लाइव न्यूज़ :

ये हैं बेस्ट लैपटॉप जिनकी कीमत है 30,000 रुपये से भी कम, जानें खासियत

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: December 26, 2017 19:09 IST

हम आपको 5 ऐसे लैपटॉप के बारे में बता रहें हैं जो अपने सेगमेंट में बेस्ट हैं।

Open in App

अगर आप अपने लिए एक नया लैपटॉप लेना चाहते हैं और आपका बजट सिर्फ 30,000 रुपये तक का है तो ये आर्टिकल आपके काम का है। अगर आप 30,000 रुपये के अंदर एक बेहतरीन परफॉर्मेंस वाली लैपटॉप लेना चाहते हैं तो हम आपको 5 ऐसे लैपटॉप के बारे में बता रहें हैं जो अपने सेगमेंट में बेस्ट हैं।

1. Asus X541UA

30,000 रुपये तक के बजट में Asus X541UA एक बेहतरीन लैपटॉप है। ये पावरफुल लैपटॉप है जिसमें 7th gen Intel Core i3 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 1 टीबी स्टोरेज वाला हार्ड डिस्क ड्राइव लगा है। इस लैपटॉप के साथ आपको ऑपरेटिंग सिस्टम प्री-इंस्टॉल नहीं मिलेगा।

Asus X541UA की कीमत - 27,495 रुपये

2. Lenovo Ideapad 110

Lenovo Ideapad 110 में 6th gen Core i3 प्रोसेसर लगा है। इस लैपटॉप को 4 जीबी रैम और 1 टीबी हॉर्ड डिस्क स्टोरेज से लैस किया गया है। लैपटॉप में 15.6 इंच का एचडी डिस्प्ले लगाया गया है। इस लैपटॉप के साथ आपको प्री-इंस्टॉल विंडोज़ 10 मिलेगा।

Lenovo Ideapad 110 की कीमत - 30490

3. Dell Inspiron 3565

Dell Inspiron 3565 अपने सेगमेंट का सबसे जबरदस्त लैपटॉप है। Dell Inspiron 3565 में 6 जीबी रैम और AMD dual core A9 चिप लगाया गया है। ग्राफिक्स के मामले में ये लैपटॉप काफी बेहतर है। इस लैपटॉप में 1 टीबी हार्ड डिस्क स्टोरेज दी गई है। इस लैपटॉप के साथ आपतो विंडोज़ 10 प्री-इंस्टॉल मिलेगा।

Dell Inspiron 3565 की कीमत - 30,990 रुपये

4. Acer Aspire 3

Acer Aspire 3 इस लिस्ट का सबसे सस्ता लैपटॉप है। हालांकि, इसका परफॉर्मेंस बहुत ज्यादा अच्छा तो नहीं है लेकिन, अगर आप एक सस्ता, सुंदर और टिकाऊ लैपटॉप खरीदना चाहते हैं तो Acer Aspire 3 आपके लिए एक अच्छा विकल्प है।

Acer Aspire 3 की कीमत 19,990 रुपये

5. Lenovo Ideapad 100

Lenovo Ideapad 100 इस लिस्ट का सबसे पुराना लैपटॉप है। लेकिन, कई मामलों में ये बाकी के लैपटॉप्स को कड़ी टक्कर देता है। इस लैपटॉप में Dual Core AMD A8 APU प्रोसेसर और 8 जीबी रैम लगा है। इसके अलावा इसमें 2 जीबी 430 GPU ग्राफिक्स कार्ड और 1 टीबी हार्ड डिस्क स्टोरेज दिया गया है। इस लैपटॉप के साथ प्री-इंस्टॉल ऑपरेटिंग सिस्टम नहीं मिलेगा।

Lenovo Ideapad 100 की कीमत - 21,990 रुपये

यहां आप सभी लैपटॉप के फीचर्स देख सकते हैं।

Laptop

Display

Processer

Ram

Price

Asus X541UA

14 inch

7th gen Intel Core i3

4 GB

27,495 Rs

Lenovo Ideapad 110

15.6 inch

6th gen Core i3

4 GB

30,490 Rs

Dell Inspiron 3565

15.6 inch

AMD dual core A9

6 GB

30,990 Rs

Acer Aspire 3

15.6 inch

Intel Pentium Quad Core

    4 GB

    17,490 Rs

    Lenovo Ideapad 100

    15.6 inch

    Dual Core AMD A8 APU

    8 GB

    21,990 Rs

    निष्कर्ष-  यहां 30000 रुपये से कम के 5 लैपटॉप दिए गए हैं। आपकी जरूरत के मुताबिक आप किसी भी लैपटॉप को चुन सकते हैं।

    टॅग्स :लैपटॉपविंडोजटेक न्यूज़टेक्नोलॉजी
    Open in App

    संबंधित खबरें

    टेकमेनियाब्लॉग: दुनिया में कम्प्यूटिंग के क्षेत्र में छिड़ी है सुपर जंग 

    कारोबारLaptop Import: लैपटॉप और टैबलेट को लेकर बड़ी खबर?, समयसीमा 30 सितंबर से बढ़ाकर 31 दिसंबर, आयात के लिए मौजूदा मंजूरी व्यवस्था बढ़ाई, जानें असर

    टेकमेनियाITI laptop-PC: आईटीआई लिमिटेड ने लैपटॉप और ‘माइक्रो पीसी’ बाजार में किया पेश, जानें खासियत

    टेकमेनियाअभिषेक कुमार सिंह का ब्लॉग: सेमीकंडक्टर: छोटे पुर्जे के लिए दुनिया में बड़ी लड़ाई

    कारोबारLaptop-Tablet Import Ban 2023: चीन के साथ बढ़ते व्यापार घाटे पर अंकुश लगाने की पहल, लैपटॉप, टैबलेट, पीसी, यूएसएफएफ कम्प्यूटर और सर्वर के आयात पर...

    टेकमेनिया अधिक खबरें

    टेकमेनियाक्या है संचार साथी? साइबर सिक्योरिटी ऐप जिसे सरकार क्यों चाहती है भारत के हर नए स्मार्ट फोन में हो इंस्टॉल

    टेकमेनियाएक्टिव सिम के बिना नहीं चलेगा आपका WhatsApp, केंद्र ने साइबर क्राइम रोकने के लिए नए नियम जारी किए

    टेकमेनियाक्या है क्लाउडफ्लेयर में रुकावट की वजह? जानिए एक्स, चैटजीपीटी और दूसरी लोकप्रिय वेबसाइटें क्यों हुईं डाउन?

    टेकमेनियाX Down: एलन मस्क का एक्स उपयोगकर्ताओं के लिए हुआ डाउन, यूजर हुए परेशान

    टेकमेनियागंभीर संकट परोस रहा है सोशल मीडिया