लाइव न्यूज़ :

Rashifal 12 April 2026: आज इन 4 राशिवालों के लिए खुलेंगे धन मार्ग, संपत्ति में इजाफा, बैंक बैलेंस बढ़ने की उम्मीद

By रुस्तम राणा | Updated: April 12, 2026 05:19 IST

सभी 12 राशियों (मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का फलादेश निहित है, जो आसान भाषा में है।

Open in App

Aaj Ka Rashifal 12 April 2026: पढ़ें अपना दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) और जानें अपना आज का भविष्य। आज का राशिफल (Daily Horoscope), वैदिक ज्योतिष की गणना पर आधारित है। इस राशिफल (Dainik Rashifal) की मदद से आप यह जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा बीतेगा। क्या आपको शानदार परिणाम मिलेंगे या दिन मिलाजुला रहेगा अथवा करना होगा चुनौतियों का सामना। इसमें सभी 12 राशियों (मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का फलादेश निहित है, जो आसान भाषा में है।

मेष दैनिक राशिफल: आज कारोबारी जातकों के लिए दिन लाभकारी होगा। विद्यार्थियों को अपने गुरुओं का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आपका सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा। पूर्व की योजनाओं से सफलता प्राप्त करेंगे।

वृषभ दैनिक राशिफल: आज आपके रुके हुए कार्य पूर्ण हो सकते हैं। हालांकि वाहन सावधानी से चलाएं, अन्यथा आपके साथ कोई दुर्घटना घट सकती है। आज किसी रहस्य को जानने की तीव्र इच्छा करेगी।

मिथुन दैनिक राशिफल: आज खर्चों में वृद्धि की संभावना है। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। परंतु आप मामले को शांत करने में कामयाब होंगे।

कर्क दैनिक राशिफल: आज कार्यक्षेत्र में प्रतिद्वंद्वियों से तगड़ा कंपटीशन मिलेगा। आप अपने किसी जरूरी कार्य को निपटाने की योजना बनाएंगे। शत्रुओं से सावधान रहने की सलाह दी जाती है अन्यथा वे आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। 

सिंह दैनिक राशिफल: आज आपको आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। वहीं उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा है। पढ़ाई के संबंध में उन्हें अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। प्रेम जीवन में उत्साह रहेगा।

कन्या दैनिक राशिफल: आज खर्चों में वृद्धि के कारण धन बचत करना मुश्किल होगा। मकान या वाहन खरीद सकते हैं। माता जी के आशीर्वाद से कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न हो सकता है। किसी तरह का लाभ प्राप्त हो सकता है। 

तुला दैनिक राशिफल: आज आपके सभी सोचे हुए कार्य पूर्ण हो सकते हैं। छोटे भाई-बहनों के बीच प्रेमभाव बढ़ेगा। परिवार में सुख-शांति का वातावरण देखने को मिलेगा। 

वृश्चिक दैनिक राशिफल: आज धन की लेनदेन में आपको सफलता मिल सकती है। कुटुंब में खुशनुमा वातावरण देखने को मिलेगा। आज काम करने में मन लगेगा और इसमें आप आनंद लेंगे।

धनु दैनिक राशिफल: आज आत्मविश्वास में किसी भी तरह की कमी नहीं आएगी। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी को किसी तरह की उपलब्धि मिल सकती है। मन में खुशी का भाव रहेगा। माता जी की सेहत में सुधार होगा।

मकर दैनिक राशिफल: आज आर्थिक फैसले सोच-समझकर लें, अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है। आर्थिक निवेश के लिए दिन शुभ नहीं है। धन के मामले में सावधानी बरतें।

कुंभ दैनिक राशिफल: आज कार्यक्षेत्र में कार्य की अधिकता रहेगी। लेकिन आर्थिक लाभ भी होगा। कार्यक्षेत्र में किसी तरह की कामयाबी मिलने की संभावना है। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है।

मीन दैनिक राशिफल: आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। किसी तीर्थ स्थल जा सकते हैं। पिता जी से रिश्ते अच्छे होंगे। नई नौकरी की तलाश करने वाले जातकों को अच्छी खबर मिल सकती है।

टॅग्स :आज का पंचांगज्योतिष शास्त्रज्योतिषीय संकेत
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 14 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 14 May 2026: आज बढ़ सकती हैं इन 3 राशिवालों की परेशानियां, सतर्क रहकर नुकसान से बचें

पूजा पाठPanchang 13 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 13 May 2026: आज सावधान रहें ये 3 राशि के जातक, आपकी जरा-सी चूक देगी घनघोर परेशानी को न्यौता

पूजा पाठPanchang 12 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठRashifal 12 May 2026: आज आर्थिक निवेश से बचें, अन्यथा धन हानि के प्रबल आसार

पूजा पाठशिक्षक से बिहार के शिक्षा मंत्री बने मिथलेश तिवारी ने पूछा, ‘ज़रूरत क्या है शिक्षा की?’

पूजा पाठPanchang 11 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 11 May 2026: ये 5 राशि के लोग आज कार्यक्षेत्र में पाएंगे महासफलता, जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

पूजा पाठSaptahik Rashifal: यह सप्ताह इन 4 राशिवालों के लिए खोलेगा कामयाबी के द्वार, पढ़ें अपने इस हफ्ते की भविष्यवाणी