लाइव न्यूज़ :

BSNL लाया 'दिवाली महाधमाका' ऑफर, इस प्लान में दे रहा 1,460 GB डेटा, Jio से होगी टक्कर

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: October 25, 2018 15:11 IST

BSNL ने अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए सालाना रीचार्ज पैक लॉन्च किए हैं। बीएसएनएल का 1,699 रुपये वाला रीचार्ज प्लान Jio की ओर से हाल ही में लॉन्च किए गए 1,699 रुपये वाले पैक को चुनौती देगा। वहीं,  2,099 रुपये वाला रीचार्ज पैक Jio के 1,999 रुपये वाले रीचार्ज पैक को चुनौती देगा।

Open in App
ठळक मुद्दे29 अक्टूबर से देश में उपलब्ध होंगे BSNL के दोनों ही रीचार्ज प्लानबीएसएनएल के ये रीचार्ज पैक 1,699 रुपये और 2,099 रुपये के हैंइन प्लान की वैलिडिटी 365 दिनों की है

नई दिल्ली, 25 अक्टूबर: सार्वजनिक क्षेत्र की टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल ने अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए सालाना रीचार्ज पैक बाजार में उतारे है। BSNL के ये रीचार्ज पैक Jio, Airtel और Vodafone idea को टक्कर देंगे। बीएसएनएल के ये रीचार्ज पैक 1,699 रुपये और 2,099 रुपये के हैं। कंपनी की ओर से पेश किए गए ये दोनों ही रीचार्ज प्लान डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉल, एसएमएस और पर्सनलाइज्ड रिंग टोन जैसी सुविधाएं के साथ आते हैं। जैसा कि हमने पहले ही बताया है कि कंपनी के ये प्लान सालाना प्लान है। ऐसे में इन प्लान की वैलिडिटी 365 दिनों की है।

बीएसएनएल का 1,699 रुपये वाला रीचार्ज प्लान Jio की ओर से हाल ही में लॉन्च किए गए 1,699 रुपये वाले पैक को चुनौती देगा। वहीं,  2,099 रुपये वाला रीचार्ज पैक Jio के 1,999 रुपये वाले रीचार्ज पैक को चुनौती देगा। ये 180 दिनों की वैलिडिटी और 125 जीबी डेटा के साथ आता है। बता दें कि BSNL के दोनों ही रीचार्ज प्लान 29 अक्टूबर से देश में उपलब्ध होंगे।

BSNL का 1,699 रुपये वाला रीचार्ज पैक

अब बात बीएसएनएल के 1,699 रुपये वाले रीचार्ज पैक में मिलने वाले ऑफर की। अगर आप इस प्लान को चुनते हैं तो आपको रोज 2 जीबी डेटा मिलेगा। साथ ही अनलिमिटेड कॉल की सुविधा भी होगी। यूजर के डेली डेटा लिमिट खत्म होने पर उन्हें 80 केबीपीएस की स्पीड से डेटा मिलेगा। इसके अलावा रोज 100 एसएमएस फ्री होगा। प्लान के साथ यूजर्स को पर्सनलाइज़्ड कॉलर ट्यून फ्री में दिया जाएगा।

वही, Jio के 1,699 रुपये वाले रीचार्ज पैक में आपको रोजाना 1.5 जीबी डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉल, 100 एसएमएस रोज और जियो ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है। हालांकि, जियो और BSNL के प्लान की वैधता 365 दिनों की है।

BSNL का 2,099 रुपये वाला रीचार्ज पैक

बीएनएनएल के दूसरे रीचार्ज पैक 2,099 रुपये की बात करें तो इसमें यूजर को रोजाना 4 जीबी डेटा की सुविधा मिलेगी। हाइ-स्पीड डेटा की लिमिट खत्म होने के बाद यूजर 80 केबीपीएस की स्पीड से इंटरनेट दी जाएगी। प्लान में यूजर अनलिमिटेड वॉयस कॉल, रोज 100 एसएमएस की सुविधा ले पाएंगे। इन सभी सुविधाओं का लाभ आप 365 दिनों तक उठा पाएंगे।

टॅग्स :बीएसएनएलजियोप्रीपेड प्लानटेलीकॉम
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारSim Binding Rule 2026: WhatsApp चलाने वालों के लिए बड़ी खबर; जानें क्या है नया 'सिम बाइंडिंग' नियम, 1 मार्च हो गया लागू

भारतBSNL डायरेक्टर के 'अंडरवियर, हेयर ऑयल' वाले टास्क पर मंत्री सिंधिया का एक्शन, अधिकारी को थमाया नोटिस

भारतJIO PC: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंप्यूटर प्रेमियों की पहली पसंद बना जियो-पीसी, मात्र 599 रुपये में घर आएगा हाई-एंड कंप्यूटर

कारोबारJIO और NHAI में करार, नेशनल हाईवे पर मोबाइल पर मिलेगा सेफ्टी अलर्ट, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों, कोहरे वाले इलाकों और डायवर्जन की पहले मिलेगी चेतावनी

क्रिकेट44.6 करोड़ दर्शकों ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर महिला विश्व कप देखा?, जियोहॉटस्टार पर 18.5 करोड़ उपयोगकर्ता, पुरुष टी20 विश्व कप फाइनल रिकॉर्ड की बराबरी

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की