लाइव न्यूज़ :

70 करोड़ लोगों की Email ID और पासवर्ड हुए हैक, कहीं आप भी तो नहीं हुए शिकार, ऐसे करें चेक

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: January 18, 2019 11:12 IST

रिसर्चर ट्रॉयहंट के मुताबिक दुनियाभर में लगभग 77.3 करोड़ ईमेल आईडी हैक हुई हैं। साथ ही लगभग 2.1 करोड़ यूजर्स के पासवर्ड की भी सेंधमारी हुई है। ट्रॉयहंट डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक 'Collection #1' नाम से एक ईमेल एड्रेस और पासवर्ड का सेट है, जिसमें कुल 2,692,818,238 आईडी हैं। इसे हजारों सोर्सेज और विभिन्न डेटा लीक के जरिए तैयार किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देरिसर्चर ट्रॉयहंट के मुताबिक दुनियाभर में लगभग 77.3 करोड़ ईमेल आईडी हैक हुई हैंसाथ ही लगभग 2.1 करोड़ यूजर्स के पासवर्ड की भी सेंधमारी हुई है'Collection #1' नाम से एक ईमेल एड्रेस और पासवर्ड का सेट है, जिसमें कुल 2,692,818,238 आईडी हैं

साल 2018 में डेटा लीक के कई मामलें सामने आए हैं। वहीं, साल 2019 की शुरुआत में डेटा लीक का एक बड़ा मामला सामने आया है। इस बात की जानकारी रिसर्चर troyhunt.com की ओर से दिया गया है। रिसर्चर ट्रॉयहंट के मुताबिक दुनियाभर में लगभग 77.3 करोड़ ईमेल आईडी हैक हुई हैं। साथ ही लगभग 2.1 करोड़ यूजर्स के पासवर्ड की भी सेंधमारी हुई है। हंट के मुताबिक ये सभी हैक 'Collection #1' का हिस्सा है।

ट्रॉयहंट डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक 'Collection #1' नाम से एक ईमेल एड्रेस और पासवर्ड का सेट है, जिसमें कुल 2,692,818,238 आईडी हैं। इसे हजारों सोर्सेज और विभिन्न डेटा लीक के जरिए तैयार किया गया है।

Email ID and password hacked

टॉय के अनुसार पिछले हफ्ते कई लोगों ने उनसे संपर्क किया और उसे पॉपुलर क्लाउड सर्विस MEGA की एक बड़ी फाइल के बारे में जानकारी दी। इसमें करीब 12,000 से ज्यादा अलग-अलग फाइल्स मौजूद हैं जिनकी साइज 87GB से भी ज्यादा है। हंट ने बताया, 'हालांकि मेरा खुद का पर्सनल डेटा भी वहां मौजूद है और वह सही भी है। मैं सालों पहले पहले एक ईमेल एड्रेस और पासवर्ड इस्तेमाल करता था, जो वहां मौजूद है।' इसके अलावा हंट ने बताया कि उनके जान पहचान वाले ने एक पॉपुलर हैकिंग फोरम के बारे में बताया जहां यह डेटा सोशलाइज्ड तरीके से इस इमेज के साथ मौजूद था।

रिसर्चर ने आगे बताया कि एक आसान तरीके से यूजर खुद भी इस बात का पता लगा सकता है कि क्या उनकी ईमेल आईडी और पासवर्ड हैक हुए हैं या नहीं। हंट ने डेटा बेस को 'Have I been Pwned' में जोड़ा है।

इस तरह करें अपना डेटा चेक

अगर आप यह जानना चाहते हैं कि आपकी आईडी हैक हुई है या नहीं ये जानन के लिए आपको https://haveibeenpwned.com की साइट पर जाना होगा और ईमेल आईडी को डायलॉग बॉक्स में एंटर करना होगा। इसके प्रोसेस को पूरा करने के बाद अगर आपको गुड न्यूज लिखा मिलता है तो इसका मतलब आपकी आईडी हैक नहीं हुई है। वहीं अगर 'Oh no-Pwned' नजर आए तो आपकी ईमेल आईडी हैक हुई है। अगर ऐसा है तो आपको तुरंत अपना पासवर्ड बदल लेना चाहिए।

पासवर्ड के बारे में ले सकते हैं जानकारी

इसी तरह से आप अपने पासवर्ड को https://haveibeenpwned.com/Passwords पर जाकर चेक कर सकते हैं कि वह हैक हुआ है या नहीं। अगर आपको यह लिखा मिलता है कि 'Oh no-Pwned' तो इसका मतलब आपका पासवर्ड हैक किया जा चुका है और इसे बदलने करने की जरूरत है। अगर टॉय हंट की ओर से दी गई ये जानकारी सही है तो साल 2013 में हुए Yahoo डेटा लीक के बाद ये सबसे बड़ा डेटा लीक का मामला होगा। साल 2013 में लगभग 300 करोड़ लोगों का अकाउंट प्रभावित हुआ था।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की