लाइव न्यूज़ :

Honor Play की आज सेल, ऑफर में Vodafone देगा 10 GB एक्स्ट्रा डेटा

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: September 7, 2018 11:36 IST

फोन को खरीदने पर ऑफर भी मिल रहा है। फ्लैश सेल में फोन को खरीदने पर Vodafone भी 10 जीबी अतिरिक्त डेटा दे रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देफोन को Amazon की साइट पर 12 बजे से बेचा जाएगाफोन को खरीदने पर Vodafone भी 10 जीबी अतिरिक्त डेटा दे रहा हैस्मार्टफोन में Huawei का ऑक्टाकोर HiSilicon Kirin 970 SoC प्रोसेसर मौजूद

नई दिल्ली, 7 सितंबर: चीनी कंपनी हुआवे के सब ब्रांड Honor के लेटेस्ट मिडरेंज स्मार्टफोन Honor Play की आज बिक्री होगी। कंपनी अपने ऑनर प्ले को आज यानी कि 7 सितंबर को ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगी। फोन को Amazon की साइट पर 12 बजे से बेचा जाएगा।

फोन की कीमत की अगर बात करें तो Honor Play के 4 जीबी रैम वाले वेरिएंट को 19,999 रुपये में बेचा जाएगा। जबकि 6 जीबी रैम वेरिएंट को 23,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। फोन को खरीदने पर ऑफर भी मिल रहा है। फ्लैश सेल में फोन को खरीदने पर Vodafone भी 10 जीबी अतिरिक्त डेटा दे रहा है।

Honor Play के स्पेसिफिकेशन्स 

ऑनर के इस स्मार्टफोन में Huawei का ऑक्टाकोर HiSilicon Kirin 970 SoC प्रोसेसर दिया गया है। यह ड्यूल सिम (नैनो) वाला स्मार्टफोन है। यह एंड्रॉयड के 8.1 ओरियो पर काम करता है। Huawei के सब ब्रैंड ऑनर के इस हैंडसेट में 1080x2340 पिक्सल वाला 6.3 इंच का फुल HD डिस्प्ले दिया गया है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 का है। यह 4 जीबी रैम और 6 जीबी रैम वाले दो वेरिएंट्स में उपलब्ध है। दोनों ही वेरिएंट्स 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ आते हैं।

स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड की सहायता से 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। कैमरे की बात करें, तो फोन के रियर में ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें प्राइमरी कैमरा 16 मेगापिक्सल और सेकंडरी कैमरा 2 मेगापिक्सल का है। स्मार्टफोन के कैमरे में फेज डिटेक्शन ऑटो फोकस (PDAF), LED फ्लैश जैसे कई फीचर्स हैं। सेल्फी के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का f/2.0 अपर्चर वाला फ्रंट कैमरा दिया गया है।

टॅग्स :हॉनरहुआवेअमेजनवोडाफ़ोनस्मार्टफोन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारAmazon hiring: 30,000 कर्मचारियों की छंटनी के बाद, कंपनी AI रिक्रूटमेंट टूल्स शुरू करते हुए बना रही है 11,000 नई भर्तियां करने की योजना

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारअमेज़न ने बेंगलुरु में एशिया का दूसरा सबसे बड़ा ऑफिस खोला, भारत में $35 बिलियन के इन्वेस्टमेंट की योजना

कारोबारअमेज़न रेवेन्यू के मामले में बनी दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी, $717 बिलियन कमाई के साथ वॉलमार्ट को पछाड़ा

कारोबारअमेजन में बड़ी छंटनी के बीच, कॉग्निजेंट 2026 में लगभग 25,000 फ्रेशर्स को हायर करेगी

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की