लाइव न्यूज़ :

Google का यह पॉपुलर ऐप होगा बंद, अपनी चैट हिस्ट्री को तुरंत करें स्टोर

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: December 6, 2018 16:26 IST

Google ने अपने स्मार्ट मैसेजिंग ऐप Allo को शटडाउन करने की घोषणा कर दी है। बता दें कि कंपनी ने Allo ऐप को सितंबर 2016 को लॉन्च किया था। गूगल ने इस साल अप्रैल से इस ऐप पर निवेश करना भी बंद कर दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देGoogle अपने Allo ऐप को जल्द बंद करेगाकंपनी ने Allo ऐप को सितंबर 2016 को लॉन्च किया थाGoogle ने ऐलो यूजर्स को उनकी चैट हिस्ट्री को सहेजने की सलाह दी है

दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी Google ने अपने स्मार्ट मैसेजिंग ऐप Allo को शटडाउन करने की घोषणा कर दी है। बता दें कि कंपनी ने Allo ऐप को सितंबर 2016 को लॉन्च किया था। गूगल ने इस साल अप्रैल से इस ऐप पर निवेश करना भी बंद कर दिया था। गूगल का फोकस अभी पूरी तरह से Android Messages पर होगा। इस ऐप को पहले से ज्यादा बेहतर और खास बनाने के लिए कंपनी इसमें नए-नए फीचर को शामिल करेगी।

Allo App मार्च 2019 तक करेगा काम

गूगल ने जानकारी दी है कि Allo App मार्च 2019 तक काम करेगा। लेकिन इसके बाद यह इस्तेमाल करने के लिए उपलब्ध नहीं होगा। ऐसे में Google ने ऐलो यूजर्स को उनकी चैट हिस्ट्री को सहेजने की सलाह दी है। अगर आप इस बात से परेशान है कि चैट हिस्ट्री को कैसे स्टोर करें तो हम आपको इस खबर के जरिए इस बात की जानकारी देंगे।

Google Allo App

Google ने अप्रैल में ऐलो ऐप में पैसे लगाना बंद कर दिया था। कंपनी इससे फोकस हटा के अपने दूसरे प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। इसी के साथ ही गूगल ने अपने सभी साधनों को एंड्रॉयड मैसेज टीम के पास शिफ्ट कर दिया था। इसके बाद कंपनी ने स्मार्ट रिप्लाई, GIFs और डेस्कटॉप सपोर्ट जैसे Google Allo ऐप के पॉपुलर फीचर्स को Android Messages का हिस्सा बना दिया था।

Google Allo के चैट हिस्टी को ऐसे करें स्टोर

गूगल ऐलो ऐप से चैट हिस्ट्री को डाउनलोड करना काफी आसान है। ऐप से चैट हिस्ट्री को डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले Google Allo ऐप की सेटिंग्स में जाना होगा। यहां आपको चैट पर क्लिक करना है। इसके बाद आप एक्सपोर्ट मैसेज फ्रॉम चैट या एक्सपोर्ट स्टोर मीडिया फ्रॉम चैट में से किसी भी ऑप्शन को सेलेक्ट कर सकते हैं। पहला ऑप्शन सिर्फ मैसेज एक्सपोर्ट करेगा तो जबकि दूसरा ऑप्शन फोटो, वीडियो और दूसरी फाइल को भी स्टोर करने में आपकी मदद करेगा।

टॅग्स :गूगलऐपएंड्रॉयड ऐप्सएंड्रॉयडटिप्स एंड ट्रिक्स
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

कारोबारबेंगलुरु के स्टार्टअप के साथ 25,000 करोड़ रुपये कागजी एमओयू निरस्त?, एक्शन में सीएम योगी, नपेंगे कई अधिकारी

कारोबारपूछ एआई का टर्न ओवर 50 लाख का और 25000 करोड़ रुपए का एमओयू किया?, जल्दी ही नाता तोड़ेगी योगी सरकार! 

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

स्वास्थ्यकौन हैं हर्ष सिंह?, देश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने की?

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की