लाइव न्यूज़ :

WhatsApp Stickers: अपनी फोटो को बनाएं मजेदार व्हाट्सऐप स्टीकर, ये है तरीका

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: November 13, 2018 13:20 IST

How to create your own whatsapp Stickers Packs: मेसेंजिंग ऐप WhatsApp ने चैट को मजेदार बनाने और के लिए हाल ही में स्टिकर्स को लॉन्च किया है। हम आपको बता रहे हैं एक ऐसा ट्रिक जिससे आप खुद अपना स्टीकर बना सकते हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 13 नवंबर: इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp ने बहुप्रतिक्षित फीचर ‘Sticker’ को अपने ऐप में हाल ही में लॉन्च किया है। कंपनी ने इस फीचर को सबसे पहले बीटा वर्जन पर पेश किया था। लेकिन अब इस फीचर एंड्रॉयड समेत iOS दोनों पर जारी कर दिया गया है। यूजर्स अब स्टीकर फीचर का भरपूर इस्तेमाल कर रहे हैं। लेकिन अभी भी कुछ यूजर्स ऐसे हैं जिनको Sticker अपडेट नहीं मिला है। अगर आप भी इनमें शामिल हैं तो हम आपको बता रहे हैं एक ऐसा ट्रिक जिससे आप खुद अपना स्टीकर बना सकते हैं। तो आइए जानते हैं इसे विस्तार से...

कैसे बनाए खुद का Sticker:

1-व्हाट्सऐप पर अपना खुद का स्टीकर बनाने के लिए सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर से 'Sticker Maker for WhatsApp' ऐप को डाउनलोड कर लें।

2- ऐप को डाउनलोड करने के बाद यूजर को 'Create a new Sticker Pack' पर क्लिक करना होगा।

3- अब आप जिस नाम से स्टीकर पैक बनाना चाहते हैं उसका नाम और राइटर एंटर करें।

4- आपके सामने नया पेज ओपन होगा जिसमें आपको मीडिया ऐड करने के लिए कहा जाएगा।

5- बता दें कि टॉप पर जो आइकन होगा वो ट्रे आइकन या आइकन होगा जो वॉट्सऐप में स्टीकर पैक के लिए पहचानने के लिए होगा। गौर करने वाली बात यह है कि ट्रे आइकन स्टीकर के रूप में नहीं दिखाई देगा।

6- अब अपना स्टीकर बनाने के लिए यूजर को 'Add sticker' पर क्लिक करना होगा।

7- इसके बाद यूजर चाहें तो Custom Sticker गूगल फोटोज या फोन की गैलरी से फोटो सेलेक्ट कर सकते हैं।

8- इमेज सेलेक्ट करने के बाद आप चाहें तो उसे जरुरत के अनुसार क्रॉप भी कर सकते हैं। अगर गलत क्रॉप हो गया है तो आप इसे रीसेट भी कर सकते हैं।

9- अब 'Publish Sticker Pack' पर क्लिक करने के बाद ये स्टीकर खुद ही Whatsapp पर जुड़ जाएंगे।

10- आपके स्टीकर ऐप में ट्रे आइकन के नाम से पहचाने जाएंगे।

बता दें कि एक स्टीकर पैक में आप 30 स्टीकर्स ही ऐड कर सकते हैं। आप एक बार में कम से कम स्टीकर पब्लिश कर सकते हैं।

टॅग्स :व्हाट्सऐपएंड्रॉयड ऐप्समोबाइल ऐपगूगल प्ले स्टोरटिप्स एंड ट्रिक्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतव्हाट्सएप के जरिए मिनटों में डाउनलोड कर सकते है आधार कार्ड, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

भारतHoli 2026: रंगों से खेलें, फोन की टेंशन छोड़ें, इन आसान तरीकों से बचाएं अपना महंगा स्मार्टफोन

कारोबारSim Binding Rule 2026: WhatsApp चलाने वालों के लिए बड़ी खबर; जानें क्या है नया 'सिम बाइंडिंग' नियम, 1 मार्च हो गया लागू

भारतRepublic Day 2026: गणतंत्र दिवस पर दोस्तों और अपनों को भेजें देशभक्ति के ये मैसेज, बेस्ट कलेक्शन यहां

भारतसंचार साथी ऐप में क्या है खासियत, जिसे हर फोन में डाउनलोड कराना चाहती है सरकार? जानें

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की