लाइव न्यूज़ :

दुबई में लॉन्च हुई 'दुनिया की पहली' आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फतवा सर्विस, एक बार में 205 सवालों के जवाब देने की क्षमता

By विनीत कुमार | Updated: October 30, 2019 15:10 IST

यह सेवा इस्लामिक अफेयर्स एंड चैरिटेबल एक्टिविटिज डिपार्टमेंट (IACAD) की वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। इस वेबसाइट के होमपेज पर दाएं कोने में 'चैट विथ अस' का विकल्प है, जिसकी मदद से जानकारी हासिल की जा सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देदुबई में लॉन्च हुई पहली आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस फतवा सर्विसइसे 'वर्चुअल इफ्ता' नाम दिया गया है, एक बार में अभी दे सकेगा 205 सवालों के जवाब

दुबई ने ऐसी सेवा शुरू की है जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से धार्मिक मसलों पर इस्लामिक कायदों की जानकारी या फतवे जारी करेगा। इसे 'वर्चुअल इफ्ता' नाम दिया गया है और मंगलवार को इसे लॉन्च किया गया। माना जा रहा है कि ये दुनिया की पहली ऐसी सर्विस है। इसमें किसी इस्लामिक जानकार के फोन पर जानकारी देने के बजाए, AI से लैस वर्जुअल इफ्ता इंटरनेट पर लाइव चैट के दौरान लोगों से सवाल ले सकेगा और फिर उसका जवाब भी देगा। 

'गल्फ न्यूज' की रिपोर्ट के अनुसार 'वर्चुअल इफ्ता' एक बार में नमाज या सालाह (Salah) से जुड़े 205 सवालों के जवाब दे सकता है। वर्जुअल इफ्ता से जुड़े पहले पायलट फेज में AI सर्विस अरबी और अंग्रेजी भाषा में उपलब्ध है। अगले कुछ चरणों में इसे व्हाट्सएप के मुताबिक तैयार करने की भी योजना है। साथ ही इसमें आगे जाकर रोजे, शुद्धता, वित्तीय विषय सहित और भी विषय जोड़े जाएंगे। साथ ही इसमें और भी भाषाएं जोड़ी जाएंगी। 

यह सेवा इस्लामिक अफेयर्स एंड चैरिटेबल एक्टिविटिज डिपार्टमेंट (IACAD) की वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। इस वेबसाइट के होमपेज पर दाएं कोने में 'चैट विथ अस' का विकल्प है, जिसकी मदद से जानकारी हासिल की जा सकती है। इसमें सबसे पहले अपनी पसंदीदा भाषा को चुनना होगा और फिर उस विषय को बताना होगा जिसके बारे में आप कोई जानकारी चाहते हैं। 

भविष्य में इस सर्विस में और सुधार भी किया जाएगा। इसके बाद बोलकल भी कोई अपने सवाल रख सकता है, जिसका जवाब लिखित में स्क्रिन पर आयेगा। इसे पुरी दुनिया में कहीं से भी इस्तेमाल किया जा सकता है। जल्द हीIACAD का एप लाने की भी योजना है जिसे आसानी से गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकेगा।

टॅग्स :फ़तवादुबईइस्लामगूगल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

भारतपूरी तरह से फर्जी, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक्स पर लिखा-सरासर झूठ और जरा भी सच्चाई नहीं

स्वास्थ्यवेबसाइटों को क्यों चाहिए आप मानव हैं?, कैप्चा वास्तव में कैसे काम करता है?

क्राइम अलर्टफर्जी तरीके से भारतीय पासपोर्ट बनवा कर बहरीन और सऊदी अरब की यात्रा, बांग्लादेश के कॉक्स बाजार स्थित रोहिंग्या कैंप में रहने वाले अब्दुल अमीन को 3 साल की सजा?

क्राइम अलर्टदुबई से पहुंचे मुंबई?, सिगरेट के बड़े पैकेट में मोम के अंदर 3.15 करोड़ रुपये का सोना जब्त, 2 अरेस्ट

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की