लाइव न्यूज़ :

Flipkart Apple Week Sale: आईफोन X समेत ऐप्पल के दूसरे प्रोडक्ट पर बंपर छूट, कीमत 1899 रु से शुरू

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: May 22, 2018 08:02 IST

इस सेल में यूजर्स को सेलेक्टेड iPhone मॉडल, आईपैड, ऐप्पल वॉच, मैकबुक व दूसरे ऐप्पल प्रोडक्ट सस्ते में खरीदने का मौका मिल रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देफ्लिपकार्ट पर Apple वीक 21 मई से 27 मई तक चलेगा। फ्लिपकार्ट इस सेल में एक्सट्रा 50 प्रतिशत तक का एश्योर्ड बायबैक वैल्यू दे रही है

नई दिल्ली, 22 मई। ऑनलाइन शॉपिंग साइट Flipkart यूजर्स को लुभाने के लिए हमेशा से ही किसी न किसी सेल का आयोजन करती रहती है। हाल ही में कंपनी ने Flipkart Big Shopping Day Sale आयोजित की थी। इसमें कई ब्रैंडेड स्मार्टफोन पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा था। इसी के तहत एक बार फिर से फ्लिपकार्ट Apple Week Sale लेकर आई है।

बता दें कि 21 मई से शुरू हुई ऐप्पल वीक सेल 27 मई तक चलेगी। इस सेल में यूजर्स को सेलेक्टेड iPhone मॉडल, आईपैड, ऐप्पल वॉच, मैकबुक व दूसरे ऐप्पल प्रोडक्ट सस्ते में खरीदने का मौका मिल रहा है। सेल के तहत यूजर एयरपॉड और ऐप्पल टीवी पर भी छूट पा सकते हैं। इसके साथ ही फ्लिपकार्ट इस सेल में एक्सट्रा 50 प्रतिशत तक का एश्योर्ड बायबैक वैल्यू दे रही है, जो आईफोन के कुछ मॉडल पर लागू होंगी।

इसे भी पढ़ें: Facebook के ये 5 खास फीचर्स हैं बड़े काम के, नहीं जानते होंगे आप

इसके अलावा, ICICI बैंक यूजर अगर क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करते हैं तो EMI लेन-देन पर 10,000 रुपये का कैशबैक पा सकते हैं। Flipkart पर ऐप्पल वीक सेल के तहत iPhone X पर भारी छूट दी जा रही है। सेल में आईफोन की शुरुआती कीमत 85,999 रुपये है। जबकि, फोन की असली कीमत 89,000 रुपये है। वहीं, iPhone 8 और iPhone 8 Plus को सेल में 62,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ बेचा जा रहा है।

इसके अलावा आप पुराने आईफोन मॉडल के बदले नया iPhone ले सकते हैं। जिस पर छूट दी जा रही है। बता दें कि iPhone 6s के 32 जीबी वेरिएंट को आप सेल में 33,999 रुपये में खरीद सकते हैं। जबकि iPhone 7 का 32 जीबी वेरिएंट छूट के साथ 46,999 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध है। iPhone SE का 32 जीबी वेरिएंट 17,999 रुपये में मिल रहा है।

इसे भी पढ़ें: Google Chrome की मदद से जान पाएंगे कि कौन सी वेबासाइट्स हैं खतरनाक?

Flipkart Apple Week Sale के तहत आईपैड 2017 का वाई-फाई, 32 जीबी वेरिएंट 22,900 रुपये में बिक्री के लिए मिलेगा। जबकि इसकी असल कीमत 28,000 रुपये है। वहीं, सेल में आपको आईफोन, आईपैड के अलावा ऐप्पल वॉच एडीशन पर भी डिस्काउंट का लाभ मिलेगा। ऐप्पल मैकबुक एयर की कीमत सेल में 55,990 रुपये से शुरू होती है। इयरपॉड्स को यहां 1,899 रुपये में खरीदा जा सकता है। साथ ही ऐप्पल टीवी (32 जीबी) की कीमत यहां 14,698 रुपये है।

टॅग्स :फ्लिपकार्टआइफोनऐपलसेलऑफर
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

कारोबार1400 रुपये में बिक रहा 10 किग्रा?, आयात में रुकावट कश्मीर के सेब डीलरों के लिए वरदान साबित?

कारोबारFlipkart ने 2025 कर्मचारियों के लिए 105% बोनस देने की घोषणा की

कारोबारभारत में प्रस्तावित आईपीओ से पहले फ्लिपकार्ट के ग्रुप सीएफओ श्रीराम वेंकटरमण ने दिया इस्तीफ़ा

कारोबारFlipkart Layoffs 2026: ई-कॉमर्स फर्म ने लगभग 500 कर्मचारियों को क्यों निकाला?

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की