लाइव न्यूज़ :

Helo Review: हेलो ऐप के ये फीचर्स बनाते हैं इसे खास,5 करोड़ से ज्यादा बार हो चुका है डाउनलोड

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: May 28, 2019 13:02 IST

Helo ऐप भारत में जून 2018 में लॉन्च हुआ था। लॉन्च होने के पहले महीने ही इसे 10 लाख के ज्यादा लोगों ने डाउनलोड किया था। इस एप को आप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। इस दिवाली हेलो ऐप पर 120,000 से अधिक प्रविष्टियां प्राप्त हुई हैं। लोगों ने देशी भाषा में भी हेलो पर कई हैशटैग का इस्तेमाल किया है। जोक, ट्विट्स, व्हाट्सएप स्टेट्स आदि भी शेयर कर सकते हैं

Open in App

हेलो भारत का प्रमुख क्षेत्रीय सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है जो वास्तविक ’डेसिस’ के लिए बनाया गया है।  Helo में यूजर्स के लिए लेटेस्ट टॉपिक, ट्रेंडिंग न्यूज और सभी क्षेत्रिय भाषा में न्यूज मिलती है। भाषाओं में हेलो हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम और अधिक सहित 14 क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध है। हेलो ऐप को 2018 में लॉन्च किया गया था। ऐप को गूगल प्ले स्टोर से फ्री डाउनलोड किया जा सकता है। गूगल प्ले स्टोर में यह पॉपुलर ऐप में से एक है।

हेलो ऐप भारत में जून 2018 में लॉन्च हुआ था। लॉन्च होने के पहले महीने ही इसे 10 लाख के ज्यादा लोगों ने डाउनलोड किया था। इस ऐप को आप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। इस दिवाली हेलो ऐप पर 120,000 से अधिक प्रविष्टियां प्राप्त हुई हैं। लोगों ने देशी भाषा में भी हेलो पर कई हैशटैग का इस्तेमाल किया है। जोक, ट्विट्स, व्हाट्सऐप स्टेट्स आदि भी शेयर कर सकते हैं। अभी तक इस ऐप को 5 करोड़ से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है।

हमने इस ऐप का रिव्यू किया यह जानने के लिए कि क्यों यह ऐप यूजर्स की पसंद बनता जा रहा है? हमने रिव्यू करने के बाद इस ऐप के कुछ खास फीचर्स को पाया जो यूजर्स को लुभाता है। तो आइए जानते हैं इस ऐप के खास फीचर्स के बारे में..

14 भाषाओं में है मौजूद

हेलो ऐप 14 क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध है। Helo हिंदी, तेलुगु, तमिल और मलयालम समेत 14 स्थानीय भाषाओं में है। आप अपनी सुविधा के अनुसार ऐप को किसी भी भाषा में इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही अपने दोस्तों और रिशतेदारों के साथ बातचीत कर सकते हैं।

भारतीय मोबाइल यूजर्स के लिए खास तौर पर किया गया डिजाइन

देश भर में 25 मिलियन से अधिक मंथली एक्टिव यूजर्स के साथ, हेलो का एआई-पावर्ड, विजुअल प्लेटफॉर्म खास तौर से भारतीय मोबाइल यूजर्स के लिए डिज़ाइन किया गया है।

ऐप को आसान है इ्स्तेमाल करना

कंपनी की ओर से हेलो ऐप में कई आसान टूल्स दिए गए हैं जो यूजर्स को अनुभव को बेहतर बनाते हैं। ऐप में आप आसानी से कंटेंट बना सकते हैं और शेयर कर सकते हैं।

सोशल मीडिया की तरह बना सकते हैं नए दोस्त

Helo ऐप के फीचर्स काफी हद तक सोशल मीडिया की तरह है। सोशल मीडिया की तरह आप इसमें नए दोस्त बना सकते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं उनसे आप चैट कर सकते है और शायरी, जोक्स भेज सकते हैं।

फ्री में कर सकते हैं HD वीडियो डाउनलोड

ऐप में आप फ्री में HD वीडियो को डाउनलोड कर सकते हैं । इसमें आपको कई भाषाओं में वीडियो मिलेंगे।

प्राइवेसी फीचर्स से लैस है Helo

इस ऐप में कंपनी ने यूजर्स की सहुलियत के लिए प्राइवेसी फीचर को शामिल किया है। इस फीचर की मदद से आपके कंटेंट में कौन यूजर कमेंट, लाइक करेगा या कौन आपके पोस्ट को शेयर करेगा, ये निर्णय आप ले सकते हैं। आप अपनी सुविधा के हिसाब से ऐप में सिक्योरिटी फीचर को सेलेक्ट कर सकते हैं। हेलो ऐप में आपको कई तरह के प्राइवेसी फीचर्स मिलेंगे।

टॅग्स :मोबाइल ऐपऐपएंड्रॉयड ऐप्सआईओएस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु के स्टार्टअप के साथ 25,000 करोड़ रुपये कागजी एमओयू निरस्त?, एक्शन में सीएम योगी, नपेंगे कई अधिकारी

कारोबारपूछ एआई का टर्न ओवर 50 लाख का और 25000 करोड़ रुपए का एमओयू किया?, जल्दी ही नाता तोड़ेगी योगी सरकार! 

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

स्वास्थ्यकौन हैं हर्ष सिंह?, देश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने की?

ज़रा हटकेभारत के इस शहर में सबसे ज्यादा लोग दे रहे हैं पार्टनर को धोखा! कहीं आपका शहर भी तो नहीं शामिल? जानिए

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की