लाइव न्यूज़ :

Huawei Grand Sale: 10,000 रुपये तक की छूट के साथ मिल रहे हैं ये लेटेस्ट स्मार्टफोन्स

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: September 11, 2018 14:44 IST

यह सेल 11 सितंबर से शुरू हो चुकी है जो 13 सितंबर तक चलेगी। बता दें कि यह सेल रोज 12 बजे से 3 बजे के बीच चलेगी।

Open in App

नई दिल्ली, 11 सितंबर: अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने के लिए किसी बढ़िया सेल का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल, ई-कॉमर्स साइट अमेजन इंडिया ने ग्रैंड सेल का आयोजन किया है जिसमें Huawei के स्मार्टफोन्स पर 10,000 रुपये तक की छूट मिल रही है।

यह सेल 11 सितंबर से शुरू हो चुकी है जो 13 सितंबर तक चलेगी। बता दें कि यह सेल रोज 12 बजे से 3 बजे के बीच चलेगी।

तो आइए जानते हैं इस सेल में मिलने वाले सभी ऑफर्स के बारे में...

Huawei P20 Pro

अमेजन की इस सेल में इस फोन को 10,000 रुपये के फ्लैट डिस्काउंट के साथ बेचा जा रहा है। इसकी असली कीमत 69,999 रुपये है। जबकि इसे डिस्काउंट के बाद 59,999 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। इसके साथ ही फोन पर नो-कॉस्ट EMI और 7,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है।

Huawei Nova 3

हुआवे नोवा 3 को भारत में 39,999 रुपये में पेश किया गया था जिसे अब 32,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस पर 7,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। फोन के साथ नो-कॉस्ट ईएमआई विकल्प भी दिया जा रहा है। साथ ही जियो फ्री डाटा और कैशबैक ऑफर भी उपलब्ध है।

Huawei P20 Lite

इस फोन को भारत में 22,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया था। अब इस सेल में हुआवे पी20 लाइट को 17,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। यानी कि फोन पर सीधे 5,000 रुपये की छूट मिल रही है। इसके अलावा ग्राहक इसे 9 महीने की ईएमआई पर भी खरीदा जा सकता है। इसकी प्रति महीने ईएमआई करीब 1,889 रुपये होगी।

Huawei Nova 3i

सेल में हुआवे के लेटेस्ट स्मार्टफोन नोवा 3आई को भी शामिल किया गया है। इस फोन को हाल ही में 23,990 रुपये में लॉन्च किया गया था। सेल में इसे 19,990 रुपये में खरीद सकते हैं। यानी कि फोन पर सीधे 4,000 रुपये की छूट मिल रही है। यूजर चाहें तो फोन को नो कॉस्ट ईएमआई में भी खरीद सकते हैं। ऑफर के तहत 2,221 रुपये प्रति महीने देने होंगे। इस फोन के साथ जियो यूजर्स को 100 जीब डाटा और 1200 रुपये का कैशबैक भी दिया जाएगा।

टॅग्स :हुआवेअमेजनहुआवे P20स्मार्टफोनसेल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारAmazon hiring: 30,000 कर्मचारियों की छंटनी के बाद, कंपनी AI रिक्रूटमेंट टूल्स शुरू करते हुए बना रही है 11,000 नई भर्तियां करने की योजना

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारअमेज़न ने बेंगलुरु में एशिया का दूसरा सबसे बड़ा ऑफिस खोला, भारत में $35 बिलियन के इन्वेस्टमेंट की योजना

कारोबारअमेज़न रेवेन्यू के मामले में बनी दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी, $717 बिलियन कमाई के साथ वॉलमार्ट को पछाड़ा

कारोबारअमेजन में बड़ी छंटनी के बीच, कॉग्निजेंट 2026 में लगभग 25,000 फ्रेशर्स को हायर करेगी

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की