लाइव न्यूज़ :

नीतीश कुमार नहीं हो सकते राजद प्रमुख?, लालू यादव जेल गए तो पत्नी राबड़ी देवी को सीएम बनाया?, तेजस्वी यादव के बयान पर अशोक चौधरी ने कहा, वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 11, 2026 12:09 IST

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि नई शुरुआत के लिए बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं। जैसे बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने जनता की सेवा की है, अब राज्यसभा सांसद के रूप में दिल्ली से देश की सेवा करेंगे। 

Open in App
ठळक मुद्देचिंता क्यों कर रहे हैं कि मंत्री, विधायकों के वेतन मिला या नहीं मिला।आम जनता का काम सरकार कर रही है।वोटरों को अपने पक्ष में करने की रणनीति पर काम कर रही है।

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ तो ले ली है और 14 फरवरी को बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे। इस बीच बिहार की राजनीति तेज हो गई है। तेजस्वी यादव के बयान पर बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि एक व्यक्ति (नीतीश कुमार) मुख्यमंत्री का पद छोड़कर राज्यसभा जा रहा है। इनके परिवार में ऐसा उदाहरण नहीं है। इनके परिवार में उदाहरण है कि पिता (लालू यादव) जेल गए तो माता(राबड़ी देवी) को मुख्यमंत्री बना दिया था। चुनाव के पहले कहते थे कि नीतीश कुमार मानसिक रूप से पागल हो गए हैं।

जनता दिखा दी। राजद 25 सीटों पर सिमट गई। आने वाले समय में राजद का पूरा सत्यानाश होगा। राजद नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद के तौर पर शपथ लेने पर कहा कि यह तो एक औपचारिकता है और ना चाहते हुए भी वो यह कर रहे हैं। उनपर दबाव है।

हमने चुनाव में पहले ही कहा था कि उनको (मुख्यमंत्री) नहीं रहने दिया जाएगा। सवाल यह है कि इतने बड़े जनादेश के बाद भी सरकार में परिवर्तन आखिर क्यों किया जा रहा है? बिहार की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है, लोग परेशान हैं, इन लोगों की केवल कुर्सी पर बने रहने की मंशा है, यह केवल बिहार को बदनाम और बर्बाद कर रहे हैं।

जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा से नीतीश कुमार का सम्मान करते रहे हैं। उन्होंने नीतीश कुमार के राजनीतिक जीवन को सम्मान की दृष्टि से देखा है। झा ने कहा कि विजय कुमार चौधरी क्या बोले मुझे कुछ नहीं कहना। बिहार में सत्ता परिवर्तन हो रहा है।

राजद की छवि वे एक ऐसे दल के रूप में गढ़ना चाहते हैं जिसे लेकर सभी वर्गों में भरोसा जगे। वहीं, नीतीश कुमार के सक्रिय राजनीति से अलग होने के बाद राज्य की राजनीति में पिछड़ा और अति पिछड़ा वर्ग के वोटों को लेकर भी नई प्रतिस्पर्धा शुरू हो गई है। अब तक इन वर्गों पर नीतीश कुमार की मजबूत पकड़ मानी जाती थी।

लेकिन उनके हटने के बाद राजद इन वोटरों को अपने पक्ष में करने की रणनीति पर काम कर रही है। तेजस्वी को खुद को इन वर्गों के बीच एक विकल्प के रूप में पेश करने की कोशिश कर सकते हैं। तेजस्वी यादव का प्रस्तावित दौरा इसी सियासी जमीन को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि नई शुरुआत के लिए बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं। जैसे बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने जनता की सेवा की है, अब राज्यसभा सांसद के रूप में दिल्ली से देश की सेवा करेंगे। तेजस्वी यादव के बयान पर उन्होंने कहा, "वे इसकी चिंता क्यों कर रहे हैं कि मंत्री, विधायकों के वेतन मिला या नहीं मिला। आम जनता का काम सरकार कर रही है।

टॅग्स :नीतीश कुमारलालू प्रसाद यादवराबड़ी देवीतेजस्वी यादवबिहारपटनाराज्यसभा चुनावनरेंद्र मोदीजेडीयूBJPआरजेडीतेज प्रताप यादवtej pratap yadavNitin Nabin
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

भारतरॉयल एनफील्ड से विधानसभा पहुंचे सीएम देवेंद्र फडणवीस, प्रधानमंत्री मोदी की ईंधन बचत की अपील, कांग्रेस ने कहा- प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र की अवधि समाप्त हो चुकी थी

भारतसतीशन से बेहतर कोई नहीं केरलम के सीएम?, शशि थरूर ने कहा-मैंने उनके साथ प्रचार किया और नियुक्ति से मैं खुश हूं

भारत22 से कम हैं 63?, केरलम में अगले 5 साल तक मुस्लिम लीग शासन?, भाजपा ने साझा किए ‘मीम’

भारतपशु को मारने से पहले स्वस्थ होने का प्रमाणपत्र अनिवार्य?, बंगाल सरकार ने कहा- खुले-सार्वजनिक स्थान पर पशु वध पर सख्ती से रोक?

भारत अधिक खबरें

भारतखराब मौसम, तूफान, बारिश, ओलावृष्टि और बिजली गिरने के कारण 26 जिलों से 111 लोगों की मौत, 72 घायल, 170 पशु मरे और 227 घरों को नुकसान

भारतपीएम मोदी की अपील का सीएम डॉ. यादव यूं कर रहे पालन, Photos में देखिए सादगी

भारतसीएम डॉ. मोहन का एक्शन, सैकड़ों गाड़ियों का काफिला निकालने वाले सिंह को कारण बताओ नोटिस, वित्तीय अधिकार निरस्त

भारतमंदिर हो या मस्जिद, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा-धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर की आवाज डेसिबल सीमा से अधिक नहीं हो

भारतअरविंद केजरीवाल केस से हटीं न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा?, आपराधिक अवमानना ​​की कार्यवाही शुरू