लाइव न्यूज़ :

BSNL का ये सस्ता प्लान देगा Jio और Airtel को मात, यूजर को मिलेगा अनलिमिटेड कॉल और 60 जीबी डेटा

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: July 27, 2018 16:36 IST

इस प्लान में यूजर को कुल 60 जीबी डेटा दिया जाएगा। यानी 30 दिनों की वैलिडिटी के दौरान प्रतिदिन ग्राहकों के हिस्से में 2 जीबी डेटा आएगा।

Open in App
ठळक मुद्देयूजर को कुल 60 जीबी डेटा दिया जाएगा30 दिनों की वैलिडिटी के दौरान प्रतिदिन ग्राहकों के हिस्से में 2 जीबी डेटा आएगाइस प्लान को आंध्र प्रदेश और तेलंगाना सर्किल के लिए लॉन्च किया गया है

नई दिल्ली, 27 जुलाई: सार्वजनिक टेलीकॉम क्षेत्र की कंपनी BSNL ने जियो और एयरटेल को टक्कर देने के लिए नया प्रीपेड प्लान पेश किया है। कंपनी ने बाजार में अपना 171 रुपये का प्लान जारी किया है। इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा का फायदा दिया जा रहा है। फिलहाल इस प्लान को आंध्र प्रदेश और तेलंगाना सर्किल के लिए लॉन्च किया गया है। बता दें कि इस प्लान में यूजर को कुल 60 जीबी डेटा दिया जाएगा। यानी 30 दिनों की वैलिडिटी के दौरान प्रतिदिन ग्राहकों के हिस्से में 2 जीबी डेटा आएगा।

क्या है BSNL के 171 रुपये वाले प्लान में

BSNL के इस 171 रुपये वाले प्लान की खासियतों की बात करें तो यह 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इसके तहत 2 जीबी 2G/3G डेटा प्रतिदिन मिलेगा यानि कुल मिलाकर आपको 60 जीबी डाटा मिलेगा। प्रति जीबी डेटा की कीमत बात करें तो एक जीबी डाटा की कीमत 2.85 रुपये है।

इस प्लान में BSNL यूजर को ना सिर्फ डेटा का फायदा मिल रहा है, बल्कि वॉयस कॉलिंग और SMS का लाभ भी दिया जाएगा। इस प्लान की सबसे खास बात ये है कि इसमें वॉयस कॉलिंग के फायदे मुंबई और दिल्ली सर्किल के लिए भी वैलिड होंगे।

Jio का 198 रुपये वाला प्लान

बीएसएनएल के इस प्लान की सीधी Jio के 198 रुपये वाले टैरिफ प्लान से होगी। इस प्लान में यूजर को 28 दिनों की वैधता के साथ रोज 2 जीबी डेटा, अनलिमिटेड कॉल और 100 एसएमएस रोज दे रहा है।

Airtel का 199 रुपये वाला प्लान

वहीं, एयरटेल अपने 199 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में बिना किसी FUP के अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स, प्रतिदिन 100 एसएमएस और प्रतिदिन 1.4 जीबी 2G/3G/4G डेटा यूजर को दे रहा है। इसकी वैलिडिटी भी 28 दिनों की है। इस तरह BSNL सस्ते में एयरटेल और जियो से ज्यादा डेटा दे रहा है।

टॅग्स :बीएसएनएलजिओएयरटेलप्रीपेड प्लान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBSNL डायरेक्टर के 'अंडरवियर, हेयर ऑयल' वाले टास्क पर मंत्री सिंधिया का एक्शन, अधिकारी को थमाया नोटिस

कारोबारभारती एयरटेलः 36 करोड़ ग्राहकों को एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम की मुफ्त सेवा, 365 दिन रिचार्ज खर्च 4000 रुपये, कैसे उठाएं लाभ

भारतJIO PC: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंप्यूटर प्रेमियों की पहली पसंद बना जियो-पीसी, मात्र 599 रुपये में घर आएगा हाई-एंड कंप्यूटर

कारोबारJIO और NHAI में करार, नेशनल हाईवे पर मोबाइल पर मिलेगा सेफ्टी अलर्ट, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों, कोहरे वाले इलाकों और डायवर्जन की पहले मिलेगी चेतावनी

क्रिकेट44.6 करोड़ दर्शकों ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर महिला विश्व कप देखा?, जियोहॉटस्टार पर 18.5 करोड़ उपयोगकर्ता, पुरुष टी20 विश्व कप फाइनल रिकॉर्ड की बराबरी

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की