनी ने स्मार्टफोन पर मिलने वाले लॉन्च ऑफर के बारे में बताया कि इसका खुलासा अमेजन इंडिया की वेबसाइट पर 3 मई को होगा।

Huawei P20 Pro और P20 Lite के फीचर्स

Huawei P20 Pro में 6.1 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2240 पिक्सल) ओलेड फुलव्यू डिस्प्ले है। फोन के फ्रंट पैनल पर आईफोन X जैसा नॉच है। हुवावे ने बताया है कि Huawei P20 Pro को आईपी67 की रेटिंग मिली है और इसकी बैटरी 4000 एमएएच की है। हैंडसेट की बैटरी हुवावे सुपरचार्ज फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

हुवावे पी20 प्रो में पिछले हिस्से पर दो नहीं, तीन कैमरे हैं। सबसे ऊपर 8 मेगापिक्सल का सेंसर है। यह 3X ऑप्टिकल ज़ूम वाला लाइका टेलीफोटो लेंस हैं। दूसरा, 40 मेगापिक्सल का आरजीबी सेंसर है। वहीं, तीसरा 20 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर है। इसका फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है।

Huawei P20 Pro ड्यूल सिम स्मार्टफोन हैं जो एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित ईएमयूआई 8.1 पर चलता है। इसमें गूगल एआरकोर के लिए सपोर्ट मौज़ूद है और ये कस्टमाइज़ गूगल असिस्टेंट के साथ आता है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर हुवावे हाइसिलिकॉन किरिन 970 चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है। हुवावे पी20 प्रो 6 जीबी रैम के साथ आएगा। हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है। फोन 460 डिग्री फेस अनलॉक फीचर के साथ आता है। इसके बारे में 0.6 सेकेंड में हैंडसेट को अनलॉक करने का दावा है।

अब नजर डालते हैं Huawei P20 Lite की। इसमें 5.84 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) फुलव्यू डिस्प्ले है। इसमें किरिन 659 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। यह आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर आधारित ईएमयूआई 8.0 पर चलेगा।

इसे भी पढ़ें: Asus ZenFone Max Pro (M1) स्मार्टफोन 5000mAh बैटरी और ड्यूल रियर कैमरा के साथ लॉन्च, फ्लिपकार्ट पर होगी बिक्री

जैसा कि हमने आपको पहले बताया, हुवावे पी20 लाइट में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है जो एफ/2.2 अपर्चर से लैस है। सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल का है। फ्रंट पैनल पर 24 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। हैंडसेट का डाइमेंशन 148.6x71.2x7.4 मिलीमीटर है। हैंडसेट में जान फूंकने का काम करेगी 3,000 एमएएच की बैटरी।

टॅग्स :हुआवेएंड्रॉयडअमेजनइंडियास्मार्टफोन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की