लाइव न्यूज़ :

10,000 रुपये से कम वाले HTC Wildfire X की आज पहली सेल, इन खास फीचर्स से है लैस

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: August 22, 2019 11:02 IST

HTC Wildfire X स्मार्टफोन की आज भारत में पहली सेल रखी गई है। फोन को तीन रियर कैमरे और 6.22 इंच डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है। फोन की कीमत 10,000 रुपये से कम है। भारत में एचटीसी वाइल्डफायर एक्स का मुकाबला बाजार में मौजूद Redmi Note 7s से होगा।

Open in App
ठळक मुद्दे8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है एचटीसी वाइल्डफायर एक्स मेंHTC Wildfire X की बिक्री होगी Flipkart पर3300 एमएएच की बैटरी से लैस है एचटीसी वाइल्डफायर एक्स

स्मार्टफोन मेकर कंपनी HTC ने हाल ही में भारतीय बाजार में अपने नए फोन के साथ धमाकेदार वापसी की है। कंपनी ने इस फोन को HTC Wildfire X के नाम से पेश किया है। फोन की खासियतों की अगर बात करें तो एचटीसी वाइल्डफायर एक्स में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, 6.22 इंच का एचडी+ आईपीएस डिस्प्ले, 128 जीबी स्टोरेज जैसे फीचर्स मौजूद है।

अगर आप इस फोन को खरीदना चाहते हैं तो आज आपके पास अच्छा मौका है। HTC Wildfire X को आज बिक्री के लिए पहली बार उपलब्ध कराया जाएगा। तो आइए जानते हैं भारत में इस डिवाइस की क्या कीमत है और कहां से इसे खरीद सकते हैं?

HTC Wildfire X की भारत में कीमत, सेल का समय, सेल ऑफर्स

भारतीय बाजार में एचटीसी वाइल्डफायर एक्स की कीमत 9,999 रुपये से शुरू होती है। इस कीमत पर फोन का 3GB रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। वहीं, इसके 4GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये रखी गई है। भारत में HTC Wildfire X का मुकाबला बाजार में मौजूद रेडमी नोट 7s से होगा।

बता दें कि एचटीसी वाइल्डफायर एक्स को इस कीमत में सीमित समय के लिए बेचा जाएगा। यानी प्रीपेड ऑर्डर पर दोनों ही मॉडल के साथ 1,000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। फोन को ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर दोपहर  12 बजे शुरू होगी।

ऑफर्स की बात करें तो नए या मौजूदा वोडाफोन आइडिया ग्राहक को उनके मायवोडाफोन या मायआइडिया ऐप में 75 रुपये के 50 कूपन (3750 रुपये) दिए जाएंगे।

एचटीसी के इस नए हैंडसेट के सेफायर ब्लू कलर वेरिएंट को भारत में उतारा गया है। हैंडसेट की बिक्री Flipkart पर दोपहर 12 बजे शुरू होगी। एचटीसी वाइल्डफायर एक्स के साथ मिलने वाले ऑफर्स की बात करें तो नए या मौजूदा वोडाफोन आइडिया ग्राहक को उनके मायवोडाफोन/ मायआइडिया ऐप में 75 रुपये के 50 कूपन (3750 रुपये) दिए जाएंगे।

HTC Wildfire X Specifications

वाइल्डफायर एक्स फोन में वॉटरड्रॉप-स्टाइल नॉच के साथ 6.2-इंच का IPS HD+ डिस्प्ले दिया गया है। फोन 2.0Ghz ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस है। इसे 3GB रैम + 32GB इंटरनल स्टोरेज और 4GB रैम + 128GB इंटरनल स्टोरेज ऑप्शन में पेश किया गया है। माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए इसकी मेमरी को 256GB तक बढ़ाया जा सकता है। ऐंड्रॉयड 9.0 पाई पर चलने वाले इस फोन में 3300mAh की बैटरी दी गई है।

फोटोग्राफी के लिए वाइल्डफायर एक्स में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 5 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा और 2x ऑप्टिकलर जूम 8X हाइब्रिड सपॉर्ट के साथ 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का वाइड-ऐंगल लेंस मौजूद है।

बता दें कि एचटीसी ने करीब 1 साल के अंतराल के बाद भारतीय बाजार में वापसी की है। बता दें कि इनवन टेक्नॉलजी भारत में एचटीसी के लिए ब्रैंड लाइसेंसी का काम करेगी।

टॅग्स :एचटीसीफ्लिपकार्टस्मार्टफोनमोबाइलसेल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

कारोबारFlipkart ने 2025 कर्मचारियों के लिए 105% बोनस देने की घोषणा की

कारोबारभारत में प्रस्तावित आईपीओ से पहले फ्लिपकार्ट के ग्रुप सीएफओ श्रीराम वेंकटरमण ने दिया इस्तीफ़ा

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की