लाइव न्यूज़ :

PAN Card को Aadhaar Card से लिंक नहीं करवाने पर लग सकता है 10,000 रुपए का जुर्माना, आखिरी तारीख 31 मार्च

By ज्ञानेश चौहान | Updated: March 3, 2020 14:56 IST

यूनिक आइडेन्टिटी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने PAN Card को Aadhaar Card से लिंक कराने की आखिरी तारीख 31 मार्च 2020 तय की है। जिन लोगों ने इस तारीख से पहले PAN को Aadhaar से लिंक नहीं करवाया है, उन लोगों के पैन कार्ड निष्क्रिय हो जाएंगे।

Open in App

अगर आपने अब तक अपने PAN Card को Aadhaar Card से लिंक नहीं करवाया है, तो 31 मार्च 2020 से पहले करवा लें। ऐसा इसलिए क्योंकि इस तारीख के बाद आपके ऊपर 10,000 रुपए का जुर्माना लग सकता है। अब ये जुर्माना आपके ऊपर कैसे लगेगा, ये हम आपको बताते हैं।

ऐसे लगेगा जुर्मानादरअसल, यूनिक आइडेन्टिटी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने PAN Card को Aadhaar Card से लिंक कराने की आखिरी तारीख 31 मार्च 2020 तय की है। जिन लोगों ने इस तारीख से पहले PAN को Aadhaar से लिंक नहीं करवाया है, उन लोगों के पैन कार्ड निष्क्रिय हो जाएंगे, यानी डीएक्टिवेट हो जाएंगे। अगर आपने इस निष्क्रिय पैन कार्ड को आयकर विभाग में जमा किया तो आपके ऊपर 10,000 रुपए तक का जुर्माना लग सकता है। 

आयकर विभाग ने की थी ये घोषणाआपको बता दें कि आयकर विभाग इस बात की घोषणा पहले ही कर चुका है कि अगर आपने PAN Card को तय सीमा से पहले Aadhaar Card से लिंक नहीं कराता, तो आपका PAN निष्क्रिय घोषित कर दिया जाएगा। 

पहले जारी हो चुकी है अधिसूचनाआयकर विभाग ने कुछ समय पहले एक नई अधिसूचना जारी की थी जिसमें यह लिखा था कि पैनकार्ड होल्डर्स को पैन से जुड़ी जानकारियां नहीं भरने के कारण आयकर अधिनियम के प्रवाधानों के तहत कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।   

टॅग्स :आधार कार्डपैन कार्ड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

कारोबार1 अप्रैल, 2026 से PAN कार्ड आवेदन के नियमों में बदलाव, यहां जानें करदाताओं के लिए नए पैन नियम

भारतMinor PAN Card: घर बैठे ऑनलाइन कैसे बनाएं बच्चों का पैन कार्ड? जानें पूरी प्रोसेस

भारतव्हाट्सएप के जरिए मिनटों में डाउनलोड कर सकते है आधार कार्ड, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

भारतAadhaar Card 2026: अपने आधार के बारे में रखें ए-टू-जेड जानकारी, जानें आधार कार्ड से जुड़ी पूरी गाइडलाइन

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की