लाइव न्यूज़ :

ट्विटर ने कर दी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ट्वीट की फैक्ट चेकिंग, फेसबुक सीईओ जुकरबर्ग ने की आलोचना

By रजनीश | Updated: May 29, 2020 15:06 IST

जुकरबर्ग और डोर्सी का यह बयान तब आया है जब फैक्ट चेकिंग के बाद ट्रंप ने कहा कि वे 'सोशल मीडिया' पर केंद्रित कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर करेंगे। बुधवार को ट्रंप ने चेतावनी के लहजे में कहा कि वे ऐसी वेबसाइट्स को रेगुलेट करना शुरू करेगा।

Open in App
ठळक मुद्दे जुकरबर्ग ने कहा कि 'मेरा मानना है कि फेसबुक को लोगों द्वारा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर कही जाने वाली हर बात के लिए न्यायकर्ता नहीं बनना चाहिए।ट्विटर के सीईओ जैक डोर्सी ने कहा है कि उनका प्लेटफॉर्म यूजर्स द्वारा चुनावों के बारे में साझा किए गए गलत या विवादित जानकारी को लेकर फैक्ट चेकिंग जारी रखेगा।

दुनिया भर में फैलाई जा रही तमाम फर्जी खबरों के बीच कई फैक्ट चेक करने वाली वेबसाइट्स कम कर रही हैं। इसके साथ ही कई बड़े मीडिया संस्थानों में भी फैक्ट चेक के नाम पर टीम बनी हुई हैं। अब ट्विटर ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ट्वीट को फैक्ट चेक करके गलत बता दिया। ट्विटर के इस कदम के बाद से बवाल मचा हुआ है। ट्विटर की तरफ से ट्रंप की फैक्ट चेकिंग पर फेसबुक सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने ट्विटर की आलोचना की है, वहीं फेसबुक के सीईओ जुकरबर्ग पर ट्रंप के समर्थन का आरोप भी लगने लगा है।

फॉक्स न्यूज के साथ एक इंटरव्यू में जुकरबर्ग ने कहा कि 'मेरा मानना है कि फेसबुक को लोगों द्वारा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर कही जाने वाली हर बात के लिए न्यायकर्ता नहीं बनना चाहिए।' फेसबुक का कहना है कि हमारी यूजर पॉलिसी ट्विटर से काफी अलग है। निजी कंपनियों को खासतौर पर ऐसा नहीं करना चाहिए।

ट्विटर के इस कदम के बाद ट्रंप भड़क गए थे और उन्होंने ट्विटर फैक्ट चेक को ही गलत ठहरा दिया था। ट्रंप ने ट्वीट कर कहा- 'ट्विटर अब अमेरिकी चुनाव-2020 में दखल देने की कोशिश कर रहा है। ट्रंप ने एक अन्य ट्वीट कर कहा कि 'ट्विटर अब बोलने की आज़ादी को छीनने का कम कर रहा है और बतौर एक अमेरिकी राष्ट्रपति मैं इसे बिलकुल सहन नहीं करूंगा।'

वहीं इस विवादित फैक्ट चेकिंग पर ट्विटर के सीईओ जैक डोर्सी ने कहा है कि उनका प्लेटफॉर्म यूजर्स द्वारा चुनावों के बारे में साझा किए गए गलत या विवादित जानकारी को लेकर फैक्ट चेकिंग जारी रखेगा।

ट्वीटर के सीईओ जैक डोर्सी ने ट्वीट करके कहा, 'यह हमें "सत्य का मध्यस्थ" नहीं बनाता है। हमारा इरादा विरोधी बयानों की सच्चाई बताने का है ताकि लोग यह तय कर सकें कि क्या गलत है और क्या सही। हमारे के लिए पारदर्शिता अधिक महत्वपूर्ण है।'

जुकरबर्ग और डोर्सी का यह बयान तब आया है जब फैक्ट चेकिंग के बाद ट्रंप ने कहा कि वे 'सोशल मीडिया' पर केंद्रित कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर करेंगे। बुधवार को ट्रंप ने चेतावनी के लहजे में कहा कि वे ऐसी वेबसाइट्स को रेगुलेट करना शुरू करेगा। ये पहली बार हुआ है जब ट्रंप के किसी ट्वीट को ट्विटर ने फैक्ट चेक किया हो।

क्या है पूरा मामलाट्रंप ने मंगलवार को ट्वीट करके दावा किया कि मेल-इन वोटिंग से चुनावों में फर्जीवाड़ा होता है। इस ट्वीट को तथ्यात्मक गलत बताते हुए ट्विटर ने फैक्ट चेकिंग करते हुए सही जानकारी का लिंक शेयर कर दिया। लिंक में लिखा था 'मेल-इन बैलट के बारे में तथ्य पता करें।' ट्रंप ने जो ट्वीट किए थे उनमें किए गए दावों को लेकर कोई सबूत नहीं दिया गया था।

टॅग्स :ट्विटरफेसबुकडोनाल्ड ट्रम्पमार्क जुकेरबर्ग
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वकौन है अबू बक्र अल-मैनुकी?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- इस्लामिक स्टेट समूह का कुख्यात आतंकवादी ढेर?

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की