लाइव न्यूज़ :

गूगल ने Play Store से डिलीट किए 7 लाख ऐप्स, कहीं इनमें आपका फेवरेट ऐप तो नहीं है शामिल

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: February 1, 2018 17:13 IST

गूगल ने 1 लाख डेवलपर्स को भी प्ले स्टोर से हटाया है।

Open in App
ठळक मुद्देएंड्रॉयड यूजर्स को इस तरह की ऐप्स से बचाने के लिए साल 2017 में 7 लाख से ज्यादा ऐप्स को गूगल प्ले स्टोर से डिलीट किया गया है।आम तौर पर एंड्रॉयड प्ले स्टोर और ऐप्स के जरिए स्मार्टफोन्स में सबसे ज्यादा मालवेयर अटैक होता है।

गूगल ने अपने एंड्रॉयड यूजर्स की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फोन को नुकसान पहुंचाने वाले ऐप्स को हटाए हैं। एंड्रॉयड यूजर्स को इस तरह की ऐप्स से बचाने के लिए साल 2017 में 7 लाख से ज्यादा ऐप्स को गूगल प्ले स्टोर से डिलीट किया गया है। यह आंकड़ां 2016 के मुकाबले 70 प्रतिशत ज्यादा है। इस बात की जानकारी गूगल ने दी है।

जानकारी के मुताबिक, गूगल ने प्ले स्टोर से उन ऐप्स को हटा दिया है जिन्होंने कंपनी के सुरक्षा पॉलिसी का उल्लंघन किया है। इसके अलावा, कंपनी ने 1 लाख डेवलपर्स को भी प्ले स्टोर से हटाया है। ये वो डेवलपर्स थे जो अश्लील, मैलवेयर वाला ऐप और ऐसे ऐप्स अपलोड करते थे जो गूगल की पॉलिसी के खिलाफ है।

बजट 2018: मिडिल क्लास को झटका, मोबाइल फोन और TV खरीदने के लिए खर्च करने होंगे ज्यादा पैसे

गूगल प्ले के प्रोडक्ट मैनेजर एंड्रू ने एक ब्लॉग पोस्ट में लिखा- ''न ही सिर्फ हमने 2017 में इस तरह की बुरी ऐप्स को ज्यादा तादात में हटाया। साथ ही हम ऐसी ऐप्स को पहले के मुकाबले जल्दी ढूंढ पाएं और उसके लिए जल्दी कार्यवाही भी कर पाए। अपमानजनक सामग्री के साथ आई 99 प्रतिशत ऐप्स को किसी के इनस्टॉल करने से पहले ही ढूंढ कर, उसका निवारण भी कर दिया गया।'' गूगल ने अपनी इस सफलता का श्रेय नई मशीन लर्निंग मॉडल्स और तकनीक को दिया है।

याद हो कि गूगल ने पिछले साल ही Google Play Protect लॉन्च किया है। कंपनी ने इसे उन ऐप्स के लिए पेश किया है जो वायरस से लैस है। प्ले प्रोटेक्ट दरअसल एंड्रॉयड में इंस्टॉल्ड ऐप्स को स्कैन करता है। इन सब के बावजूद आम तौर पर एंड्रॉयड प्ले स्टोर और ऐप्स के जरिए स्मार्टफोन्स में सबसे ज्यादा मालवेयर अटैक होता है।

iPhone का 'i' क्यों लिखा जाता है छोटा, जानिए इससे जुड़ी 5 खास बातें

कंपनी के मुताबिक गूगल प्ले प्रोटेक्ट को 2 अरब डिवाइस में शामिल है और यह ऐप में छिपे मालवेयर को स्कैन करने का काम करता है। आपको बता दें कि अपने एंड्रॉयड डेवलपर्स ब्लॉग में गूगल ने Impersonation या 'copy cats' को गूगल प्ले स्टोर में सबसे खतरनाक ऐप्स माना है। ये ऐप असली ऐप की तरह ही दिखते हैं जिससे यूजर धोखे में डाउनलोड कर लेते हैं।

टॅग्स :गूगलगूगल प्ले स्टोरएंड्रॉयड ऐप्सएंड्रॉयड स्मार्टफोनऐपटेक न्यूज़टेक्नोलॉजी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

कारोबारबेंगलुरु के स्टार्टअप के साथ 25,000 करोड़ रुपये कागजी एमओयू निरस्त?, एक्शन में सीएम योगी, नपेंगे कई अधिकारी

कारोबारपूछ एआई का टर्न ओवर 50 लाख का और 25000 करोड़ रुपए का एमओयू किया?, जल्दी ही नाता तोड़ेगी योगी सरकार! 

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

स्वास्थ्यकौन हैं हर्ष सिंह?, देश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने की?

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की