लाइव न्यूज़ :

Flipkart ला रहा है 25 अगस्त को Superr Sale, स्मार्टफोन और लैपटॉप पर मिलेंगे 80 प्रतिशत तक डिस्काउंट

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: August 24, 2018 13:29 IST

Flipkart Superr Sale on 25 August: कंपनी ने इस सेल में टीवी और होम एप्लायंसेज पर 70 फीसदी, लैपटॉप, ऑडियो डिवाइस, कैमरा और अन्य प्रोडक्ट पर 80 फीसदी तक की छूट देने का वादा किया है।

Open in App
ठळक मुद्देहर आठ घंटे में स्मार्टफोन और गैजेट्स पर मिलेगी सुपर डीलहोम एप्लायंसेज पर 70 फीसदी की छूटप्रोडक्ट्स पर मिलेंगे 80 प्रतिशत की छूट

नई दिल्ली, 24 अगस्त: देश की दिग्गज ऑनलाइन शॉपिंग साइट Flipkart अपने ग्राहकों के लिए Flipkart Superr Sale का आयोजन कर रही है। कंपनी की यह सेल 25 अगस्त को होने वाली है। आपको बता दें कि फ्लिपकार्ट इस सेल को बस एक दिन के लिए ला रही है। लेकिन अगर आपक फ्लिपकार्ट प्लस के मेंबर है तो आप इस सेल का फायदा 24 अगस्त से उठा सकेंगे। यानी कि फ्लिपकार्ट प्लस मेंबर्स के लिए फ्लिपकार्ट सुपर सेल एक दिन पहले यानी 24 अगस्त रात 9 बजे शुरू की जाएगी।

हालांकि, Flipkart ने अभी तक सेल में मिलने वाले डील्स पर से पर्दा नहीं उठाया है। लेकिन वेबसाइट पर सेल के लिए अलग से बने पेज से यह संकेत मिलता है कि स्मार्टफोन पर शानदार डील मिलेगी। बता दें कि 25 अगस्त दोपहर 12 बजे Redmi 5A, Mi TV 4 की फ्लैश सेल भी होगी। मी टीवी 4 की कीमत भारत में 44,999 रुपये है।

होम एप्लायंसेज पर 70 फीसदी की छूट

कंपनी ने इस सेल में टीवी और होम एप्लायंसेज पर 70 फीसदी, लैपटॉप, ऑडियो डिवाइस, कैमरा और अन्य प्रोडक्ट पर 80 फीसदी तक की छूट देने का वादा किया है। इसी के साथ यूजर्स को अच्छे डील्स देने के लिए Flipkart ने एचडीएफसी बैंक के साथ पार्टनरशिप की है। सेल के दौरान चुनिंदा प्रोडक्ट पर HDFC बैंक के कार्ड से भुगतान पर 10 फीसदी का इस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। फ्लिपकार्ट सेल में स्मार्टफोन, लैपटॉप, ऑडियो डिवाइस, कैमरा और अन्य कैटगरी के प्रोडक्ट पर डिस्काउंट मिलेगा।

हर आठ घंटे में स्मार्टफोन और गैजेट्स पर मिलेगी सुपर डील

Flipkart ने ऐलान किया है कि 25 अगस्त रात 12 बजे से रात 2 बजे तक रश आवर डील ग्राहकों के लिए शुरू की जाएगी। वही, हर 8 घंटे में यूजर्स को स्मार्टफोन और गैजेट्स पर सुपर डील मिलेगी। कई कैटेगरी के प्रोडक्ट्स पर हर घंटे एपिक 24 डील में नया ऑफर मिलेगा। हर आठ घंटे में होम डेकोर, ब्यूटी, कपड़ों और एक्सेसरीज प्रोडक्ट्स के दाम में कटौती की जाएगी। फ्लिपकार्ट अपने सुपर स्टार प्रोड्क्टस को बेस्ट प्राइस के साथ लिस्ट करेगा। बता दें कि इस लिस्ट में केवल वहीं प्रोडक्ट होंगे जिन्हें वेबसाइट पर ग्राहकों की तरफ से  4+ रेटिंग प्राप्त है।

प्रोडक्ट्स पर मिलेंगे 80 प्रतिशत की छूट

सिर्फ इतना ही नहीं, इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट के अलावा फर्नीचर, फर्निशिंग और कुकवेयर पर 40 से 80 प्रतिशत की छूट मिलेगी। ब्यूटी, खिलौने, स्पोर्ट्स और अन्य कैटेगरी के प्रोडक्ट्स आपको 99 रुपये की शुरुआती कीमत पर मिलेंगे। Nike, Lee और Forever 21 के कपड़ों, जूतों और अन्य एक्सेसरीज पर 30 से 80 फीसदी तक का डिस्काउंट दिया जाएगा।

टॅग्स :फ्लिपकार्टसेलस्मार्टफोनलैपटॉप
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारFlipkart ने 2025 कर्मचारियों के लिए 105% बोनस देने की घोषणा की

कारोबारभारत में प्रस्तावित आईपीओ से पहले फ्लिपकार्ट के ग्रुप सीएफओ श्रीराम वेंकटरमण ने दिया इस्तीफ़ा

कारोबारFlipkart Layoffs 2026: ई-कॉमर्स फर्म ने लगभग 500 कर्मचारियों को क्यों निकाला?

कारोबार44 लाख रुपये का जुर्माना, चिमिया, जियोमार्ट, टॉक प्रो, मीशो, मास्कमैन टॉयज, ट्रेडइंडिया, अंतरिक्ष टेक्नोलॉजीज, वरदानमार्ट, इंडियामार्ट, मेटा, फ्लिपकार्ट, कृष्णा मार्ट और अमेजन को नोटिस

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

टेकमेनियाक्या है संचार साथी? साइबर सिक्योरिटी ऐप जिसे सरकार क्यों चाहती है भारत के हर नए स्मार्ट फोन में हो इंस्टॉल