लाइव न्यूज़ :

Google Map: तकनीकी खराबी के चलते कई यूजर्स के लिए क्रैश हुआ नेविगेशन ऐप, सोशल मीडिया पर लोगों ने ऐसे दी प्रतिक्रिया

By अनिल शर्मा | Updated: March 19, 2022 07:12 IST

Google Maps के जरिए देश दुनिया की जगहों को आसानी से और तेजी से नेविगेट किया जा सकता है। इस ऐप पर 220 से ज़्यादा देशों और इलाकों में मौजूद करोड़ों कारोबारों और जगहों के बारे में जानकारी है।

Open in App
ठळक मुद्देगुरुवार को कई यूजर्स के लिए गूगल मैप्स क्रैश हो गयामाना जा रहा है कि ऐप में तकनीकी खराबी के चलते ऐसा हुआ होगा

दुनिया का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला नेविगेशन ऐप 'गूगल मैप्स' गुरुवार को कई यूजर्स के लिए क्रैश हो गया। यूजर्स ऐप को एक्सेस नहीं कर पा रहे थे। ऐसा लगता है कि नेविगेशन ऐप किसी बड़ी तकनीकी खराबी के कारण क्रैश हो गया है। Google ने अभी तक इस मुद्दे पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। Google मैप्स के क्रैश होने के बाद इसको इस्तेमाल करने वाले यूजर्स सोशल मीडिया पर खूब मीम्स बनाए। गूगल प्ले पर गूगल मैप्स को 1,52,46,910 लोगों द्वारा रेटिंग्स दी गई है। 

Google Maps के जरिए देश दुनिया की जगहों को आसानी से और तेजी से नेविगेट किया जा सकता है। इस ऐप पर 220 से ज़्यादा देशों और इलाकों में मौजूद करोड़ों कारोबारों और जगहों के बारे में जानकारी है। चाहे आप दुनिया के किसी भी हिस्से में हों, रीयल-टाइम में जीपीएस नेविगेशन, ट्रैफिक और सार्वजनिक परिवहन के बारे में जानकारी पा सकते हैं। साथ ही, आस-पास के इलाकों में मौजूद खाने-पीने और घूमने की जगहों के बारे में भी जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।

ऐप के क्रैश होने के बाद एक यूजर ने लिखा, मेरे जीवन में पहली बार Google मैप्स डाउन हो गया है।

एक अन्य ने लिखा, गूगल मैप्स डाउन हो गया है और अब हमें किसी तरह का गुफा के लोगों की तरह सड़क के संकेतों को पढ़ना होगा। 

iगूगल मैप्स के क्रैश होने के बाद कइयों ने ऐप्पल मैप्स डाउनलोड किए। क्योंकि इस सुविधा के बाद लोग जगहों के बारे में गूगल से ही ज्यादा जानकारी लेते हैं। लोग नई जगहों को इस तकनीक के जरिए आसानी से ढूंढ पाते हैं और अपनी गंतव्य को प्राप्त कर पाने में सहज महसूस करते हैं। कई भारतीय यूजर्स को ऐसे समय में गूगल मैप्स के देसी विकल्प की जरूरत भी महसूस हुई।

टॅग्स :गूगल मैपगूगल
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यवेबसाइटों को क्यों चाहिए आप मानव हैं?, कैप्चा वास्तव में कैसे काम करता है?

कारोबारगूगल आंध्र प्रदेश में बनाएगा $15 बिलियन का AI डेटा सेंटर, सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू ने रखी आधारशिला

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

विश्वभारत के लिए गौरव की बात: सर्वम एआई ने लैंग्वेज प्रोसेसिंग में गूगल जेमिनी और चैटजीपीटी को पछाड़ा

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की