लाइव न्यूज़ :

क्रिसमस पर अपनों को गिफ्ट करें ये Full HD LED TV, 15 हजार से कम कीमत में मिल रहे हैं शानदार फीचर्स

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: December 17, 2019 12:20 IST

मौजूदा समय में स्मार्टफोन के बाद सबसे ज्यादा क्रेज स्मार्ट टीवी के लिए देखने को मिलता है। लोग मूवीज का ज्यादा से ज्यादा आनंद उठाने के लिए टीवी को छोड़कर एलईडी टीवी (LED TV) खरीद रहे हैं। एलईडी की पिक्चर क्वालिटी टीवी से बेहतर होती है इसलिए लोग उसे ज्यादा खरीदते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देस्मार्टफोन के बाद सबसे ज्यादा क्रेज स्मार्ट टीवी के लिए देखने को मिलता हैBlaupunkt Genz में आपको 40 इंच की फुल एडी डिस्प्ले  मिलती है

दिसंबर महीने में फेस्टिव सीजन का आगाज हो चुका है। बस कुछ ही दिनों में क्रिसमस और न्यू ईयर आने वाला है। लोग इस फेस्टिवल के मौके पर एक-दूसरे को गिफ्ट देते हैं। वहीं, अगर आप अपने खास दोस्तों और रिश्तेदारों या खुद के लिए कोई गिफ्ट लेने की सोच रहे हैं तो आप स्मार्ट टीवी या LED टीवी खरीद सकते हैं।

मौजूदा समय में स्मार्टफोन के बाद सबसे ज्यादा क्रेज स्मार्ट टीवी के लिए देखने को मिलता है। लोग मूवीज का ज्यादा से ज्यादा आनंद उठाने के लिए टीवी को छोड़कर एलईडी टीवी (LED TV) खरीद रहे हैं। एलईडी की पिक्चर क्वालिटी टीवी से बेहतर होती है इसलिए लोग उसे ज्यादा खरीदते हैं।

अगर आप एलईडी टीवी खरीदने की सोच रहे हैं तो हम आपको यहां पर 15,000 रुपये से कम कीमत में शानदार LED TV के बारे में बता रहे हैं।

Blaupunkt Gen Z40 इंच स्मार्ट टीवीकीमत- 13,999 रुपये

Blaupunkt Genz कंपनी का ये स्मार्ट टीवी आपको 13,999 रुपये की कीमत में बाजार में मिल जाता है। इसमें आपको 40 इंच की फुल एडी डिस्प्ले  मिलती है। अगर इसके फीचर्स के बारे में बात करें तो इसमें आपको 1920x1080 पिक्सल रेजॉलूशन वाली फुल एचडी स्क्रीन दी जाती है। साथ ही इसका ऑडियो सिस्टम 30 वॉट का साउंड आउटपुट देता है। ग्राहक को इस टीवी में 8जीबी स्टोरेज के साथ 60Hz का डिस्प्ले रिफ्रेश रेट भी मिलता है। इसके अलावा इसमें एंड्रॉइड ओएस पर काम करने वाला सिंगल बैंड वाईफाई, यूट्यूब, नेटफ्लिक्स जैसे कई इनबिल्ट ऐप सुविधा भी मिलती है। इस टी.वी का मॉडल  BLA40BS570 नंबर है।

Micromax  Full HD LED TVकीमत- 13,499 रुपये

माइक्रोमैक्स कंपनी का यह एलईडी टी.वी आपको 13,499 रुपये में मिलता है। इस एलईडी की 40 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले है। माइक्रोमैक्स के इस टीवी में क्रिस्टल ल्यूमिनस कलर पोलराइजेशन टेक्नॉलजी होती है जो एलईडी की पिक्चर क्वालिटी को शानदार कर देता है। इसके ऑडियो फीचर में साउंड पॉवर बढ़ाने के लिए 10 वॉट के दो स्पीकर दिए जाते हैं। कनेक्टिविटी के लिए इसमें दो  HDMI पोर्ट और दो USB सॉकेट की सुविधा भी मिलती है। साथ ही इसमें VGA पॉर्ट  दिया गया है।

Vu 39 inch Full HD LED TV (H40D321)कीमत- 14,499 रुपये

वीयू कंपनी का ये एलईडी टी.वी आपको  मार्केट में 14,499 रुपये में मिल जाता है। इस एलईडी का  मॉडल नंबर  VU H40D321 है। अगर इस एलईडी के फीचर की बात करी जाएं तो इसमें आपको 39  इंच की फुल एचडी स्क्रीन मिलती है। इसके अलावा इसकी साउंड क्वालिटी आपको 14 वॉट का ऑडियो आउटपुट देता है। इस एलईडी की खास बात है कि इसमें MPEG H.265 डीकोडर के साथ आता है, जो पिक्चर की क्वालिटी को कम किए बिना ही विडियो फाइल्स को कंप्रेस करता है।

MarQ 40 Inch Full HD LED TVकीमत- 12,999 रुपये

MarQ कंपनी का यह एलईडी आपको 12,999 रुपये में मिलता है। इस एलईडी में पिक्चर  क्वालिटी के लिए 1920x1080 पिक्सल रेजॉल्यूशन है। टीवी का व्यूइंग ऐंगल 178 डिग्री है। इसमें ग्राहक को साउंड क्वालिटी के लिए डॉल्बी डिजिटल साउंड टेक्नोलॉजी के 10 वॉट के स्पीकर  मिलते हैं। फ्लिकर फ्री व्यूइंग एक्पीरीयंस केलिए इसमें  60Hz का रिफ्रेश रेट भी होता है।

टॅग्स :स्मार्ट टीवीमाइक्रोमैक्सक्रिसमसईसा मसीह जन्मदिन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAAP अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा, इस बार सांता क्लॉज सच में नाराज हैं

बॉलीवुड चुस्कीBollywood Christmas 2025: तमन्ना भाटिया, ख़ुशी कपूर, कार्तिक आर्यन, सोनाक्षी और शिल्पा शेट्टी ने ऐसे सेलीब्रेट किया क्रिसमस

भारतDelhi: क्रिसमस और नए साल के मद्देनजर दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, 20,000 पुलिसकर्मी तैनात

कारोबारStock Market Holiday Today: क्रिसमस डे पर आज बंद रहेंगे शेयर बाजार, BSE, NSE पर नहीं होगी ट्रेडिंग

भारतहाथ जोड़े चर्च में प्रार्थना करते पीएम मोदी, क्रिसमस के मौके पर दिल्ली के चर्च प्रार्थना सभा में हुए शामिल

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की