लाइव न्यूज़ :

4 कैमरे वाले Honor 9 Lite की आज होगी बिक्री, यहां होगी सेल

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: May 9, 2018 11:35 IST

इस फोन की खास बात की अगर बात करें तो इसमें ड्यूल रियर और ड्यूल फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में फेस अनलॉक फीचर को भी शामिल किया गया है।

Open in App

नई दिल्ली, 9 मई। स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी हॉनर अपने Honor 9 Lite को आज एक बार फिर से फ्लैश सेल के जरिए उपलब्ध कराने जा रही है। कंपनी ने इस फोन को इसी साल भारत में लॉन्च किया था। इस फोन को आज दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। 

इस फोन की खास बात की अगर बात करें तो इसमें ड्यूल रियर और ड्यूल फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में फेस अनलॉक फीचर को भी शामिल किया गया है। साथ ही इसमें फुल व्यू डिस्प्ले भी है। तो आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।

इसे भी पढ़ें: Google ने I/O 2018 इवेंट में की कई बड़ी घोषणाएं, जानें क्या रहा खास

Honor 9 Lite की कीमत

भारत में इस फोन की शुरुआती कीमत 10,999 रुपये है। इसके 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 14,999 रुपये है।

Honor 9 Lite के स्पेसिफिकेशन

इस फोन में 5.65 इंच की फुलएचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। वहीं इस फोन में कंपनी का हाईसिलिकॉन किरिन 659 प्रोसेसर है। यह फोन 3 जीबी रैम, 32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम, 64 जीबी स्टोरेज के वेरियंट में मिलेगा। फोन के स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। ड्यूल सिम सपोर्ट वाला यह फोन एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर काम करता है।

इसे भी पढ़ें: Google I/O 2018: AI की मदद से Google Photos में कर पाएंगे ये खास काम, Gmail में होगा ‘Smart Compose’

फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें 2 रियर और 2 फ्रंट कैमरे हैं। रियर पैनल पर 13+2 मेगापिक्सल और फ्रंट में भी 13+2 मेगापिक्सल के कैमरे हैं। कैमरे में 3डी ब्यूटी, बोकेह इफेक्ट (बैकग्राउंड ब्लर), पैनोरमा जैसे फीचर्स मिलेंगे। इसके अलावा फोन में 3000 एममएएच की बैटरी, 4जी वीओएलटीई, ब्लूटूथ, जीपीएस और 3.5 एमएम का ऑडियो जैक है।

टॅग्स :हॉनरहुआवेफ्लिपकार्टसेलइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की