लाइव न्यूज़ :

आपके फोन में इंस्टॉल ये ऐप खाली कर सकता है आपका बैंक अकाउंट, RBI ने जारी की वॉर्निंग, तुरंत करें डिलीट

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: March 6, 2019 14:11 IST

हाल ही में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की ओर से एक एडवाइजरी जारी की है। बैंक ने Anydesk नाम के इस ऐप से सावधान रहने को कहा है। अगर आप इस ऐप का यूज करते हैं तो सावधान हो जाएं क्योंकि यह ऐप आपके अकाउंट को खाली करवा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देरिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की ओर से एक एडवाइजरी जारी की हैबैंक ने Anydesk नाम के इस ऐप से सावधान रहने को कहा हैहैकर्स इसकी मदद से वॉलेट और यूपीआई अकाउंट्स से आसानी से पैसे उड़ा लेते हैं

टेक्नोलॉजी आपके लिए जितनी सुविधा दे रहा है उतनी ही आपके लिए खतरनाक साबित हो सकती है। आपके फोन में कई ऐसे ऐप हैं जो आपके रोजमर्रा के काम के लिए इस्तेमाल होते होंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन्हीं में से कोई ऐप आपके बैंक अकाउंट की डिटेल चुराता है। हाल ही में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की ओर से एक एडवाइजरी जारी की है। बैंक ने Anydesk नाम के इस ऐप से सावधान रहने को कहा है। अगर आप इस ऐप का यूज करते हैं तो सावधान हो जाएं क्योंकि यह ऐप आपके अकाउंट को खाली करवा सकता है।

Anydesk आसानी से हैकर्स को रिमोट एक्सेस दे देता है। हैकर्स इसकी मदद से वॉलेट और यूपीआई अकाउंट्स से आसानी से पैसे उड़ा लेते हैं। हम आपको इस खबर में बताएंगे कि कैसे हैकर्स इस ऐप की मदद से आपका अकाउंट खाली कर सकते हैं...

RBI

ऐप डाउनलोड कराने के लिए कराते हैं कॉल

एनीडेस्क नाम के इस ऐप को डाउनलोड करवाने के लिए लोग फ्रॉड कॉल करते हैं। वे बैंक के इम्प्लॉई बनके कॉल करते हैं। आपको इस ऐप को डाउनलोड करने के लिए राजी करते हैं। ऐसे लोग आपसे आपकी पर्सनल जानकारी जैसे आपका नाम, मोबाइल नंबर, जन्मतिथि आदि के बारे में भी पूछते हैं। इसी के साथ ही वो आपको यह कह कर भी डराएंगे कि अगर आपने उनके द्वारा बताए गई बातों को फॉलो नहीं किया तो आपका कार्ड ब्लॉक हो जाएगा।

Anydesk

9 डिजिट के वेरिफिकेशन कोड से होता है खेल

Anydesk ऐप को आपके द्वारा फोन में डाउनलोड करने के बाद आपे दूसरे ऐप्स की तरह ही प्राइवेसी एक्सेस मांगा जाता है। आपकी ओर से एक्सेस की परमिशन को OK करने के बाद यह आपके डिवाइस को पूरी तरह से कंट्रोल कर लेते हैं और इस तरह आपके फोन की पूरी डिटेल फ्रॉड करने वालों को मिल जाता है। इसके बाद हैकर्स आपके फोन पर जनरेट हुए 9 डिजिट के वेरिफिकेशन कोड को मांगता है।

इस कोड अपने फोन में डालने के बाद हैकर अपने हिसाब से आपके डिवाइस को पूरी तरह से इस्तेमाल कर सकता है। वहीं, इंस्टॉल्ड ऐप्स को एक्सेस कर सकता है जैसे आपके वॉलेट को एक्सेस किया जा सकता है। लेने देने के दौरान आपके UPI पिन को चुरा सकता है जिसकी मदद से वह आपके अकाउंट को खाली कर सकता है।

खुद को इस तरह रखें सुरक्षित

वैसे तो हैकर्स के पास फ्रॉड के कई तरीके होते हैं सामने वाले को अपने जाल में फंसाने के लिए। लेकिन अगर आपके पास ऐसी कोई कॉल आती है तो आपको सर्तक रहने की जरुरत है। अगर कोई दूसरा आपको कॉल करके आपसे पासवर्ड या नंबर मांगता है तो उसे शेयर करने से बचें। साथ ही शेयर करने से पहले उसकी पूरी जानकारी ले लें। RBI के सामने ऐसे मामले आने के बाद ही उन्होंने एडवाइजरी जारी की है और किसी भी ऐप जेनेरेटेड कोड को शेयर न करने के लिए कहा है।

टॅग्स :भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)मोबाइल ऐपएंड्रॉयड ऐप्सएंड्रॉयडऐपमोबाइलफोन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबारBank Holidays in April 2026: अप्रैल 2026 में छुट्टियों की भरमार, समय पर निपटा लें अपने जरूरी काम

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की