लाइव न्यूज़ :

अपने लॉक्ड एंड्रॉयड स्मार्टफोन को इन आसान स्टेप्स से करें अनलॉक, जानें क्या है तरीका

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: September 2, 2018 13:10 IST

अगर आप भी कभी ऐसी स्थिति में फंस जाएं तो हम आपको बता रहे हैं इससे निकलने का तरीका। हम आपको ऐसी स्थिति से निकलने के लिए दो तरीकें बता रहे हैं। तो आइये जानते हैं स्टेप बाय बाय प्रोसेस..

Open in App

नई दिल्ली, 2 सितंबर: अक्सर अपने एंड्रॉयडस्मार्टफोन को सुरक्षित रखने के लिए हम स्मार्टफोन को पिन, पासवर्ड या पैटर्न से लॉक करके रखते हैं। यूजर्स को हमेशा ऐसे पासवर्ड या पैटर्न सेट करने के लिए कहा जाता है जो दूसरे किसी व्यक्ति द्वारा अनुमान ना लगाया जा सके या किसी दूसरे द्वारा खोला ना जा सके। लेकिन कई बार हम फोन में सेट किए पासवर्ड या पैटर्न को खोल नहीं पाते या भूल जाते हैं। ऐसे में फोन लॉक हो जाता है और हमारे जरूरी काम रूक जाते हैं। अगर आप भी कभी ऐसी स्थिति में फंस जाएं तो हम आपको बता रहे हैं इससे निकलने का तरीका। हम आपको ऐसी स्थिति से निकलने के लिए दो तरीकें बता रहे हैं। तो आइये जानते हैं स्टेप बाय बाय प्रोसेस...

पहला तरीका

एंड्रॉयड डिवाइस मैनेजर की मदद से

1. सबसे पहले यूजर अपने पीसी या फोन पर ‘https://myaccount.google.com/find-your-phone-guide' ओपन करें। 

2. इसके बाद अपने फोन से लिंक अपने गूगल अकाउंट को लॉग इन करें।

3. लॉगइन करने के बाद आपको वहां कुछ डिवाइस की लिस्ट दिखेगी। इसमें से अपने उस डिवाइस को चुनें, जिसे आप अनलॉक करना चाहते हैं।

4. अगली स्क्रीन पर, ‘Lock your phone’ ऑप्शन को सेलेक्ट करें। 

5. अब अपने फोन के पुराने पिन, पैटर्न या पासवर्ड को रीप्लेस करने के लिए अपना नया पासवर्ड एंटर करें। 

6. अब नीचे नजर आ रहे ‘Lock’ बटन पर क्लिक करें।

7. अब, अपने स्मार्टफोन पर जाएं और नये पासवर्ड की मदद से फोन को अनलॉक करके नए स्क्रीन लॉक को सेट करें।

दूसरा तरीका

Google Assistant की मदद से

अगर आपने अपना गूगल असिस्टेंट ठीक से सेट किया है तो आपने ‘Unlock with voice’ ऑप्शन पर जरूर ध्यान दिया होगा। ये फीचर्स पहले से रिकॉर्ड वॉयस के बेसिस पर काम करते हैं। अगर यह फीचर ऑन है तो आप आसानी से ‘Ok Google’ कहकर अपना स्मार्टफोन अनलॉक कर सकते हैं।

टॅग्स :एंड्रॉयडस्मार्टफोनगूगल असिस्टेंटमोबाइल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

भारतHoli 2026: रंगों से खेलें, फोन की टेंशन छोड़ें, इन आसान तरीकों से बचाएं अपना महंगा स्मार्टफोन

भारतAadhaar Card: मोबाइल नंबर बिना लिंक हुए खो गया आधार कार्ड? अब क्या करें, जानें पूरा प्रोसेस

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की