लाइव न्यूज़ :

बिहार में 13 अप्रैल को कैबिनेट की आखिरी बैठक?, 14 को इस्तीफा देंगे सीएम नीतीश कुमार, चिराग पासवान ने कहा- मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं?

By एस पी सिन्हा | Updated: April 11, 2026 17:08 IST

एनडीए विधायक दल की बहुप्रतीक्षित बैठक जल्द ही बुलाई गई है, जिसमें नए मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम मुहर लगाई जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देसाफ हो जाएगा कि बिहार में सत्ता की कमान किस नेता के हाथ में जाएगी।चिराग पासवान ने कहा मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं हूं। नीतीश कुमार की सोच और सबको लेकर चलने वाली सोच वाला चेहरा होगा।

पटनाः बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर जारी सियासी हलचल के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जल्द इस्तीफा देने की चर्चा तेज हो गई है। 13 अप्रैल को कैबिनेट की आखिरी बैठक मानी जा रही है और 14 अप्रैल के आसपास उनके इस्तीफे की संभावना जताई जा रही है। अनुमान है कि 5–6 दिनों के भीतर नई सरकार बन जाएगी और 15 अप्रैल के आसपास बिहार को नया मुख्यमंत्री मिल सकता है। जानकारी के अनुसार, एनडीए विधायक दल की बहुप्रतीक्षित बैठक जल्द ही बुलाई गई है, जिसमें नए मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम मुहर लगाई जाएगी।

इसी बैठक के बाद यह साफ हो जाएगा कि बिहार में सत्ता की कमान किस नेता के हाथ में जाएगी। इस बीच लोजपा (रामविलास) प्रमुख एवं केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान से जब मीडिया ने नए मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर सवाल किया तो उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि सभी निर्णय समय पर और प्रक्रिया के अनुसार होंगे।

उन्होंने यह भी संकेत दिया कि किसी तरह की अनिश्चितता की स्थिति नहीं है और गठबंधन के भीतर सब कुछ नियंत्रण में है। चिराग पासवान ने कहा कि नई सरकार के गठन की प्रक्रिया को लेकर सभी दलों में सहमति बन चुकी है। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वह किसी निश्चित तारीख या समय की घोषणा नहीं कर सकते, लेकिन अंतिम बैठक कल(रविवार को) होने वाली है।

चिराग पासवान ने कहा मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं हूं। उन्होंने कहा कि गठबंधन के बड़े दल भाजपा, जदयू और गठबंधन के घटक दलों की बैठक होगी। आज एक नए बिहार की इमारत बन रही है। उसकी नींव नीतीश कुमार ने रखी है। जंगल राज से निकाल कर बिहार को लाया। नया चेहरा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सोच और सबको लेकर चलने वाली सोच वाला चेहरा होगा।

सिर्फ चेहरा बदला जा रहा है मंत्रिमंडल का स्वरूप वही होगा। संभवत: कुछ पुराने चेहरे बदलकर नए चेहरे आ सकते हैं, लेकिन जिस तरह सरकार का गठन पहले हुआ था उसी तरह से नए नेतृत्व के तहत सरकार का गठन हो सकता है। चिराग पासवान ने कहा कि बातचीत निरंतर चल रही है। कई प्रक्रिया है जिसका पालन करना जरूरी है।

मुख्यमंत्री ने राज्यसभा सांसद के तौर पर शपथ लिया। उसके बाद बिहार में कैबिनेट की बैठक होगी। अंतिम स्वरूप तमाम चीज हैं, बहुत जल्द नए मुख्यमंत्री और नई सरकार का गठन बिहार में हो जाएगा। कोई तारीख पर चर्चा नहीं करूंगा, लेकिन बहुत जल्द इस प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा। सूत्रों का कहना है कि आने वाली एनडीए विधायक दल की बैठक में न सिर्फ नए मुख्यमंत्री के नाम पर फैसला होगा।

बल्कि नई सरकार के स्वरूप और मंत्रिमंडल के संभावित चेहरों पर भी चर्चा की जाएगी। माना जा रहा है कि इस बार सरकार में कुछ नए चेहरों को मौका दिया जा सकता है, जबकि पुराने और अनुभवी नेताओं की भूमिका भी महत्वपूर्ण बनी रहेगी। बता दें कि शनिवार सुबह जदयू में हलचल तब और बढ़ गई जब पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और मंत्री विजय कुमार चौधरी मुख्यमंत्री आवास पहुंचे।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, करीब दो घंटे चली इस अहम बैठक में नए मंत्रिमंडल के स्वरूप पर भी मंथन हुआ। खास तौर पर युवा चेहरों को शामिल करने पर चर्चा हुई। उधर, भाजपा भी पूरी तरह सक्रिए हो गई है। पटना में पार्टी की अहम बैठक होने वाली है, जिसमें बिहार प्रभारी विनोद तावड़े शामिल होंगे।

इस बैठक में मुख्यमंत्री के नए चेहरे और सरकार गठन की रणनीति पर चर्चा हो सकती है। सूत्रों के मुताबिक, बिहार में नई सरकार के नेतृत्व को लेकर लगभग सभी अहम फैसले पहले ही दिल्ली स्तर पर तय किए जा चुके हैं। अब केवल औपचारिक घोषणा बाकी है, जो पटना में होने वाली विधायक दल की बैठक में की जाएगी।

राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा तेज है कि नेतृत्व परिवर्तन की प्रक्रिया पूरी तरह से तय रोडमैप के तहत आगे बढ़ रही है। सियासत के जानकारों का मानना है कि यह बदलाव केवल चेहरा परिवर्तन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि सरकार की कार्यशैली और प्राथमिकताओं में भी बदलाव देखने को मिल सकता है। आने वाले दिनों में बिहार की राजनीति में और भी बड़े राजनीतिक घटनाक्रम सामने आ सकते हैं, जिन पर पूरे देश की नजर बनी हुई है।

टॅग्स :बिहारपटनानीतीश कुमारNitin Nabinचिराग पासवानजीतन राम मांझीउपेंद्र कुशवाहा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

क्राइम अलर्ट2 चचेरी बहनों की हत्या, मृतका के नाजुक अंगों में खून जमा, बाएं हाथ की 3 उंगलियां कटी, जबड़ा निकला हुआ और फेफड़े की 4 हड्डियां टूटी मिली?, किसने की बर्बरता?

क्राइम अलर्टजमीन के लिए 2 बेटों ने मिलकर मां जिलवी देवी की गला रेतकर निर्मम हत्या की

भारतBihar MLC By Election 2026: राजद के सोनू राय ने जदयू प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद को हराया?, विधानसभा चुनाव हारने के बाद तेजस्वी यादव के लिए राहत की खबर?, सीएम सम्राट को झटका

कारोबार2026-27 में 72,901.31 करोड़ रुपये का नया कर्ज?, कर्ज दलदल में सम्राट सरकार?, बिहार पर 4 लाख करोड़ रुपए कर्ज?

भारत अधिक खबरें

भारतखराब मौसम, तूफान, बारिश, ओलावृष्टि और बिजली गिरने के कारण 26 जिलों से 111 लोगों की मौत, 72 घायल, 170 पशु मरे और 227 घरों को नुकसान

भारतपीएम मोदी की अपील का सीएम डॉ. यादव यूं कर रहे पालन, Photos में देखिए सादगी

भारतसीएम डॉ. मोहन का एक्शन, सैकड़ों गाड़ियों का काफिला निकालने वाले सिंह को कारण बताओ नोटिस, वित्तीय अधिकार निरस्त

भारतमंदिर हो या मस्जिद, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा-धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर की आवाज डेसिबल सीमा से अधिक नहीं हो

भारतअरविंद केजरीवाल केस से हटीं न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा?, आपराधिक अवमानना ​​की कार्यवाही शुरू