लाइव न्यूज़ :

128 जीबी स्टोरेज से लैस Huawei Honor 10 भारत में लॉन्च, Flipkart पर 5000 रु तक के डिस्काउंट पर उपलब्ध

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: May 16, 2018 12:13 IST

फोन के खासियत की अगर बात करें तो यह एआई फीचर्स से लैस ऑनर 10 स्मार्टफोन में लेटेस्ट ऑक्टा-कोर किरिन 970 प्रोसेसर, 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज जैसा खूबियां हैं।

Open in App
ठळक मुद्देहुवावे ब्रांड के Honor 10 स्मार्टफोन भारत में पेशएआई और हाईसिलिकन किरिन 970 प्रोसेसर से है लैस

नई दिल्ली, 16 मई। चीनी स्मार्टफोन मेकर कंपनी हुवावे ब्रैंड का Honor 10 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। 16 मई से इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन को एक्सक्लूसिव तौर पर Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा। ऑनर 10 को मंगलवार को लंदन में आयोजित एक इवेंट में पेश किया गया है। वहीं, इससे पहले इस स्मार्टफोन को पिछले महीने चीन में लॉन्च किया गया था।

फोन के खासियत की अगर बात करें तो यह एआई फीचर्स से लैस ऑनर 10 स्मार्टफोन में लेटेस्ट ऑक्टा-कोर किरिन 970 प्रोसेसर, 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज जैसा खूबियां हैं। फोन एंड्रॉयड 8.1 ओरिया आधारित कस्टम ईएमयूआई 8.1 पर चलता है।

इसे भी पढ़ें: Oppo Realme 1 भारत में 6 जीबी रैम के साथ हुआ लॉन्च, कीमत 8,990 रुपये से शुरू

कंपनी ने इंडिया लॉन्च को लेकर पहले ही दो मुख्य तथ्यों का खुलासा कर दिया था। पहला यह 16 मई की रात से उपलब्ध होगा। बता दें कि, ऑनर 10 फ्लिपकार्ट की 'Big Shopping Days Sale' के आखिरी दिन बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। Honor 10 की भारत में कीमत व लॉन्च ऑफर

भारत में ऑनर 10 की कीमत 32,999 रुपये रखी गई है, जिसमें 6 जीबी रैम, 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज मिलेगा। जबकि 6 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट को भारत में नहीं बेचा जाएगा। भारत में फोन के ब्लैक और ब्लू वेरिएंट ही आएंगे।

अब बात करते हैं Honor 10 में मिलने वाले लॉन्च ऑफर की। इसमें 5,000 रुपये की अतिरिक्त छूट के दी जा रही है जो ऑनर और दूसरे स्मार्टफोन से एक्सचेंज करने पर यूज़र को मिलेगी। वहीं, कंपनी दूसरे डिवाइसेज के साथ 3,000 रुपये की रेग्युलर एक्सचेंज वैल्यू भी दे रही है। बता दें कि इस फोन पर मिलने वाला एक्सचेंज ऑफर 16-18 मई तक मिलेंगे। इसके साथ ही ऑनर बजाज फिंज़र्व कार्ड पर नो कॉस्ट EMI की सुविधा दे रही है। जियो ऑफर भी है, जिसमें यूजर को 1,200 रुपये कैशबैक, 100 जीबी अतिरिक्त डेटा और 3,300 रुपये के पार्टनर वाउचर मिलेंगे।

 Honor 10 स्पेसिफिकेशन

Honor 10 फोन में 5.84 इंच का फुल एचडी+ फुल व्यू डिस्प्ले है। फोन में ऑक्टा-कोर हाईसिलिकन किरीन 970 प्रोसेसर है। साथ देते हैं 6 जीबी रैम। एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित ईएमयूआई 8.1 पर चलता है।  कैमरे की बात करें तो Honor 10 में ड्यूल रियर कैमरे हैं। इसमें 24+16 मेगापिक्सल के सेंसर शामिल हैं। ड्यूल कैमरा सेटअप को कंपनी ने - एआई कैमरा नाम दिया है।

इसे भी पढ़ें: Amazon Summer Sale: 1000 रुपये से कम में मिल रहे हैं ये 10 शानदार गैजेट्स

Honor 10 में 128 जीबी का इनबिल्ट स्टोरेज है। इसे कार्ड की मदद से बढ़ाना संभव नहीं होगा। पर्याप्त कनेक्टिविटी विकल्प के साथ हैंडसेट में हेडफोन जैक भी मिलेगा। Honor 10 को पावर देती है 3400 एमएएच की बैटरी। फोन का कुल वजन है 153 ग्राम।

टॅग्स :हॉनरफ्लिपकार्टहुआवेएंड्रॉयडस्मार्टफोनइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की