लाइव न्यूज़ :

Google की यह पॉपुलर सर्विस 2 अप्रैल से हो जाएगी बंद, यूजर्स को नहीं मिलेगी ये सुविधा

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: March 22, 2019 13:03 IST

Google ने Inbox यूजर्स को एक नोटिस भेज कर यह कहा है कि यह ई-मेल सर्वीस आज से 15 दिन बाद बंद हो जाएगी। बता दें कि कंपनी ने पिछले साल ही इस लोकप्रिय मोबाइल ऐप को बंद करने का मन बना लिया ता। अगर आप भी इनबॉक्स फीचर का इस्तेमाल करते हैं तो आपको इसके बंद होने का नोटिफिकेशन कंपनी की ओर से भेजा जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देगल ने घोषणा की है कि वह 2 अप्रैल को Gmail App के Inbox को शट डाउन करने वाली हैज्यादातर फीचर्स को जीमेल के साथ इंटिग्रेट नहीं किया जाएगापॉपुलर ऐप Google Allo और URL शॉर्ट करने वाले टूल को भी बंद कर रहा है Google

टेकनोलॉजी कंपनी Google ने अपने पॉपुलर ई-मेल ऐप Inbox को बंद करने की तैयारी में है। कंपनी ने इस बात की पुष्टि करते हुए इसकी तारीख को कंफर्म कर दिया है। गूगल ने घोषणा की है कि वह 2 अप्रैल को Gmail App के Inbox को शट डाउन करने वाली है।

Google ने Inbox यूजर्स को एक नोटिस भेज कर यह कहा है कि यह ई-मेल सर्वीस आज से 15 दिन बाद बंद हो जाएगी। बता दें कि कंपनी ने पिछले साल ही इस लोकप्रिय मोबाइल ऐप को बंद करने का मन बना लिया ता। अगर आप भी इनबॉक्स फीचर का इस्तेमाल करते हैं तो आपको इसके बंद होने का नोटिफिकेशन कंपनी की ओर से भेजा जा रहा है।

Google Shut down Inbox by Gmail

Inbox ऐप के साथ Google+ भी होगा बंद

गूगल अपने इनबॉक्स फीचर के साथ ही सोशल नेटवर्क गूगल प्लस को भी बंद करने जा रहा है। गूगल ने इस बात की घोषणा पहली ही कर दी थी। इससे पहले कंपनी ने बताया था कि Inbox ई-मेल सर्विस मार्च आखिर तक बंद हो जाएगी लेकिन अब कंपनी ने कुछ दिन के लिए इसकी तारीख को आगे बढ़ा दी है।

इस फीचर को यूजर्स अपने रेग्यूलर Gmail ऐप में  Inbox by Gmail के कुछ फीचर्स पा सकते हैं लेकिन ज्यादातर फीचर्स को जीमेल के साथ इंटिग्रेट नहीं किया जाएगा। यूजर्स इसके अलावा कई पॉपुलर फीचर्स को मिस करेंगे।

google-plus

इनबॉक्स ऐप को आधिकारिक तौर पर बंद करने की घोषणा के साथ Google ने Gmail app ओपन करने के लिए कुछ शार्टकर्ट्स के बारे में बताया है। कंपनी ने यह भी कहा है कि वह इनबॉक्स ऐप के कुछ फीचर्स को Gmail में लेकर आएगी।

Google करेगा इन सर्विसेज को भी बंद

गूगल अपने सोशल नेटवर्क Google+ और Inbox ऐप के अलावा अपने पॉपुलर ऐप Google Allo और URL शॉर्ट करने वाले टूल को भी बंद कर रहा है। कंपनी की ओर से इन सर्विसेज को बंद करने का कारण स्प्रिंग क्लीन अप का हिस्सा बताया जा रहा है।

google allo

कंपनी ने एक अधिकारिक बयान में कहा है, '2014 में इनबॉक्स ई-मेल सर्विस लॉन्च करने के 4 साल बाद हमने काफी कुछ सीखा है कि ईमेल को कैसे बेहतर बनाया जाए। हमने इनबॉक्स के पॉपुलर एक्सपीरियंस को लिया है और उन्हें जीमेल में ऐड कर दिया है। अब हम पूरी तरह से जीमेल पर फोकस करेंगे।'

टॅग्स :जीमेलगूगलऐप
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

कारोबारबेंगलुरु के स्टार्टअप के साथ 25,000 करोड़ रुपये कागजी एमओयू निरस्त?, एक्शन में सीएम योगी, नपेंगे कई अधिकारी

कारोबारपूछ एआई का टर्न ओवर 50 लाख का और 25000 करोड़ रुपए का एमओयू किया?, जल्दी ही नाता तोड़ेगी योगी सरकार! 

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

स्वास्थ्यकौन हैं हर्ष सिंह?, देश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने की?

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की