लाइव न्यूज़ :

ट्विटर मुख्यालय में कम से कम 2 बॉडीगार्ड से घिरे रहते है एलन मस्क, बाथरूम में ट्विटर के मालिक के साथ जाते हैं अंगरक्षक- रिपोर्ट

By आजाद खान | Updated: March 7, 2023 12:17 IST

रिपोर्ट के हवाले से कर्मचारी ने दावा किया है कि एलन मस्क के बॉडीगार्ड दिखने काफी "भारी" और "लंबे" किस्म के है और उन्हें देख ऐसा लगता है कि वे "हॉलीवुड फिल्म" से आए है।

Open in App
ठळक मुद्देएलन मस्क की सुरक्षा को लेकर एक नई रिपोर्ट सामने आई है। रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि मस्क के साथ कम से कम दो बॉडीगार्ड हर समय रहते है। ये बॉडीगार्ड उनके साथ ट्विटर के मुख्यालय में जाते है और बाथरूम में भी उनकी रक्षा करते है।

वॉशिंगटन डीसी: एक रिपोर्ट के अनुसार, ट्विटर के मालिक एलन मस्क कंपनी के मुख्यालय में कम से कम दो बॉडीगार्ड के साथ दिखाई देते है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि ये बॉडीगार्ड न केवल हर समय उनके आसपास होते है बल्कि ये एलन के साथ बाथरूम में भी जाते है।

यह रिपोर्ट बीबीसी द्वारा जारी की गई है और यह जानकारी वहां काम करने वाले कर्माचारी द्वारा नाम न बताने की शर्त पर दी गई है। कर्मचारी की माने तो इस तरह से कंपनी के मालिक द्वारा बॉडीगार्ड के इस्तेमाल से कर्मचारियों में विश्वास की कमी का दर्शाता है। 

क्या है दावा

बीबीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार, ट्विटर में काम करने वाले एक कर्मचारी ने बताया है कि एलन मस्क को ट्विटर के मुख्यालय में बॉडीगार्डों के साथ देखा गया है। उसके अनुसार, मस्क से साथ हर दम बॉडीगार्ड रहते है और एक समय पर कम से कम दो बॉडीगार्ड जरूर मौजूद रहते है। 

रिपोर्ट के हवाले से उसका यह भी ये बॉडीगार्ड मस्क के साथ रेस्टरूम में भी जाते है। वहीं कुछ और मीडिया संस्थान ने यह भी दावा किया है कि ये बॉडीगार्ड मस्क के साथ बाथरूम में भी जाते है। दावे के अनुसार, कर्मचारी ने बताया कि एलन मस्क के बॉडीगार्ड दिखने में "भारी" और "लंबे" होते है। यही नहीं उन्हें देख यह लगता है कि वे "हॉलीवुड फिल्म" से आए है। 

क्या है इस तरीके से बॉडीगार्ड रखने का कारण

रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि मस्क द्वारा इस तरीके से बॉडीगार्ड रखने और उनको बॉडीगार्डों द्वारा ट्विटर के मुख्यालय में सुरक्षा देने के पीछे का कारण यह है कि कंपनी को अपनी कर्मचारियों में विश्वास की कमी है। दावे के अनुसार, ऐसे में इससे यह समझ आता है कि कंपनी को कर्मचारियों पर भरोसा नहीं है। यही कारण है कि मस्क उनके ऑफिस में इस तरीके से सुरक्षा दी जा रही है। 

हालांकि इससे पहले मस्क के पिता एरोल मस्क ने अपने बेटे के सुरक्षा को लेकर चिंता जताई थी और कहा था कि भले ही मस्को को "100 सुरक्षा गार्ड" द्वारा संरक्षित किया जाता है लेकिन फिर भी उनकी सुरक्षा को लेकर उन्हें डर लगा रहता है। 

टॅग्स :एलन मस्कट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में झूले पर लटकी महिला का वीडियो वायरल

विश्वदुनिया भर में हज़ारों यूज़र्स के लिए डाउन हुआ एक्स, हजारों ग्लोबल आउटेज की शिकायतें

ज़रा हटकेVIDEO: प्लेट नहीं, फावड़े पर परोसी बिरयानी! वीडियो देख भड़के लोग – बोले, 'ये अन्न का अपमान है'

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की