लाइव न्यूज़ :

नौकरी तलाश करने वालों की मदद के लिए गूगल भारत में ला रही है 'कोरमो जॉब्स ऐप'

By भाषा | Updated: August 20, 2020 05:48 IST

गूगल के क्षेत्रीय प्रबंधक और परिचालन प्रमुख (कोरमो जॉब्स) बिके रसेल ने कहा कि ‘जॉब्स’ को 2018 में मूल रूप से बांग्लादेश में पेश किया गया था और उसके बाद इंडोनेशिया में ‘कोरमो जॉब्स’ ब्रांड के तहत पेश किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देप्रौद्योगिकी कंपनी गूगल ने बुधवार को कहा कि वह अपना एंड्रायड ऐप ‘कोरमो जॉब्स’ भारत ला रही है। नौकरी चाहने वालों को देशभर में खाली पदों को तलाशने और आवेदन करने में मदद मिलेगी।

नई दिल्लीः प्रौद्योगिकी कंपनी गूगल ने बुधवार को कहा कि वह अपना एंड्रायड ऐप ‘कोरमो जॉब्स’ भारत ला रही है। इससे नौकरी चाहने वालों को देशभर में खाली पदों को तलाशने और आवेदन करने में मदद मिलेगी। कंपनी ने पिछले साल गूगल पे के तहत रोजगार तलाश करने वालों को जोड़ने के लिये ‘जॉब्स’ पेश किया था। इसमें घरों तक सामान और सेवाएं पहुंचाने वाली कंपनियों, खुदरा और होटल जैसे उद्योगों में अवसरों को रखा जाता था। अब इस पेशकश को नये रूप में ‘कोरमो जॉब्स’ के रूप में लाया जाएगा। 

गूगल के क्षेत्रीय प्रबंधक और परिचालन प्रमुख (कोरमो जॉब्स) बिके रसेल ने कहा कि ‘जॉब्स’ को 2018 में मूल रूप से बांग्लादेश में पेश किया गया था और उसके बाद इंडोनेशिया में ‘कोरमो जॉब्स’ ब्रांड के तहत पेश किया गया। पिछले साल गूगल ने, गूगल पे ऐप पर ‘जॉब्स एज ए स्पॉट’ ब्रांड के अंतर्गत इसी प्रकार की पेशकश की थी। 

उन्होने एक ब्लॉगस्पॉट में लिखा है कि जोमैटो और डुनजो जैसी कंपनियां इस सेवा का उपयोग कर जरूरी कुशलता, अनुभव और स्थान विशेष की जरूरत के अनुसार उम्मीदवार तलाशने में सफल रहीं। मंच पर 20 लाख से अधिक सत्यापित रोजगार की जानकारी दी गयी थी। 

रसेल ने कहा, ‘‘इससे उत्साहित और महामारी के बाद रोजगार उपलब्ध कराने में मदद के इरादे से हम भारत में ‘कोरमो जॉब्स एंड्रॉयड ऐप’ ला रहे हैं। इससे नौकरी तलाश करने वालों को मदद मिलेगी और वे भारत में अपनी पसंद की नौकरियां तलाश कर सकेंगे और आवेदन कर सकेंगे।’’ 

उन्होंने यह भी कहा, ‘‘कंपनी नई विशेषताएं और रोजगार जोड़ने के लिये इसमें निवेश जारी रखेगी ताकि जरूरतमंद लोगों को इस सुविधा का पूरा लाभ हो सके।’’ 

टॅग्स :गूगल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

विश्वभारत के लिए गौरव की बात: सर्वम एआई ने लैंग्वेज प्रोसेसिंग में गूगल जेमिनी और चैटजीपीटी को पछाड़ा

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाक्या है संचार साथी? साइबर सिक्योरिटी ऐप जिसे सरकार क्यों चाहती है भारत के हर नए स्मार्ट फोन में हो इंस्टॉल

टेकमेनियाएक्टिव सिम के बिना नहीं चलेगा आपका WhatsApp, केंद्र ने साइबर क्राइम रोकने के लिए नए नियम जारी किए