लाइव न्यूज़ :

बाल-बाल बचे छगन भुजबल?, पायलट ने हेलीकॉप्टर को पार्किंग स्थल पर उतरा, बड़ा हादसा टला, CM फडणवीस ने दिए जांच आदेश, वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 11, 2026 15:21 IST

Chhagan Bhujbal Helicopter Landing News: नासिक से पुणे जा रहे मंत्री छगन भुजबल का हेलीकॉप्टर हेलीपेड की जगह कार पार्किंग में उतार दिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देChhagan Bhujbal Helicopter Landing News:  कार पार्किंग में उतार दिया, जिससे इलाके में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी मच गई।Chhagan Bhujbal Helicopter Landing News:  स्थानीय पुलिस अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और पायलट को गलत लैंडिंग के बारे में सूचित किया।Chhagan Bhujbal Helicopter Landing News: 'ब्राउनआउट' प्रभाव के चलते लैंडिंग प्रक्रिया के दौरान पायलट का हेलीपैड से दृश्य संपर्क टूट गया।

पुणेः अजीत पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता और राज्य मंत्री छगन भुजबल को लेकर बड़ी खबर आ रही है। महाराष्ट्र के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री छगन भुजबल को ले जा रहा हेलीकॉप्टर शनिवार को पुणे जिले में अपने निर्धारित हेलीपैड के बजाय पास के एक पार्किंग क्षेत्र में उतर गया। यह घटना तब घटी जब मंत्री एक स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पुरंदर तालुका के खानवाड़ी गांव जा रहे थे।

अप्रत्याशित लैंडिंग के बावजूद, किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है और भुजबल तथा पायलट दोनों सुरक्षित हैं। कार्यक्रम में जाते समय छगन भुजबल का हेलीकॉप्टर गलत जगह पर उतर गया। CM देवेंद्र फडणवीस ने जांच का आदेश दिया है। अभी ये स्पष्ट नहीं हुआ है कि पायलट ने ऐसा क्यों किया?

खबर है कि हेलीकॉप्टर उतारते समय पायलट से बड़ी गलती हो गई। कहा जा रहा है कि अगर इस बार जरा सी भी चूक हो जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। बताया जा रहा है कि छगन भुजबल बाल-बाल बच गए। मिली जानकारी के अनुसार, राज्य के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री महात्मा फुले जयंती के अवसर पर पुणे जिले के पुरंदर तालुका के खानवाड़ी गांव में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।

कार्यक्रम स्थल छगन भुजबल की ओर जा रहे एक हेलीकॉप्टर के उतरने के दौरान एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। हेलीकॉप्टर को निर्धारित हेलीपैड पर उतारने के बजाय, पायलट ने उसे सीधे एक कार पार्किंग में उतार दिया, जिससे इलाके में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी मच गई।

रिपब्लिक टीवी की रिपोर्ट के अनुसार हेलीकॉप्टर के रोटर्स द्वारा धूल और मलबा हवा में उड़ने के कारण उत्पन्न 'ब्राउनआउट' प्रभाव के चलते लैंडिंग प्रक्रिया के दौरान पायलट का हेलीपैड से दृश्य संपर्क टूट गया। लैंडिंग स्थल के निकट स्थित एक खाली वाहन पार्किंग स्थल पर उतरा। स्थानीय पुलिस अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और पायलट को गलत लैंडिंग के बारे में सूचित किया।

कार्यक्रम के लिए एक अलग हेलीपैड की व्यवस्था की गई थी। हालांकि, हेलीकॉप्टर पायलट ने कार पार्किंग स्थल के खुले स्थान को हेलीपैड समझ लिया और हेलीकॉप्टर को वहीं उतार दिया। इस अप्रत्याशित घटना से कार्यक्रम में उपस्थित लोगों में हलचल मच गई। घटना में कोई घायल नहीं हुआ। हालांकि पार्किंग स्थल में कुछ वाहन खड़े थे, लेकिन किसी को भी गंभीर चोट लगने की खबर नहीं है।

मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों द्वारा पायलट को उचित जानकारी देने के बाद हेलीकॉप्टर को वहां से हटा लिया गया। इस घटना के बाद स्थानीय लोग आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं। हेलीकॉप्टर को गलत जगह पर उतारना बेहद खतरनाक है। नागरिकों को आशंका है कि ऐसी गलती से कोई बड़ा हादसा हो सकता था।

टॅग्स :छगन भुजबलमहाराष्ट्रअजित पवारदेवेंद्र फड़नवीसPune
Open in App

संबंधित खबरें

भारतरॉयल एनफील्ड से विधानसभा पहुंचे सीएम देवेंद्र फडणवीस, प्रधानमंत्री मोदी की ईंधन बचत की अपील, कांग्रेस ने कहा- प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र की अवधि समाप्त हो चुकी थी

भारतमहाराष्ट्र, गुजरात, मप्र, राजस्थान, असम, दिल्ली, बिहार, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और बंगाल के सीएम ने काफिले के वाहन की संख्या की कम?, पीएम मोदी की अपील पर अमल?

भारतNashik-Trimbakeshwar Kumbh Mela 2027: अखाड़े को 5 करोड़ और छोटे अखाड़े को 15 लाख रुपये मिलेंगे?, कुंभ मेला आयोजन के लिए 377 एकड़ भूमि आरक्षित

कारोबारत्योहारों और छुट्टियों पर किराया बढ़ाकर यात्री से जमकर कमाई?, मंत्री प्रताप सरनाईक ने कहा-अवैध बुकिंग ऐप्स पर सख्ती करने की तैयारी?

क्राइम अलर्ट40 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी,  पाकिस्तानी गैंगस्टर शाहजाद भट्टी और डोगर गैंग से जुड़े सोशल मीडिया नेटवर्क की जांच, गोंदिया-चंद्रपुर से युवक अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतखराब मौसम, तूफान, बारिश, ओलावृष्टि और बिजली गिरने के कारण 26 जिलों से 111 लोगों की मौत, 72 घायल, 170 पशु मरे और 227 घरों को नुकसान

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

भारतपीएम मोदी की अपील का सीएम डॉ. यादव यूं कर रहे पालन, Photos में देखिए सादगी

भारतसीएम डॉ. मोहन का एक्शन, सैकड़ों गाड़ियों का काफिला निकालने वाले सिंह को कारण बताओ नोटिस, वित्तीय अधिकार निरस्त

भारतमंदिर हो या मस्जिद, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा-धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर की आवाज डेसिबल सीमा से अधिक नहीं हो