लाइव न्यूज़ :

जियो ने आधे से भी कम किया 4G फोन का दाम, नई कीमत जानने के साथ ऐसे उठाएं 700 रुपये का फायदा

By भाषा | Updated: October 1, 2019 17:23 IST

रिलायंस जियो ने क्वार्टी कीपैड वाला जियो फोन भी लॉन्च किया था जिसकी कीमत 2,999 रुपये रखी गयी थी लेकिन इस फोन को लोगों ने ज्यादा पसंद नहीं किया।

Open in App
ठळक मुद्देजियो ने कहा, दशहरे और दिवाली के त्यौहारी सीजन के दौरान जियो फोन 699 रुपये की विशेष कीमत पर उपलब्ध होगा।800 रुपये की बचत के साथ इस फोन की मौजूदा कीमत 1500 रुपये है।

रिलायंस जियो ने त्योहारी सीजन के मद्देनजर मंगलवार को अपने 4जी जियो फोन की कीमत में 50 प्रतिशत से ज्यादा की कटौती की। अब यह फोन 699 रुपये में उपलब्ध होगा। कंपनी ने दावा किया है कि जियो फोन के पेश होने के बाद से करीब सात करोड़ 2जी उपयोगकर्ताओं को इससे जोड़ा गया है। अब इस तरह के 35 करोड़ लोगों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।जियो ने बयान में कहा, "दशहरे और दिवाली के त्यौहारी सीजन के दौरान जियो फोन 699 रुपये की विशेष कीमत पर उपलब्ध होगा जबकि इसकी मौजूदा कीमत 1500 रुपये है। ऐसे में ग्राहकों को सीधे-सीधे 800 रुपये की बचत होगी, जो कि बिना किसी विशेष शर्त- जैसे अपने पुराने फोन को एक्सचेंज करना है।" फोन की कीमत घटाने के साथ ही जियो ने पहले सात रिचार्ज के लिए 99 रुपये का अतिरिक्त डेटा देने की घोषणा की है।रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने कहा, "जियो यह सुनिश्चित करेगा कि कोई भी भारतीय किफायती इंटरनेट और डिजिटल क्रांति के लाभ से वंचित न रह जाए। सबसे निचले पायदान पर खड़े व्यक्ति को इंटरनेट अर्थव्यवस्था से जोड़ने के लिए हम हर नए व्यक्ति पर 'जियोफोन दिवाली उपहार पेशकश' के माध्यम से 1500 रुपये का निवेश कर रहे हैं। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया मिशन की सफलता के लिए हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।"

टॅग्स :जियो फोनजियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतJIO PC: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंप्यूटर प्रेमियों की पहली पसंद बना जियो-पीसी, मात्र 599 रुपये में घर आएगा हाई-एंड कंप्यूटर

कारोबारJIO और NHAI में करार, नेशनल हाईवे पर मोबाइल पर मिलेगा सेफ्टी अलर्ट, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों, कोहरे वाले इलाकों और डायवर्जन की पहले मिलेगी चेतावनी

क्रिकेट44.6 करोड़ दर्शकों ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर महिला विश्व कप देखा?, जियोहॉटस्टार पर 18.5 करोड़ उपयोगकर्ता, पुरुष टी20 विश्व कप फाइनल रिकॉर्ड की बराबरी

भारतJio 5जी यूजर्स को फ्री मिलेगा, गूगल AI प्रो, 35,100 रुपये कीमत, पढ़ें पूरी खबर

कारोबाररिलायंस जियो 9वीं वर्षगांठः 50 करोड़ का आंकड़ा पार,  349 रुपये प्लान पर 5 सितंबर से पांच अक्टूबर तक असीमित डेटा, साथ ही मनोरंजन और अन्य ऐप की सब्सक्रिप्शन

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की