लाइव न्यूज़ :

टिम कुक से मुलाकात के बाद बोले एलन मस्क- एप्पल ने कभी भी ऐप स्टोर से ट्विटर को हटाने पर विचार नहीं किया

By मनाली रस्तोगी | Updated: December 1, 2022 10:34 IST

ट्विटर के नए बॉस एलन मस्क ने एप्पल के मुख्य कार्यकारी टिम कुक से मिलने के बाद दावा किया कि एप्पल ने अपने ऐप स्टोर से ट्विटर को हटाने पर कभी विचार नहीं किया।

Open in App
ठळक मुद्देट्विटर के नए बॉस एलन मस्क ने दावा किया कि एप्पल के ऐप स्टोर से ट्विटर को हटाए जाने को लेकर गलतफहमी दूर हो गई है।मस्क ने यह दावा एप्पल के सीईओ टिम कुक से मुलाकात के बाद किया।मस्क ने कहा कि अन्य बातों के अलावा हमने ट्विटर को संभावित रूप से ऐप स्टोर से हटाए जाने के बारे में गलतफहमी को दूर किया।

न्यूयॉर्क: ट्विटर के नए बॉस एलन मस्क ने बुधवार को दावा किया कि एप्पल के ऐप स्टोर से ट्विटर को हटाए जाने को लेकर गलतफहमी दूर हो गई है। मस्क ने यह दावा एप्पल के सीईओ टिम कुक से मुलाकात के बाद किया। मस्क ने ट्वीट किया, "अच्छी बातचीत। अन्य बातों के अलावा हमने ट्विटर को संभावित रूप से ऐप स्टोर से हटाए जाने के बारे में गलतफहमी को दूर किया। टिम स्पष्ट थे कि एप्पल ने कभी ऐसा करने पर विचार नहीं किया।"

इससे पहले एलन मस्क ने एप्पल पर ऐप स्टोर से ट्विटर को बिना बताए ब्लॉक करने का आरोप लगाया था और कहा कि एप्पल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर विज्ञापन देना भी बंद कर दिया है। मस्क का कहना था कि कंटेंट मॉडरेशन मांगों को लेकर एप्पल ट्विटर पर दबाव बना रहा था। फिलहाल, एप्पल ने मस्क के इन दावों और आरोपों का जवाब पहले नहीं दिया था।  

इसके अलावा यह भी स्पष्ट नहीं था कि एप्पल ने प्लेटफॉर्म पर विज्ञापन देना क्यों बंद कर दिया, हालांकि एलन मस्क ने कहा था कि कंपनी फ्री स्पीच का समर्थन नहीं करना चाहती है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, जब मस्क ने ट्विटर डील की थी तब एप्पल ने 10 नवंबर से 16 नवंबर के बीच ट्विटर विज्ञापनों पर अनुमानित 131,600 डॉलर खर्च किया, जो 16 अक्टूबर से 22 अक्टूबर के बीच 220,800 डॉलर से नीचे था।

रिपोर्ट में ये भी कहा गया कि आईफोन निर्माता कंपनी 2022 की पहली तिमाही में ट्विटर पर शीर्ष विज्ञापनदाता था। मस्क एप्पल और गूगल द्वारा इन-एप खरीदारी पर 30 प्रतिशत शुल्क वसूलने से भी नाखुश हैं। ट्विटर की दुनिया भर में ट्विटर ब्लू को 8 डॉलर में पेश करने की योजना है। यानी सभी सब्सक्राइबर्स के लिए कंपनी 30 फीसदी कटौती करेगी।

टॅग्स :एलन मस्कटिम कुकएप्पलट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

कारोबार1400 रुपये में बिक रहा 10 किग्रा?, आयात में रुकावट कश्मीर के सेब डीलरों के लिए वरदान साबित?

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में झूले पर लटकी महिला का वीडियो वायरल

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की