लाइव न्यूज़ :

असम में चुनाव समाप्त होने के बाद खाटू श्याम मंदिर पहुंचे हिमंता बिस्वा सरमा?, कहा-एनडीए को भारी बहुमत, 126 में से 100 सीट जीतेंगे?, वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 11, 2026 15:50 IST

एनडीए भारी बहुमत से सत्ता में आएगा और मुझे विश्वास है कि 126 सीटों में से हम लगभग 90 से 100 सीटें जीतेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देसीएम ने कहा कि देश की खुशहाली की कामना की। असम में भाजपा गठबंधन और यूपीए के कांग्रेस से टक्कर है।9 अप्रैल को मतदान हुआ था और 4 मई को मतगणना कराई जाएगी।

सीकरः असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने राजस्थान के सीकर स्थित खाटू श्याम मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा कि मैं अक्सर यहां आता हूं। असम में चुनाव समाप्त होने के बाद, मैं बाबा का आशीर्वाद लेने यहां आया था। एनडीए भारी बहुमत से सत्ता में आएगा और मुझे विश्वास है कि 126 सीटों में से हम लगभग 90 से 100 सीटें जीतेंगे। आपको बता दें कि असम में चुनाव खत्म हो गया है। 9 अप्रैल को मतदान हुआ था और 4 मई को मतगणना कराई जाएगी। असम में भाजपा गठबंधन और यूपीए के कांग्रेस से टक्कर है। सीएम ने कहा कि देश की खुशहाली की कामना की। 

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा पर आरोप लगाया कि उन्होंने विपक्ष द्वारा उठाए गए उन सवालों का जवाब देने के बजाय राज्य पुलिस को उनके खिलाफ तैनात कर दिया है। ये सवाल कथित विदेशी निवेश और सरमा की पत्नी से जुड़े कई पासपोर्टों के बारे में थे।

कांग्रेस नेता का यह आरोप असम पुलिस की एक टीम के दिल्ली पहुंचने और निजामुद्दीन इलाके में स्थित उनके फ्लैट की तलाशी लेने के बाद आया है। पुलिस की यह कार्रवाई सरमा की उद्यमी पत्नी, रिनिकी भुयान शर्मा की आपराधिक शिकायत के बाद हुई, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि कांग्रेस ने उन्हें निशाना बनाने के लिए जाली और फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल किया है।

असम की करीमगंज उत्तर विधानसभा सीट के एक बूथ पर पुनर्मतदान जारी

असम में श्रीभूमि जिले के करीमगंज (उत्तर) विधानसभा क्षेत्र के एक बूथ पर शनिवार को मतदान जारी है। दो दिन पहले यहां भाजपा और कांग्रेस समर्थकों के बीच हुई झड़प के बाद पुनर्मतदान का आदेश दिया गया था। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। बेबीलैंड हाई इंग्लिश स्कूल के बूथ नंबर 239 पर पुनर्मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम पांच बजे तक जारी रहेगा।

टॅग्स :असम विधानसभा चुनावहेमंत विश्व शर्माराजस्थानBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

भारतरॉयल एनफील्ड से विधानसभा पहुंचे सीएम देवेंद्र फडणवीस, प्रधानमंत्री मोदी की ईंधन बचत की अपील, कांग्रेस ने कहा- प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र की अवधि समाप्त हो चुकी थी

भारतसतीशन से बेहतर कोई नहीं केरलम के सीएम?, शशि थरूर ने कहा-मैंने उनके साथ प्रचार किया और नियुक्ति से मैं खुश हूं

भारत22 से कम हैं 63?, केरलम में अगले 5 साल तक मुस्लिम लीग शासन?, भाजपा ने साझा किए ‘मीम’

भारतपशु को मारने से पहले स्वस्थ होने का प्रमाणपत्र अनिवार्य?, बंगाल सरकार ने कहा- खुले-सार्वजनिक स्थान पर पशु वध पर सख्ती से रोक?

भारत अधिक खबरें

भारतखराब मौसम, तूफान, बारिश, ओलावृष्टि और बिजली गिरने के कारण 26 जिलों से 111 लोगों की मौत, 72 घायल, 170 पशु मरे और 227 घरों को नुकसान

भारतपीएम मोदी की अपील का सीएम डॉ. यादव यूं कर रहे पालन, Photos में देखिए सादगी

भारतसीएम डॉ. मोहन का एक्शन, सैकड़ों गाड़ियों का काफिला निकालने वाले सिंह को कारण बताओ नोटिस, वित्तीय अधिकार निरस्त

भारतमंदिर हो या मस्जिद, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा-धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर की आवाज डेसिबल सीमा से अधिक नहीं हो

भारतअरविंद केजरीवाल केस से हटीं न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा?, आपराधिक अवमानना ​​की कार्यवाही शुरू