लाइव न्यूज़ :

2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 2, 2026 19:26 IST

हैदराबाद: पांच साल से रिश्ते में थे और बाद में इसी साल 20 फरवरी को पटना में परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में शादी कर ली।

Open in App
ठळक मुद्देईशिता और नीरज की मुलाकात 2020 में सोशल मीडिया के जरिए हुई थी।ईशिता बिहार की रहने वाली थीं, जबकि नीरज मध्य प्रदेश के थे। दंपति हैदराबाद आ गए और दोनों सॉफ्टवेयर क्षेत्र में काम करने लगे।

हैदराबाद: तेलगांना के हैदराबाद में विवाहिता ने जान दे दी। पुलिस के मुताबिक बिहार की रहने वाली 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने हैदराबाद के साइबरबाद के मियापुर इलाके में अपने अपार्टमेंट में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि पति द्वारा दहेज की मांग को लेकर परेशान किए जाने के बाद उसने आत्महत्या की। बुधवार शाम को ईशिता यादव अपने अपार्टमेंट के हॉल में छत के पंखे से लटकी हुई मिलीं। उनके पति नीरज भंसाल ने उन्हें देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस के अनुसार, ईशिता और नीरज की मुलाकात 2020 में सोशल मीडिया के जरिए हुई थी।

ईशिता बिहार की रहने वाली थीं, जबकि नीरज मध्य प्रदेश के थे। दोनों लगभग पांच साल से रिश्ते में थे और बाद में इसी साल 20 फरवरी को पटना में परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में शादी कर ली। शादी के बाद, दंपति हैदराबाद आ गए और दोनों सॉफ्टवेयर क्षेत्र में काम करने लगे।

पीड़िता के माता-पिता के अनुसार, नीरज द्वारा ईशिता को दहेज की मांग को लेकर परेशान करने और दबाव डालने के बाद उनके बीच मतभेद बढ़ गए। नीरज ने ईशिता से अपनी हाल ही में शुरू की गई स्टार्टअप कंपनी में निवेश करने की भी मांग की।

मियापुर पुलिस ने ईशिता के माता-पिता की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए गांधी अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि आगे की जांच जारी है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहैदराबादतेलंगानाPoliceबिहारपटनाBihar Police
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?