लाइव न्यूज़ :

घर बैठे हो रहे हैं बोर, फ्री खेलें मजेदार गूगल का डूडल क्रिकेट, पता नहीं चलेगा कब बीत गया टाइम

By रजनीश | Updated: April 28, 2020 12:11 IST

गूगल ने दोबारा से इस डूडल में क्रिकेट गेम को लॉन्च किया है। इस गेम को खेलने के लिए आपको घर से बाहर भी नहीं निकलना है और आप घर बैठे इसका आनंद ले सकेंगे। 

Open in App
ठळक मुद्देगूगल ने इस क्रिकेट गेम को पहली बार साल 2017 में पेश किया था और उस दौरान यह काफी लोकप्रिय भी हुआ था।गूगल के डूडल क्रिकेट गेम को खेलने के लिए सबसे पहले गूगल के डूडल पर जाकर क्लिक करना होगा।

कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए पूरे देश में लॉकडाउन लगा हुआ है। इसके चलते बेवजह लोगों के घर से बाहर निकलने पर रोक लगी है। ऐसे में लोग घर पर बैठे-बैठे बोर हो रहे हैं। इसके लिए लोग मूवी, वीडियो, गेम के जरिए अपना टाइम पास कर रहे हैं। अब गूगल ने भी लोगों की बोरियत को खत्म करने के लिए डूडल के जरिए पुराने लोकप्रिय क्रिकेट गेम को दोबारा लॉन्च किया है। 

गूगल ने इस क्रिकेट गेम को पहली बार साल 2017 में पेश किया था और उस दौरान यह काफी लोकप्रिय भी हुआ था। इस डूडल गेम को गूगल ने साल 2017 में आईसीसी चैंपियन ट्रॉफी को ध्यान में रखते हुए लॉन्च किया था। 

अब गूगल ने दोबारा से इस डूडल में क्रिकेट गेम को लॉन्च किया है। इस गेम को खेलने के लिए आपको घर से बाहर भी नहीं निकलना है और आप घर बैठे इसका आनंद ले सकेंगे। 

ऐसे खेलें गूगल के डूडल क्रिकेट गेम को खेलने के लिए सबसे पहले गूगल के डूडल पर जाकर क्लिक करना होगा। इसके बाद एक नया पेज खुलेगा। यहां आपको क्रिकेट गेम दिखाई देगा, जिस पर आपको दोबारा क्लिक करना होगा।क्लिक करने के बाद आपके सामने एक और पेज ओपन होगा और यहां आपको प्लेयर्स और दर्शक नजर आएंगे। इस गेम में मजेदार यह भी है कि आपको सिर्फ बैटिंग करने का ही मौका मिलेगा। 

टॅग्स :गूगल डूडल
Open in App

संबंधित खबरें

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

भारतIndependence Day 2025: 15 अगस्त के दिन गूगल का डूडल बेहद खास, दिखाया पारंपरिक कला का संगम

क्रिकेटIPL 2025 का 18वां सीजन आज से शुरू, गूगल ने मनाया जश्न; रंग-बिरंगा डूडल किया शेयर

भारतGoogle Doodle: 76वें गणतंत्र दिवस का जश्न मना रहा गूगल, डूडल के जारिए दिखाई भारतीय वन्यजीव संस्कृति

विश्वNew Year 2025: गूगल डूडल ने दिखाई भविष्य की झलक! चमकते तारों के बीच किया नए साल का स्वागत

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

टेकमेनियाक्या है संचार साथी? साइबर सिक्योरिटी ऐप जिसे सरकार क्यों चाहती है भारत के हर नए स्मार्ट फोन में हो इंस्टॉल