लाइव न्यूज़ :

BSNL का ये ऑफर कर देगा Jio की छुट्टी, सिर्फ 100 रुपये में मिल रहा 399 रुपये का प्लान

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: October 30, 2018 15:35 IST

बीएसएनएल ने अपने 399 रुपये वाले प्लान में बड़ा बदलाव किया है। इस ऑफर के तहत कंपनी अपने ग्राहकों को 399 रुपये वाले स्पेशल टैरिफ वाउचर के फायदे 100 रुपये में देगी।

Open in App
ठळक मुद्देबीएसएनएल मेगा ऑफर को नए ग्राहकों के लिए पेश किया गया है399 रुपये वाले स्पेशल टैरिफ वाउचर के फायदे 100 रुपये में दिए जाएंगेयह ऑफर IOCL और HPCL के ग्राहकों के लिए ही उपलब्ध है

नई दिल्ली, 30 अक्टूबर: बाजार में मौजूद दूसरी टेलीकॉम कंपनियों से मुकाबला करने के लिए सरकारी कंपनी BSNL ने नया मेगा ऑफर पेश किया है। इस ऑफर के तहत कंपनी अपने ग्राहकों को 399 रुपये वाले स्पेशल टैरिफ वाउचर के फायदे 100 रुपये में देगी। बीएसएनएल ने अपने 399 रुपये वाले प्लान में बड़ा बदलाव किया है। बता दें कि BSNL का यह ऑफर उन नए यूजर्स के लिए हैं जो बीएसएनएल के नेटवर्क से जुड़ रहे हैं। इसके अलावा उन लोगों को भी इस रीचार्ज प्लान का फायदा मिलेगा जो मोबाइल नंबर पॉर्टेबिलिटी के ज़रिए बीएसएनएल के नेटवर्क से जुड़ रहे हैं।

कंपनी के इस ऑफर के तहत यूजर्स को एक कूपन दिया जाएगा जिसका इस्तेमाल ग्राहक नया सिम लेने के लिए कर सकते हैं। इसमें यूजर्स को 100 रुपये के भुगतान पर 399 रुपये वाले स्पेशल टैरिफ वाउचर का फायदा मिलेगा।

BSNL ऑफर का इस तरह उठाएं फायदा

1- बीएसएनएल का यह कूपन 7 राज्यों में एलपीजी के डीलरों द्वारा दिए जा रहे है। यह फायद उन यूजर्स के लिए हैं जो अपना LPG कनेक्शन आईओसीएल या फिर एचपीसीएल से लेते हैं।

2- इन राज्यों में रहने वाले ग्राहकों को एलपीजी बिल के पीछे कूपन को प्रिंट करवाना होगा। इस कूपन के मदद से ही 100 रुपये में 399 रुपये का फायदा होगा।

3- जो यूजर्स इस कूपन को LPG बिलों पर प्रिंट करवाएंगे, उन्हें ऑपरेटरर्स की ओर से नया सिम कार्ड दिया जाएगा। इस पर उनको सिर्फ 100 रुपये का रीचार्ज करना होगा। जिसके बाद 399 रुपये वाले स्पेशल टैरिफ वाउचर पर मिलने वाले ऑफर मिलेंगे।

4- कंपनी के इस सिम कार्ड को किसी भी टच पॉइंट से लिया जा सकता है।

5- इस कूपन को अभी पूर्वी-पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तरांचल, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब व जम्मू-कश्मीर में ही उपलब्ध कराया गया है।

BSNL का 399 रुपये वाला रीचार्ज प्लान

कंपनी के 399 रुपये वाले प्लान में मिलने वाले ऑफर की बात करें तो इसमें 74 दिनों की वैलिडिटी के साथ यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉल, हर दिन मुफ्त 100 एसएमएस और प्रतिदिन 1 जीबी डेटा मिलता है। इसके अलावा यूजर्स फ्री में पर्सनलाइज़्ड रिंग बैक टोन की सुविधा भी ले पाएंगे। कंपनी ने यह प्लान इस साल अगस्त में लॉन्च किया था।

टॅग्स :बीएसएनएलजियोप्रीपेड प्लानदिवाली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBSNL डायरेक्टर के 'अंडरवियर, हेयर ऑयल' वाले टास्क पर मंत्री सिंधिया का एक्शन, अधिकारी को थमाया नोटिस

भारतJIO PC: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंप्यूटर प्रेमियों की पहली पसंद बना जियो-पीसी, मात्र 599 रुपये में घर आएगा हाई-एंड कंप्यूटर

भारतयूनेस्को विरासत में भारत का सांस्कृतिक आलोक

भारतविश्व धरोहर दीपावली?, यूनेस्को में गूंजे ‘वंदे मातरम’ और ‘भारत माता की जय’, पीएम मोदी और सीएम योगी ने क्या कहा?, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारJIO और NHAI में करार, नेशनल हाईवे पर मोबाइल पर मिलेगा सेफ्टी अलर्ट, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों, कोहरे वाले इलाकों और डायवर्जन की पहले मिलेगी चेतावनी

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की