लाइव न्यूज़ :

दोस्तों के अलावा कोई न देख पाए आपकी फेसबुक प्रोफाइल, ऐसे कर दें लॉक, तरीका बहुत ही आसान

By रजनीश | Updated: July 22, 2020 19:19 IST

सोशल मीडिया पर लोग कई चीजें शेयर तो करते हैं कुछ लोग यह भी चाहते हैं कि उनकी शेयर की हुई फोटो, वीडियो और पोस्ट को उनके दोस्तों के अलावा कोई दूसरे न देख सकें।

Open in App
ठळक मुद्देफेसबुक का प्रोफाइल लॉक फीचर नया है इस वजह से कई लोगों को अभी इसके बारे में और इसको ऑन करने के बारे में नहीं पता है।प्रोफाइल लॉक एक्टिव करते ही आपकी शेयर की हुई पोस्ट, तस्वीरें, वीडियो आपके फ्रेडलिस्ट के लोगों को छोड़कर सभी को दिखने बंद हो जाएंगे।

सोशल मीडिया ऐप लोगों के अकाउंट की सुरक्षा का दावा तो करते हैं लेकिन कई बार इनकी पोल खुल ही जाती है। हाल ही में अमेरिका के कई बड़े दिग्गजों और टेक इंडस्ट्री के महारथियों का अकाउंट हैक हो गया था। कंपनियां यूजर्स को अपनी निजी जानकारी को प्राइवेट रखने, प्रोफाइल फोटो लॉक करने की सुविधा देते हैं। यदि आप अपने पूरे फेसबुक प्रोफाइल को ही लॉक करना चाहते हैं तो हम आपको बता रहे हैं प्रोफाइल लॉक फीचर को इस्तेमाल करने का तरीका। 

सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक ने लगभग दो महीने पहले ही यूजर्स के निजी डाटा को सुरक्षित रखने के लिए प्रोफाइल लॉक फीचर लॉन्च किया था। यूजर्स इस फीचर के जरिए अपनी प्रोफाइल को लॉक कर सकते हैं।

प्रोफाइल लॉक करने के बाद आपके द्वारा शेयर की गई तस्वीर और वीडियो या पोस्ट को सिर्फ आपके फ्रेंड ही देख पाएंगे। किसी दूसरे यूजर्स जो कि आपकी फ्रेंड लिस्ट में नहीं है उसको आपकी प्रोफाइल में एक भी पोस्ट नहीं दिखेगी। 

फेसबुक का ये फीचर नया है इस वजह से कई लोगों को अभी इसके बारे में और इसको ऑन करने के बारे में नहीं पता है। तो हम आपको बता रहे हैं कि कुछ ही मिनटों में आप लॉक फीचर को एक्टिवेट करके अपनी प्रोफाइल को दूसरों के देखने से कैसे बचा सकते हैं। 

ऐसे लॉक करें प्रोफाइल-प्रोफाइल लॉक करने के लिए सबसे पहले फेसबुक एप में जाएं। यहां आपको राइट साइड में तीन लाइन बनी हुई दिखेंगी। इन लाइन पर क्लिक करें।

-तीन लाइन पर क्लिक करने के बाद नीचे की तरफ जाएं। यहां आपको सेटिंग और प्राइवेसी का ऑप्शन दिखेगा। 

-अब सेटिंग और प्राइवेसी के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद सेटिंग विकल्प पर क्लिक करें और नीचे की तरफ जाएं।

-नीचे की तरफ आपको फ्रोफाइल लॉकिंग का विकल्प दिखेगा। 

-प्रोफाइल लॉकिंग पर आपको लॉक योर प्रोफाइल का विकल्प दिखेगा। यहां क्लिक करते ही आपकी फेसबुक प्रोफाइल लॉक हो जाएगी।

प्रोफाइल लॉक एक्टिव करते ही आपकी शेयर की हुई पोस्ट, तस्वीरें, वीडियो आपके फ्रेडलिस्ट के लोगों को छोड़कर सभी को दिखने बंद हो जाएंगे। जब कभी दोबारा आप इसे अनलॉक करना चाहें तो इसी तरीके से अनलॉक भी कर सकते हैं।

टॅग्स :फेसबुक
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआखिर इस तरह का फर्जीवाड़ा लोग करते क्यों हैं?

ज़रा हटके43 रुपये में 'वर्ल्ड क्लास' सफर! विदेशी ने दिल्ली मेट्रो की तुलना लंदन से कर दी, देखें वीडियो

भारतसमाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव का फेसबुक अकाउंट बहाल, जानें पहली पोस्ट में उन्होंने क्या कहा

भारतआखिर क्यों पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का फेसबुक खाता बैन?, सपा ने भाजपा पर किया हमला, जानें वजह

क्राइम अलर्टKarnataka: फेसबुक लाइव आकर शख्स ने की आत्महत्या की कोशिश, पत्नी पर लगाए गंभीर आरोप

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की