लाइव न्यूज़ :

Google ने बच्चों के लिए लॉन्च किया नया App, वॉयस कमांड से इस तरह कर सकेंगे मैनेज

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: March 7, 2019 10:56 IST

Google Bolo ऐप में एक एनिमेटेड कैरेक्टर दिया गया है जो बच्चों को कहानियां पढ़ने के लिए प्रोत्साहित करती है और किसी शब्द का उच्चारण करने में दिक्कत आने पर बच्चों की मदद करती है। यह कहानी पूरा करने पर बच्चों का मनोबल भी बढ़ाती है।

Open in App
ठळक मुद्देऐप आवाज पहचानने की टेक्नोलॉजी तथा टेक्स्ट-टू-स्पीच पर काम करता हैBolo ऐप प्राइमरी ग्रेड के बच्चों को ध्यान में रखकर बनाया गया हैइसमें हिंदी और अंग्रेजी की करीब 100 कहानियां हैं

टेक दिग्गज गूगल ने बुधवार को Bolo नाम का एक नया ऐप लॉन्च किया है जो कि प्राइमरी ग्रेड के बच्चों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। ऐप के जरिए प्राइमरी क्लास के बच्चों को हिन्दी और अंग्रेजी सीखने में मदद मिलेगी। कंपनी ने कहा कि यह ऐप आवाज पहचानने की टेक्नोलॉजी तथा टेक्स्ट-टू-स्पीच पर काम करता है। इसे सबसे पहले भारत में पेश किया गया है।

ऐप में मौजूद है एनिमेटेड कैरेक्टर

कंपनी ने बताया कि इसमें एक एनिमेटेड कैरेक्टर दिया गया है जो बच्चों को कहानियां पढ़ने के लिए प्रोत्साहित करती है और किसी शब्द का उच्चारण करने में दिक्कत आने पर बच्चों की मदद करती है। यह कहानी पूरा करने पर बच्चों का मनोबल भी बढ़ाती है।

google-bolo-app

गूगल इंडिया के प्रोडक्ट मैनेजर नितिन कश्यप ने कहा, "हमने इस ऐप को इस तरह डिजाइन किया है कि यह ऑफलाइन भी काम कर सके। इसके लिये बस 50MB के इस ऐप को इंस्टॉल करना होगा। इसमें हिंदी और अंग्रेजी की करीब 100 कहानियां हैं।"

Google Bolo app

गूगल प्ले स्टोर से कर सकेंगे डाउनलोड

ऐप (App) को गूगल प्ले स्टोर से फ्री में डाउनलोड किया जा सकता है। यह एंड्रॉयड 4.4 (किटकैट) तथा इसके बाद के वर्जन वाले सारे डिवाइस पर चल सकता है। कश्यप ने कहा कि गूगल ने इस ऐप का उत्तर प्रदेश के करीब 200 गांवों में परीक्षण किया है। यूजर्स की ओर से अच्छा रिस्पॉन्स मिलने के बाद ही इसे लॉन्च किया गया है। ऐप में बंगाली भाषा के साथ दूसरे भारतीय भाषाओं को भी शामिल करने पर विचार किया जा रहा है।

टॅग्स :गूगलएंड्रॉयड ऐप्सऐपगूगल प्ले स्टोरमोबाइल ऐपमोबाइल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

कारोबारबेंगलुरु के स्टार्टअप के साथ 25,000 करोड़ रुपये कागजी एमओयू निरस्त?, एक्शन में सीएम योगी, नपेंगे कई अधिकारी

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

कारोबारपूछ एआई का टर्न ओवर 50 लाख का और 25000 करोड़ रुपए का एमओयू किया?, जल्दी ही नाता तोड़ेगी योगी सरकार! 

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की