लाइव न्यूज़ :

भारतनेट से जुड़े सभी गावों को मार्च 2020 तक मिलेगा फ्री WiFi सर्विस: प्रसाद

By भाषा | Updated: December 26, 2019 12:49 IST

Open in App

केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी एवं दूरसंचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने बुधवार को कहा कि भारतनेट के जरिये जुड़े देशभर के गांवों को मार्च 2020 तक मुफ्त वाई - फाई दिया जाएगा। प्रसाद ने कहा , " हम 1.3 लाख ग्राम पंचायतों को भारतनेट ऑप्टिकल फाइबर से जोड़ चुके हैं।

हमारा लक्ष्य 2.5 लाख ग्राम पंचायतों को इससे जोड़ने का है। भारतनेट सेवाओं के उपयोग को बढ़ाने के लिए , हम भारतनेट के माध्यम से जुड़े सभी गांवों को मार्च 2020 तक मुफ्त वाई - फाई देंगे। " वर्तमान में , भारतनेट परियोजना के तहत जुड़े 48,000 गांवों में वाईफाई की सुविधा है।

मंत्री ने कहा कि साझा सेवा केंद्रों (सीएससी) पर बैंकिंग सेवाओं की पेशकश की जाएगी। इन केंद्रों की संख्या 2014 में 60,000 से बढ़कर मौजूदा समय में 3.60 लाख हो गई है। हरियाणा में इस तरह के 11,000 सीएससी हैं , जो 650 सेवाएं दे रहे हैं।

सीएससी ई - गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड देश के ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में डिजिटल ग्राम पहल को लागू कर रहा है। कुल मिलाकर एक लाख गांवों को डिजिटल गांव में तब्दील करने की तैयारी है। सीएससी ई - गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी दिनेश त्यागी ने कहा, "डिजिटल ग्राम योजना में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सही मायने में बदलने और डिजिटल अंतर को कम करने की क्षमता है।"

टॅग्स :वाईफाईरविशंकर प्रसादमोबाइलइंटरनेट
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'जनता ने तिरस्कृत किया, इस्तीफा दें', रवि शंकर प्रसाद का ममता बनर्जी पर हमला...

भारतक्या आपके फोन पर भी आया है इमरजेंसी मैसेज? घबराएं नहीं, जानें इसके बारे में सबकुछ

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की