लाइव न्यूज़ :

चेंज होने वाला है आपका Facebook का लुक, मार्क जकरबर्ग ने रिलीज किया नया डिजाइन

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: May 3, 2019 17:38 IST

फेसबुक के इस नए डिजाइन में लॉन्च के समय से सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर बने सिग्नेचर ब्लू बैनर को रिमूव किया गया है। कंपनी ने नए डिजाइन में अपने मैसेजिंग ऐप, ऑनलाइन मार्केट प्लेस और वीडियो ऑन डिमांड साइट को शोकेस किया है।

Open in App
ठळक मुद्देफेसबुक के इस नए डिजाइन में लॉन्च के समय से सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर बने सिग्नेचर ब्लू बैनर को रिमूव किया गया हैनए डिजाइन में अपने मैसेजिंग ऐप, ऑनलाइन मार्केट प्लेस और वीडियो ऑन डिमांड साइट को शोकेस किया हैनया फीचर यूजर्स के लिए प्राइवेट फीड उपलब्ध कराने के लिए डिजाइन किया गया है

दिग्गज सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म Facebook अपने यूजर्स के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए हमेशा कुछ न कुछ नया फीचर पेश करती रहती है। ऐसे में एक बार फिर कंपनी के संस्थापक मार्क जकरबर्ग ने सालाना होने वाले डेवलपर्स कांफ्रेंस F8 में फेसबुक के नए डिजाइन की घोषणा की है।

फेसबुक के इस नए डिजाइन में लॉन्च के समय से सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर बने सिग्नेचर ब्लू बैनर को रिमूव किया गया है। कंपनी ने नए डिजाइन में अपने मैसेजिंग ऐप, ऑनलाइन मार्केट प्लेस और वीडियो ऑन डिमांड साइट को शोकेस किया है।

जुकरबर्ग ने कहा है कि Facebook के 2004 में लॉन्च होने के बाद से ही नीले रंग को हटाया जा सकता है। कंपनी ने बताया कि नया फीचर यूजर्स के लिए प्राइवेट फीड उपलब्ध कराने के लिए डिजाइन किया गया है।

इस तरह दिखेगा Facebook

फेसबुक ने यूजर्स की प्राइवेसी पर फोकस करते हुए नए डिजाइन को ज्यादा प्राइवेट और इनक्रिप्टेड यानी सुरक्षित बनाया है। इसकी मदद से कम्युनिकेशन ज्यादा प्राइवेट हो सकेगा। इसके अलावा फेसबुक अपने प्लैटफॉर्म पर अफवाहों और फेक न्यूज से भी लड़ रहा था।

अपडेट के बाद यूजर किसी ग्रुप को ज्वॉइन करता है तब उसे पर्सनलाइज्ड न्यूज फीड मिलेगी, जो उसके दोस्त या करीबियों के जानने वाली होगी। ये फीड आपके फ्रेंड्स के जनरलाइज्ड फीड से अलग होंगी। फेसबुक को ब्राउज करने पर ग्रुप इंटरैक्शन ऑप्शन भी मिलेगा।

फेसबुक पिछले साल डेटा लीक मामले में चर्चा में रहा था जिसके बाद ज़करबर्ग ने मार्च में भविष्य के लिए एक नई गोपनीयता पॉलिसी की घोषणा की थी। उन्होंने कहा, "मेरा मानना है कि हमें ऐसी दुनिया की ओर काम करना चाहिए जहां लोग निजी तौर पर बात कर सकें और यह जानकर आज़ादी से रह सकें कि उनकी जानकारी गोपनीय रहे।

फेसबुक मैसेंजर ऐप पर भी चल रहा है काम

फेसबुक मैसेंजर ऐप को और ज्यादा बेहतर बनाने के लिए लाइट स्पीड पर काम किया जा रहा है जो ऐप को छोटा और ज्यादा तेज बनाएगा।

फेसबुक में अब कई यूजर्स एक साथ वीडियो देख सकेंगे। इस फीचर को पहले ही रोल आउट कर दिया गया है। नया डिज़ाइन फेसबुक के मैसेजिंग ऐप, ऑनलाइन मार्केटप्लेस और वीडियो-ऑन-डिमांड साइट को दिखाता है। फेसबुक ने कहा कि यूजर्स अपने मोबाइल ऐप में अभी से बदलाव देखना शुरू कर देंगे, जबकि नई साइट के डेस्कटॉप वर्जन को कुछ महीनों में पेश किया जाएगा।

टॅग्स :फेसबुकसोशल मीडियामोबाइल ऐपऐप
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: कर्नाटक के मंदिर में प्री-वेडिंग शूट करना पड़ा भारी, स्थानीय लोगों ने फोटोग्राफर को पीटा; 7 गिरफ्तार

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की