लाइव न्यूज़ :

8GB रैम वाले Realme 2 Pro की पहली बिक्री आज, Flipkart सेल में मिलेंगे ये ऑफर्स

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: October 11, 2018 11:34 IST

Flipkart Big Billion Days Sale: Realme 2 Pro के 8 जीबी रैम वेरिएंट को आज पहली बार बिक्री के लिए फ्लिपकार्ट की सेल में उपलब्ध कराया जाएगा। कंपनी इस फोन पर लॉन्च ऑफर भी दे रही है। इसे ब्लैक सी, ब्लू ओसियन और आइस लेक कलर वेरिएंट में बेचा जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देRealme 2 Pro में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप हैरैम और स्टोरेज पर आधारित रियलमी 2 प्रो के तीन वेरिएंट हैं6.3 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले है Realme 2 Pro में

नई दिल्ली, 11 अक्टूबर:स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी Oppo के सब ब्रैंड Realme ने अभी हाल ही में भारतीय बाजार में अपने 8 जीबी रैम वाले Realme 2 Pro को लॉन्च किया था। कंपनी आज इस स्मार्टफोन को पहली बार बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगी। बता दें कि Flipkart पर चल रहे Big Billion Days सेल में 11 अक्टूबर की रात 12 बजे इस फोन को बेचा जाएगा। फोन में ड्यूल रियर कैमरे और 8 जीबी रैम, 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज और 6.3 इंच डिस्प्ले जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

सेल में क्या होगा खास ऑफर 

यूजर्स Realme 2 Pro को नो कॉस्ट EMI ऑप्शन पर खरीद पाएंगे। इसके लिए आपको महीने में 2,332 रुपये ईएमआई के तौर पर देने होंगे। वहीं, अगर आप HDFC बैंक यूजर है तो डेबिट या क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर आपको 2,500 रुपये की छूट मिलेगी। जबकि ऐक्सिस बैंक यूजर को फोन की खरीदारी पर 5 प्रतिशत की छूट मिलेगी।

रिलायंस जियो के ग्राहकों को लॉन्च ऑफर के तहत 1.1 टीबी डेटा और 4,450 रुपये तक के फायदे मिलेंगे। वहीं एयरटेल के यूजर को 2,000 रुपये के मेकमायट्रिप वाउचर के साथ 2,500 रुपये का कैशबैक और 100जीबी एक्स्ट्रा डेटा भी दिया जाएगा।

Realme 2 Pro के स्पेसिफिकेशन्स 

रियलमी 2 प्रो में 6.3 फुलएचडी+ डिस्प्ले है जिसका रेजॉलूशन 2340x1080 पिक्सल है। स्क्रीन का आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। फोन में वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले के साथ डायमंड कट डिज़ाइन वाला रियर बैक पैनल दिया गया है। स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 एआईई चिपसेट दिया गया है, साथ ही ग्राफिक्स के लिए अड्रेनो 512 जीपीयू है। यह 4, 6 और 8 जीबी रैम वेरियंट में उपलब्ध है। स्टोरेज के लिए ग्राहकों को 64 जीबी व 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज का विकल्प दिया गया है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए Realme 2 Pro में ड्यूल रियर कैमरे दिए गए हैं। फोन में अपर्चर एफ/1.7 के साथ 16 मेगापिक्सल प्राइमरी व 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर वाला सेकंडरी सेंसर हैं। सेल्फी और विडियो के लिए एआई ब्यूटी 2.0, अपर्चर एफ/2.0 के साथ 16 मेगापिक्सल फ्रंट सेंसर दिया गया है। दोनों कैमरे एआई फीचर्स से लैस है। डिवाइस को अनलॉक करने के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। ड्यूल सिम वाला यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो बेस्ड कलरओएस 5.0 पर चलता है। पावर देने के लिए इसमें 3500mAh की बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में यूएसबी ओटीजी, ब्लूटूथ, 4जी वीओएलटीई, जीपीएस और वाई-फाई जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

टॅग्स :रियलमीओप्पोफ्लिपकार्टस्मार्टफोनसेल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

कारोबारFlipkart ने 2025 कर्मचारियों के लिए 105% बोनस देने की घोषणा की

कारोबारभारत में प्रस्तावित आईपीओ से पहले फ्लिपकार्ट के ग्रुप सीएफओ श्रीराम वेंकटरमण ने दिया इस्तीफ़ा

कारोबारFlipkart Layoffs 2026: ई-कॉमर्स फर्म ने लगभग 500 कर्मचारियों को क्यों निकाला?

कारोबार44 लाख रुपये का जुर्माना, चिमिया, जियोमार्ट, टॉक प्रो, मीशो, मास्कमैन टॉयज, ट्रेडइंडिया, अंतरिक्ष टेक्नोलॉजीज, वरदानमार्ट, इंडियामार्ट, मेटा, फ्लिपकार्ट, कृष्णा मार्ट और अमेजन को नोटिस

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की