लाइव न्यूज़ :

मां से दोस्ती, परिवार का भरोसा जीता और 10 साल की उसकी बेटी को 3 दरिंदों के हवाले किया, दर्द से चिल्लाने लगी तो नशे की गोली खिलाकर घर छोड़ा?

By एस पी सिन्हा | Updated: April 11, 2026 16:46 IST

परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने के कारण उसे एसकेएमसीएच में भर्ती किया गया है, जहां पुलिस सुरक्षा में उसका इलाज चल रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देपरिवार का भरोसा जीत लिया और फिर एक दिन बच्ची को बहाने से अपने साथ ले गई।तीनों ने मिलकर बच्ची के साथ हैवानियत की, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। हालत बिगड़ने लगी, तो आरोपियों ने उसे चुप कराने के लिए नशे की गोली खिला दी।

मुजफ्फरपुरःबिहार में मुजफ्फरपुर जिले के मिठनपुरा थाना क्षेत्र के रामबाग इलाके से एक ऐसी खौफनाक वारदात सामने आई है, जहां 10 साल की एक मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी की सारी हदें पार कर दी गईं। हैरानी की बात यह है कि इस खौफनाक साजिश में बच्ची की मां की ही एक करीबी सहेली शामिल निकली, जिसने भरोसे को तोड़ते हुए बच्ची को दरिंदों के हवाले कर दिया। दरअसल,  आरोपी महिला पहले बच्ची की मां से दोस्ती कर घर में आना-जाना शुरू की। धीरे-धीरे उसने परिवार का भरोसा जीत लिया और फिर एक दिन बच्ची को बहाने से अपने साथ ले गई।

 

बच्ची को कुछ समझ नहीं आया और वह उस महिला के साथ चली गई, लेकिन उसे क्या पता था कि उसके साथ इतना बड़ा धोखा होने वाला है। बताया जा रहा है कि आरोपी महिला बच्ची को एक किराए के कमरे में ले गई, जहां पहले से एक नशे का आदी मोटर मैकेनिक मौजूद था। महिला ने मासूम को उसके हवाले कर दिया। इसके बाद उस व्यक्ति ने अपने दो और साथियों को बुला लिया।

तीनों ने मिलकर बच्ची के साथ हैवानियत की, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। वारदात के बाद जब बच्ची दर्द से कराहने लगी और उसकी हालत बिगड़ने लगी, तो आरोपियों ने उसे चुप कराने के लिए नशे की गोली खिला दी। फिर उसे घर छोड़ दिया गया, ताकि मामला दबा रहे। लेकिन जब बच्ची की हालत बिगड़ी और उसके शरीर से खून बहता देखा गया, तब परिजनों को सच्चाई का अंदेशा हुआ।

परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने के कारण उसे एसकेएमसीएच में भर्ती किया गया है, जहां पुलिस सुरक्षा में उसका इलाज चल रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है।

इनमें मुख्य आरोपी महिला, जिसने बच्ची को झांसे में लेकर कमरे तक पहुंचाया, के अलावा एक वह महिला भी शामिल है जिसने कमरा किराए पर लिया था और तीसरी महिला पास के कमरे में रहती थी। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि इन महिलाओं का संबंध अवैध गतिविधियों से हो सकता है।

वहीं, इस वारदात में शामिल मुख्य आरोपी मोटर मैकेनिक और उसके दो साथी फिलहाल फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है और एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। कमरे से खून के निशान और कपड़े भी बरामद किए गए हैं, जो मामले को और गंभीर बनाते हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच तेज कर दी गई। नगर एएसपी सुरेश कुमार ने बताया कि पीड़िता के पिता का बयान दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वहीं, एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा के मुताबिक, ये महिलाएं लंबे समय से देह व्यापार के धंधे में मुब्तिला थीं।

पकड़े जाने के डर से उन्होंने बच्ची को कुछ नशीली दवाएं देकर चुप कराने की कोशिश की। एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा यह मामला बेहद संवेदनशील है। तीनों महिलाओं को हिरासत में लेकर जेल भेजने की कवायद जारी है। मुख्य आरोपी (दुष्कर्मी) की पहचान हो चुकी है और पुलिस की टीमें उसे पाताल से भी ढूंढ निकालने के लिए छापेमारी कर रही हैं।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीBihar Policeगैंगरेपबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदिवंगत आध्यात्मिक गुरु महर्षि महेश योगी से जुड़े फाउंडेशन की जमीन ‘धोखाधड़ी’ से बिक्री मामले में ईडी ने तलाशी अभियान चलाया

क्राइम अलर्ट50 वर्षीय शिक्षक शंकर प्रसाद ने तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा का किया यौन शोषण, गर्भवती होने पर राज खुला?

क्राइम अलर्ट10 साल से ट्रेनों में आतंक मचाने वाला लुटेरा गिरफ्तार, पुलिस की फिटनेस पर सवाल

क्राइम अलर्ट2 चचेरी बहनों की हत्या, मृतका के नाजुक अंगों में खून जमा, बाएं हाथ की 3 उंगलियां कटी, जबड़ा निकला हुआ और फेफड़े की 4 हड्डियां टूटी मिली?, किसने की बर्बरता?

क्राइम अलर्टजमीन के लिए 2 बेटों ने मिलकर मां जिलवी देवी की गला रेतकर निर्मम हत्या की

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसाल 2012 के निर्भया सामूहिक बलात्कार कांड की याद दिलाने वाली घटना?, 11 मई 2026 को निजी स्लीपर बस में महिला के साथ ड्राइवर और कंडक्टर ने किया गैंगरेप

क्राइम अलर्टदेवास पटाखा फैक्ट्री धमाका: 3 श्रमिकों की मौत, सड़क पर बिखरे शव, 23 से ज्यादा झुलसे

क्राइम अलर्टदिल्ली में बेखौफ अपराधी! नांगलोई में बस में महिला से सामूहिक बलात्कार, 2 आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टकैश वैन को घेरा और राइफल छीनकर खेत में फेंका, 2700000 रुपये की लूटे?, पटना के सम्पतचक में बाइक सवार 5 अपराधियों ने दिया अंजाम?

क्राइम अलर्ट5.5 लाख रुपये प्रति बिस्वा, 0.194 हेक्टेयर जमीन की डील, भाजपा नेता सोनकर से 5000000 की धोखाधड़ी?, अकील अहमद सिद्दीकी, साहिल और अतीक खान पर केस?