लाइव न्यूज़ :

एलन मस्क ने ट्विटर के 8 डॉलर वाली ब्लू टिक सब्सक्रिप्शन सेवा पर लगाई रोक, ट्वीट कर कही ये बात

By विनीत कुमार | Updated: November 22, 2022 09:06 IST

एलन मस्क ने ट्वीट कर कहा है कि जब तक फर्जी अकाउंट को रोकने की पूरी तैयारी नहीं हो जाती है, ब्लू टिक वेरिफिकेशन के रिलॉन्ट पर रोक रहेगी। उन्होंने कहा कि संस्था और किसी व्यक्ति के लिए अलग-अलग रंग के वेरिफिकेशन को भी इस्तेमाल करने पर भी विचार हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्दे8 डॉलर के साथ ट्विटर पर 'ब्लू टिक' वेरिफिकेशन सेवा को अस्थायी तौर पर रोकने की घोषणा।एलन मस्क ने कहा कि फर्जी अकाउंट से निपटने के ठोस तरीके जब तक सामने नहीं आते हैं, वेरिफिकेशन सेवा पर रोक रहेगी।एलन मस्क ने ये संकेत भी दिया कि किसी संस्था और व्यक्ति के लिए अलग-अलग रंग के वेरिफिकेशन बैज का इस्तेमाल किया जा सकता है।

सैन फ्रांसिस्को: एलन मस्क ने मंगलवार को ट्विटर को लेकर एक बार फिर नई घोषणा की। उन्होंने कहा कि 8 डॉलर के साथ ट्विटर पर 'ब्लू टिक' वेरिफिकेशन योजना को अस्थायी तौर पर रोका जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक फर्जी अकाउंट को रोकने के लिए पूरे भरोसे के साथ कोई तैयारी नहीं हो जाती है, ये योजना रूकी रहेगी।

बता दें कि ट्विटर के अधिग्रहण के कुछ दिनों बाद ही मस्क ने अमेरिका सहित कुछ देशों में 8 डॉलर प्रतिमाह पर ब्लू टिक वेरिफिकेशन प्लान पेश किया था। इसे अन्य देशों में अलग-अलग दर के साथ शुरू किया जाना था। हालांकि, इस योजना के आने के बाद किसी और के नाम पर बहुत सारे फर्जी खाते बन गए थे।

मस्क ने ये भी संकेत दिया कि किसी संस्था और व्यक्ति के लिए अलग-अलग रंग के वेरिफिकेशन बैज का इस्तेमाल करने पर भी विचार किया जा रहा है।

29 नवंबर को शुरू होनी थी ब्लूटिक सब्सक्रिप्शन सेवा

इससे पहले पिछले हफ्ते एलन मस्क ने कहा था कि ट्विटर की आठ अमेरिकी डॉलर वाली ब्लूटिक सब्सक्रिप्शन सेवा 29 नवंबर को फिर शुरू की जाएगी। फर्जी खातों की शिकायत आने के बाद इसे तब भी अस्थायी रूप से रोक दिया गया था। ट्विटर पर 27 अक्टूबर को मस्क के नियंत्रण से पहले से ब्लूटिक मशहूर हस्तियों, सरकार से जुड़े लोगों, पत्रकारों और अन्य हस्तियों को दिया जाता था। 

इसके लिए पहले उनके प्रोफाइल को सत्यापित किया जाता था। ट्विटर ने छह नवंबर को कहा कि कोई भी आठ डॉलर का शुल्क देकर ब्लूटिक ले सकता है। बताया गया कि कंपनी ने आय बढ़ाने के उपायों के तहत ऐसा किया। हालांकि, इस फैसले से फर्जी खाते बढ़ गए, जिसके बाद ट्विटर को अस्थायी रूप से इस सेवा को रोकना पड़ा था। 

मस्क ने पिछले हफ्ते एक ट्वीट में कहा था, 'ब्लू वेरिफाइड को 29 नवंबर तक फिर से शुरू किया जा रहा है, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि यह भरोसेमंद है।' मस्क ने कहा कि नई शुरुआत के साथ किसी भी सत्यापित नाम को बदलने पर ब्लूटिक निशान चला जाएगा और ट्विटर की सेवा शर्तों के तहत नाम की पुष्टि के बाद ही ब्लूटिक वापस मिलेगा। 

बहरहाल, मस्क ने ताजा ट्वीट के बाद एक बार फिर साफ हो गया है कि इस पर अस्थायी तौर पर रोक अभी जारी रहेगी।

टॅग्स :ट्विटरएलन मस्क
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में झूले पर लटकी महिला का वीडियो वायरल

विश्वदुनिया भर में हज़ारों यूज़र्स के लिए डाउन हुआ एक्स, हजारों ग्लोबल आउटेज की शिकायतें

ज़रा हटकेVIDEO: प्लेट नहीं, फावड़े पर परोसी बिरयानी! वीडियो देख भड़के लोग – बोले, 'ये अन्न का अपमान है'

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की