लाइव न्यूज़ :

भारत के बाद अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खोला टिकटॉक के खिलाफ मोर्चा, फेसबुक, इंस्टाग्राम पर दिया विज्ञापन

By रजनीश | Updated: July 19, 2020 16:16 IST

न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्टर टेलर लॉरेंज ने ट्रंप के इस एंटी टिकटॉक कैंपेन की जानकारी ट्वीट करके दी है। ट्रंप के टिकटॉक कैंपेन की टैगलाइन 'टिकटॉक आपकी जासूसी कर रहा है।'

Open in App
ठळक मुद्देट्रंप ने चाइनीज शॉर्ट वीडियो एप टिकटॉक के खिलाफ कैंपेन शुरू कर दिया है।ट्रंप ने टिकटॉक के खिलाफ फेसबुक और इंस्टाग्राम पर विज्ञापन भी जारी किया है।

भारत में टिकटॉक सहित 59 चाइनीज ऐप को बैन किए जाने के बाद अमेरिका में भी टिकटॉक पर बैन लगाने की चर्चा तेज है। कुछ दिन पहले ही अमेरिका ने कहा था कि यदि टिकटॉक को अमेरिका में काम करना है तो उसे चीन से नाता तोड़ना होगा। वहीं अब दुनिया के सबसे ताकतवर देश माने जाने वाले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी टिकटॉक के खिलाफ कैंपेन शुरू कर दिया है। 

कुछ दिन पहले ही एक अमेरिकी अधिकारी ने यह भी कहा था कि टिकटॉक को बैन करना चीन से हथियार छीन लेने जैसा है। अब डोनाल्ड ट्रंप चीनी ऐप के खिलाफ कड़ा रुख अपनाए हुए हैं। 

ट्रंप ने चाइनीज शॉर्ट वीडियो एप टिकटॉक के खिलाफ कैंपेन शुरू कर दिया है। इसके लिए ट्रंप ने टिकटॉक के खिलाफ फेसबुक और इंस्टाग्राम पर विज्ञापन भी जारी किया है।

न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्टर टेलर लॉरेंज ने ट्रंप के इस एंटी टिकटॉक कैंपेन की जानकारी ट्वीट करके दी है। ट्रंप के टिकटॉक कैंपेन की टैगलाइन 'टिकटॉक आपकी जासूसी कर रहा है।' पोस्टर पर ऊपर की ओर लिखा है TEXT "TRUMP" TO 88022 

ट्रंप इस कैंपेन के जरिए चीन को निशाने पर ले रहे हैं। इसके साथ ही होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटर को रिझाने की कोशिश भी कर रहे हैं। विज्ञापन के साथ दिए गए लिंक पर क्लिक करने पर एक सर्वे खुलता है जिसमें, क्या आपको लगता है कि ट्रंप को अमेरिका में टिकटॉक पर बैन लगा देना चाहिए? जैसे सवाल पूछे जा रहे हैं। इसके साथ ही यूजर्स से ट्रंप के चुनावी कैंपेन के लिए चंदा देने की भी गुजारिश की गई है। 

टॅग्स :टिक टॉकडोनाल्ड ट्रम्प
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वकौन है अबू बक्र अल-मैनुकी?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- इस्लामिक स्टेट समूह का कुख्यात आतंकवादी ढेर?

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की