लाइव न्यूज़ :

बस 2 मिनट में ले किसी भी सरकारी अस्पताल का अपॉइंटमेंट, करना होगा बस ये काम

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: May 26, 2019 07:54 IST

भारत सरकार की ओर से उठाए गए इस कदम से भारत में सरकारी अस्पतालों में अपॉइंटमेंट के लिए आधार आधारित ऑनलाइन पंजीकरण प्रणाली को शुरू किया गया है। इसके जरिये कोई भी व्यक्ति जो वैध आधार कार्ड का इस्तेमाल करता है देश के किसी भी सरकारी अस्पतालों से चिकित्सा सहायता के लिए ऑनलाइन नियुक्ति बुक कर सकता है।

Open in App

भारत में डिजिटल सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए सरकार की ओर से कई ई-योजनाओं को पेश किया गया है। इनमें स्वच्छ भारत मिशन, ई-एजूकेशन, ई-हेल्थ, ई- साइन, भीम एप आदि जो धीरे-धीरे आम आदमी के रोजमर्रा के जीवन में अंतर कर रहे हैं। इसके अलावा आब आप अपने आधार कार्ड के जरिये सरकारी अस्पतालों में अपॉइंटमेंट भी ले सकते हैं।

भारत सरकार की ओर से उठाए गए इस कदम से भारत में सरकारी अस्पतालों में अपॉइंटमेंट के लिए आधार आधारित ऑनलाइन पंजीकरण प्रणाली को शुरू किया गया है। इसके जरिए कोई भी व्यक्ति जो वैध आधार कार्ड का इस्तेमाल करता है देश के किसी भी सरकारी अस्पतालों से चिकित्सा सहायता के लिए ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक कर सकता है।

How to book online appointment in any government hospital

आधार कार्ड की मदद से ऑनलाइन अपॉइंटमेंट के लिए, नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

1. इसके लिए सबसे पहले ई-हॉस्पिटल सर्विस के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सिस्टम www.ors.gov.in की वेबसाइट पर जाएं।

2. अपने कंप्यूटर स्क्रीन के दाहिने हाथ पर अपना आधार कार्ड नंबर डालें और सबमिट पर क्लिक करें।

3. अब आपनी मेडिकल कंडीशन के आधार पर अस्पताल और विभाग को सेलेक्ट करें।

4. अपॉइंटमेंट की तारीख चुनें।

5. अपने बुकिंग डिटेल प्राप्त करने के लिए कन्फर्मेशन मेसेज पर नजर रखें। कन्फर्मेशन मेसेज पाने के बाद आपका अपॉइंटमेंट बुक हो जाता है।

आपने अपने आधार कार्ड का इस्तेमाल करके सरकारी अस्पताल में ऑनलाइन अपॉइंटमेंट की है। नियुक्ति की बुकिंग के अलावा, आप ओआरएस पर अपॉइंटमेंट को देख, प्रिंट, भुगतान और कैंसल भी कर सकते हैं। इसके अलावा, अगर आपके पास आधार कार्ड नहीं है, तो आप ऑनलाइन अपॉइंटमेंट के लिए बस अपना फोन नंबर दर्ज कर सकते हैं।

टॅग्स :आधार कार्डटिप्स एंड ट्रिक्सभारत सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

कारोबारमार्च 2027 तक 10000000 घरों को सौर ऊर्जा लक्ष्य?, पीएम मोदी ने कहा- शहर चाहे बड़ा हो या छोटा, बदलाव दिख रहा, बड़ी संख्या में घरों की छतों पर सौलर पैनल

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

कारोबार28,840 करोड़ रुपये और ‘उड़ान’ योजना को मंजूरी?, कैबिनेट बैठक में 3 प्रमुख निर्णय, देखिए सूची

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की